फोन में 5nm Exynos 1330 चिपसेट लगा है। सैमसंग का सस्ता फोन 5000mAh की बड़ी बैटरी से लैस होकर आता है।
Photo Credit: Samsung
Samsung Galaxy F70 5G में 6.7 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले मिलता है।
Samsung Galaxy F70 5G को कंपनी ने भारत में लॉन्च कर दिया है। फोन अफॉर्डेबल प्राइस सेग्मेंट में आया है और धांसू फीचर्स लेकर आया है। इसमें सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। रियर में तीन कैमरा वाला सेटअप है जिसमें मेन कैमरा 50MP का है। फोन में 5nm Exynos 1330 चिपसेट लगा है। सैमसंग का सस्ता फोन 5000mAh की बड़ी बैटरी से लैस होकर आता है। साथ में कंपनी ने फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया है। Samsung Galaxy F70 5G की कितनी है कीमत, और कौन से हैं अन्य खास फीचर्स, आइए जानते हैं विस्तार से।
Samsung Galaxy F70 5G की भारत में कीमत 17,999 रुपये (via) से शुरू हो जाती है जिसमें फोन का बेस वेरिएंट आता है। फोन को कंपनी ने दो रंगों में पेश किया है जिसमें Vivid Violet और Bold Black शेड्स शामिल हैं। फोन को Samsung Official Website के अलावा Flipkart से खरीदा जा सकेगा। सेल 20 अक्टूबर से शुरू होगी।
Samsung Galaxy F70 5G में 6.7 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन में 1080 × 2340 पिक्सल का सपोर्ट दिया गया है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। इसमें 385 PPI की पिक्सल डेंसिटी दी गई है। डिस्प्ले पर Corning Gorilla Glass Victus 2 की सेफ्टी दी गई है। फोन में 5nm Exynos 1330 चिपसेट लगा है जिसके साथ में Mali-G68 MP2 GPU दिया गया है। फोन Android 17 आधारित One UI 9.5 की कस्टम स्किन पर रन करता है। इसमें स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी मिल जाता है।
कैमरा डिपार्टमेंट देखें तो फोन में रियर में 50MP का मेन कैमरा मिलता है। साथ में OIS सपोर्ट के साथ 5MP का अल्ट्रावाइड कैमरा है। तीसरा कैमरा 2MP का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए फोन में 13MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह फोन फ्रंट और रियर, दोनों ही से 30fps पर 1080p वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।
फोन में 5000mAh की बैटरी मिलती है, साथ में 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 5, Wi-Fi Direct, Bluetooth 5.3, USB Type-C जैसे ऑप्शन हैं। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। धूल और पानी से बचाव के लिए यह IP54 रेटिंग से लैस होकर आता है। फोन के डाइमेंशन 164.4 × 77.9 × 7.5mm हैं और वजन 192 ग्राम बताया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल