Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत

Samsung Galaxy S25 FE 5G लिमिटेड स्टॉक के साथ डिस्काउंट पर मिल रहा है। फोन के 8GB + 128GB वेरिएंट पर SBI डेबिट कार्ड से 5,000 रुपये की छूट मिल रही है।

Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत

Samsung Galaxy S25 FE पर Flipkart में SBI कार्ड के साथ मिल रहा है बड़ा डिस्काउंट

ख़ास बातें
  • Galaxy S25 FE का 128GB वेरिएंट Flipkart पर 44,999 रुपये में लिस्टेड है
  • SBI डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर 5,000 रुपये की छूट मिलेगी
  • बैंक डिस्काउंट के बाद फोन की इफेक्टिव कीमत 39,999 रुपये रह जाती है
विज्ञापन

Samsung Galaxy S25 FE 5G को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Samsung का यह प्रीमियम स्मार्टफोन Flipkart पर शानदार डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। खास बात है कि फोन की मौजूदा डील हाल ही में खत्म हुई Big Billion Days Sale से भी सस्ती पड़ रही है। स्मार्टफोन में 120Hz Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले, Exynos 2400 प्रोसेसर और 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसके अलावा, फोन में 4,900mAh की बैटरी और IP68 रेटिंग भी दी गई है। यह डील लिमिटेड स्टॉक के साथ उपलब्ध है।

Samsung Galaxy S25 FE Deal: Under 40K

Samsung Galaxy S25 FE के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को Flipkart पर 44,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। याद दिला दें कि इस स्मार्टफोन को भारत में 59,999 रुपये की लॉन्च प्राइस पर पेश किया गया था। यानी फोन की लिस्टेड कीमत पर ही ग्राहकों को 15,000 रुपये की सीधी बचत हो रही है।

इसके अलावा, ग्राहक SBI डेबिट कार्ड से पेमेंट करके 5,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट पा सकते हैं। वहीं, SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 4,000 रुपये की छूट मिल रही है। ऐसे में डेबिट कार्ड ऑफर के साथ फोन की इफेक्टिव कीमत घटकर 39,999 रुपये रह जाती है। इस हिसाब से ग्राहक लॉन्च प्राइस के मुकाबले कुल 20,000 रुपये बचा सकते हैं। हालांकि, इस डील में No Cost EMI का ऑप्शन उपलब्ध नहीं है। ऑफर Jet Black और Navy दोनों कलर ऑप्शन पर मिल रहा है। ध्यान रहे कि यह लिमिटेड स्टॉक डील है।

Samsung Galaxy S25 FE Deal

Samsung Galaxy S25 FE Specifications

Samsung Galaxy S25 FE 5G में 6.7 इंच की Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। स्क्रीन में 1900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में कंपनी का इन-हाउस Exynos 2400 चिपसेट दिया गया है। स्मार्टफोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन की मोटाई 7.4mm और वजन 190 ग्राम है। वहीं, धूल और पानी से बचाव के लिए इसमें IP68 रेटिंग मिलती है।

फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy S25 FE के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का टेलीफोटो कैमरा और 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी की बात करें तो Samsung के इस स्मार्टफोन में 4,900mAh की बैटरी मिलती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C पोर्ट जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  2. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  3. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  4. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  5. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
  6. चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
  7. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
  8. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
  9. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  10. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »