फोन में सुपर AMOLED डिस्प्ले मिलने वाला है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा।
Photo Credit: X/Sanju Choudhary
Samsung Galaxy F70 5G भारत में अपने सेग्मेंट का बेस्ट कैमरा फोन बताया गया है।
Samsung Galaxy F70 5G आज भारत में लॉन्च होने जा रहा है। फोन एक बजट मोबाइल के रूप में आने वाला है। कंपनी ने इसकी प्राइसिंग के संकेत भी दे दिए हैं जिससे पता चलता है कि फोन निश्चित रूप से ₹20 हजार से कम में मार्केट के अंदर एंट्री लेगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन के कुछ अहम स्पेसिफिकेशंस भी टीज कर दिए हैं। फोन में 50MP का मेन कैमरा मिलने वाला है। इसके साथ ही इसमें बड़ी बैटरी देखने को मिलेगी जो कि 5000mAh की होगी। आइए जानते हैं Samsung Galaxy F70 5G के लॉन्च से पहले सभी खास बातें।
Samsung Galaxy F70 5G का लॉन्च इवेंट आज भारत में दोपहर के समय निर्धारित है। फोन 12 बजे से लाइव इवेंट के माध्यम से लॉन्च किया जाएगा। इवेंट को कंपनी के अधिकारिक सोशल मीडिया चैनल्स पर लाइव देखा जा सकेगा। Flipkart पर फोन लॉन्च होने वाला है। इसके लिए फ्लिपकार्ट पर एक माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है।
Life can give you the shakes. Your videos don't have to. Be it skating down a road or a fun time in a crowded place, the 50MP OIS camera on #GalaxyF70 5G keeps your videos steady, so you can capture the moment as it happens. With no shakes. #NoShakesNoRetakes #FameUpWithGalaxyF70 #Samsung
— Samsung India (@SamsungIndia) October 16, 2026
Samsung Galaxy F70 5G is coming soon! Gets: - 120Hz Super AMOLED - 50MP triple cam system - Exynos 1330 - 5,000mAh battery If Samsung gets the pricing right, the ₹15K–₹20K segment is about to get spicy. Liking the price?? https://t.co/EVhOKCczwy
— Yogesh Brar (@heyitsyogesh) October 17, 2026
Samsung Galaxy F70 5G की कीमत भी कंपनी ने टीज कर दी है। प्राइसिंग फिगर का पूरा खुलासा किए बिना सैमसंग ने संकेत दिया है कि फोन 20 हजार रुपये से कम की कीमत में लॉन्च होने जा रहा है। टीजर में फोन की कीमत 1x,xxx बताई गई है। यानी अंदाजन यह 15 हजार रुपये से 20 हजार रुपये की रेंज में मार्केट में दस्तक दे सकता है।
Samsung Galaxy F70 5G के मुख्य स्पेसिफिकेशंस कंपनी ने लॉन्च से पहले टीज कर दिए हैं। फोन में सुपर AMOLED डिस्प्ले मिलने वाला है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। यह फोन रियर में ट्रिपल कैमरा से लैस होकर आने वाला है जिसमें मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा। कंपनी ने फोन को सेग्मेंट का बेस्ट कैमरा फोन बताया है। यानी इसमें प्राइस रेंज के अनुसार बेहतरीन कैमरा फीचर्स मिल सकते हैं। प्रोसेसिंग के लिए फोन में Exynos 1330 चिपसेट देखने को मिल सकता है। फोन में बड़ी बैटरी मिलने वाली है जिसकी कैपिसिटी 5000mAh की होगी। इसके साथ में कंपनी फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दे सकती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!