Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!

Samsung Galaxy A36 5G का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट Flipkart पर कम कीमत में मिल रहा है। फोन में 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, 50MP कैमरा और 5,000mAh की बैटरी मिलती है।

Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!

Samsung Galaxy A36 5G पर Flipkart में डिस्काउंट और बैंक कैशबैक का ऑफर मिल रहा है

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A36 5G का 8GB+128GB वेरिएंट 25,499 रुपये में लिस्टेड है
  • SBI और Axis Bank क्रेडिट कार्ड से 1,275 रुपये का कैशबैक मिल सकता है
  • फोन में 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले और 50MP का प्राइमरी कैमरा मौजूद
विज्ञापन

Samsung Galaxy A36 5G खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Flipkart पर इस स्मार्टफोन को पहले के मुकाबले कम कीमत में खरीदा जा सकता है। Samsung का यह फोन बीते साल मार्च में लॉन्च हुआ था और इसमें 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, 50MP कैमरा और 5,000mAh की बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं। फोन में 45W फास्ट चार्जिंग और IP67 रेटिंग भी दी गई है। अगर आप Samsung का 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Flipkart पर मिल रही इस डील को चेक कर सकते हैं। आइए जानते हैं फोन की कीमत, बैंक ऑफर्स और इसके खास फीचर्स की पूरी जानकारी।

Samsung Galaxy A36 5G Price & Offers

Samsung Galaxy A36 5G का 8GB+128GB वेरिएंट Flipkart पर ₹25,499 में लिस्ट किया गया है। जबकि यह फोन बीते साल मार्च में ₹32,999 में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो Flipkart को-ब्रांडेड SBI या Axis बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर 1,275 रुपये का कैशबैक हासिल किया जा सकता है। चुनिंदा बैंक के क्रेडिट कार्ड पर No Cost EMI ऑप्शन भी उपलब्ध हैं।

Samsung Galaxy A36 5G Specifications

Samsung Galaxy A36 5G में 6.7 इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2340x1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। Galaxy A26 5G में Exynos 1380 प्रोसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP67 रेटिंग से लैस है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy A36 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और  f/2.4 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल हैं। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 162.9 mm, चौड़ाई 78.2 mm, मोटाई 7.4 mm और वजन 196 ग्राम है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good design and build quality
  • 6 years of software support
  • Decent performance
  • Bright screen
  • Speakers are loud
  • कमियां
  • No HDR support
  • Average battery life
  • No microSD card support
डिस्प्ले6.70 इंच
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन2340x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  2. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  3. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  4. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  5. TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
  6. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  9. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  10. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »