Samsung Galaxy A

Samsung Galaxy A - ख़बरें

  • जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
    Samsung Galaxy A18 4G को लेकर लॉन्च से पहले कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई है। लीक के मुताबिक, Samsung के इस फोन में 6.7 इंच का फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है। फोन में MediaTek Helio G99 चिपसेट, 4GB RAM और 128GB व 256GB स्टोरेज विकल्प दिए जाने की उम्मीद है। फोटोग्राफी के लिए 50MP मेन कैमरा के साथ 5MP अल्ट्रावाइड और 2MP मैक्रो कैमरा मिल सकता है। फोन में 5000mAh बैटरी और 25W चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है। लीक में Galaxy A18 4G की शुरुआती कीमत EUR 299 बताई गई है। (gadgets360.com
  • Samsung One UI 9: इन Galaxy फोन्स को मिलेगा Android 17 अपडेट, चेक करें पूरी लिस्ट
    Samsung जल्द Android 17 पर आधारित One UI 9 लॉन्च कर सकता है। कंपनी 22 जुलाई 2026 को Galaxy Unpacked इवेंट में नए सॉफ्टवेयर से पर्दा उठा सकती है। इसके बाद सितंबर से पुराने Galaxy डिवाइसेज के लिए स्टेबल अपडेट रोल आउट होने की उम्मीद है। फिलहाल One UI 9 का बीटा प्रोग्राम Galaxy S26 सीरीज तक सीमित है। Galaxy S, A, M, F और Z सीरीज के कई स्मार्टफोन्स को यह अपडेट मिल सकता है। नए अपडेट में Galaxy AI फीचर्स, विजुअल बदलाव और इंटरफेस में कई सुधार देखने को मिल सकते हैं।
  • Samsung फोन खरीदने का प्लान? कई मॉडल्स हो गए महंगे, नई कीमतें लीक
    Samsung के कई Galaxy A और F सीरीज स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी होने की खबर सामने आई है। लीक के मुताबिक, नई कीमतें 10 अप्रैल 2026 से लागू हो सकती हैं। इसमें Galaxy A06, A07, A17, A36 और A56 जैसे मॉडल्स शामिल हैं। कुछ वेरिएंट्स में 1,000 से 3,000 रुपये तक का इजाफा देखा गया है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन लीक डॉक्यूमेंट्स में नई कीमतों का जिक्र किया गया है।
  • Samsung Galaxy A57 के लॉन्च से पहले डिजाइन, फीचर्स लीक, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh होगी बैटरी!
    Samsung Galaxy A सीरीज के दो महत्वपूर्ण मॉडल्स जल्द लॉन्च होने वाले हैं। कंपनी के Galaxy A57, Galaxy A37 स्मार्टफोन्स पिछले कई दिनों से चर्चा में हैं। सैमसंग ने अधिकारिक रूप से इनके बारे में कोई खुलासा नहीं किया है लेकिन अब इनकी प्रोमोशनल डिटेल्स लॉन्च से पहले लीक हो गई हैं। फोन में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा आने वाला है। वहीं, 5000mAh की बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स भी बताए गए हैं।
  • लॉन्च से पहले Galaxy A57 और Galaxy A37 की पहली झलक, TikTok वीडियो वायरल
    Samsung के अपकमिंग मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy A57 और Galaxy A37 लॉन्च से पहले ही चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में TikTok पर इन दोनों फोन के कथित अनबॉक्सिंग और हैंड्स-ऑन वीडियो सामने आए हैं, जिनमें इनके डिजाइन की झलक दिखाई देती है। वीडियो में Galaxy A37 ग्रीन कलर में और Galaxy A57 पर्पल शेड में नजर आता है। दोनों फोन में फ्लैट डिस्प्ले, सेंटर पंच-होल कटआउट और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिखाई देता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और Exynos चिपसेट मिल सकता है।
  • Samsung Galaxy A07 5G भारत में लॉन्च: 6,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट सैमसंग फोन, जानें कीमत
    Samsung ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Galaxy A07 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन पिछले साल आए Galaxy A07 4G का 5G वेरिएंट है। Galaxy A07 5G में 6.7 इंच का 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट और 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। फोन Android 16 बेस्ड One UI पर चलता है और कंपनी ने इसके लिए लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट का वादा किया है। इसकी बिक्री Samsung के ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू हो चुकी है।
  • मात्र 8,999 रुपये में खरीदें सैमसंग फोन, 10 हजार का कैशबैक अलग से, गजब है फ्लिपकार्ट पर Galaxy Days ऑफर
    फ्लिपकार्ट पर Galaxy Days सेल में सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप और वियरेबल बंपर छूट का मौका मिल रहा है। यह सेल आज यानी कि 3 फरवरी से शुरू हुई है और 5 फरवरी, 2026 तक जारी रहेगी। तीन दिनों तक चलने वाली इस सेल में ग्राहकों को स्पेशल सैमसंग केयर+ बेनिफिट्स और धांसू सरप्राइज रिवॉर्ड्स भी मिलेंगे। इसके अलावा Flipkart पर सैमसंग केयर+ का चयन करके अपनी खरीदारी को और भी बेहतर बना सकते हैं।
  • प्राइस अलर्ट! महंगे होने जा रहे Samsung स्मार्टफोन, इतने हजार बढ़ेगी कीमत ...
    Samsung Galaxy A स्मार्टफोन्स की कीमत बढ़ने वाली है! कंपनी की A सीरीज के स्मार्टफोन 1000 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक महंगे हो सकते हैं। जाने माने टिप्स्टर अभिषेक यादव ने खुलासा किया है कि सोमवार यानी 15 दिसंबर से सैमसंग की ए सीरीज के स्मार्टफोन महंगे हो जाएंगे। टिप्स्टर की मानें तो Galaxy A56 फोन की कीमत 2000 रुपये तक बढ़ने वाली है।
  • नए साल में Samsung करेगी धमाका! बजट और मिडरेंज में आ रहे ये धांसू स्मार्टफोन
    नए साल 2026 में कोरियन कंपनी Samsung की ओर से नया धमाका किया जा सकता है। कंपनी अपने नए A-सीरीज के स्मार्टफोन मार्केट में पेश कर सकती है। इनमें बजट से लेकर मिडरेंज तक के कई डिवाइसेज पेश किए जाने की खबर आ रही है। एक हालिया लीक में दावा किया गया है कि कंपनी साल 2026 की शुरुआत में अपनी फ्लैगशिप सीरीज Galaxy S26 के अलावा A सीरीज के स्मार्टफोन्स Galaxy A57, Galaxy A37 और Galaxy A07 5G का भी लॉन्च कर सकती है।
  • स्मार्टफोन की इंटरनेशनल शिपमेंट्स में Samsung का पहला स्थान बरकरार, Apple का दूसरा रैंक
    स्मार्टफोन की इंटरनेशनल शिपमेंट्स 0.2 प्रतिशत बढ़कर लगभग 29.69 करोड़ यूनिट्स की हैं। इस मार्केट में लगातार तीसरी तिमाही में ग्रोथ कम रही है। सैमसंग का लगभग 6.05 करोड़ यूनिट्स की शिपमेंट के साथ लगभग 20 प्रतिशत का मार्केट शेयर है। सैमसंग को Galaxy S25 सीरीज और नई Galaxy A सीरीज के लॉन्च से फायदा हुआ है।
  • Samsung Galaxy A36 5G में मिलेंगे 14 5G बैंड, 25W चार्जिंग सपोर्ट! भारत में भी लॉन्च होगा स्मार्टफोन
    एक Samsung डिवाइस को मॉडल नंबर SM-A366E/DS और SM-A336U के साथ FCC सर्टिफिकेशन मिलने की खबर है। इस मॉडल नंबर को पहले भी कुछ सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में देखा जा चुका है और इसे Samsung Galaxy A36 5G के साथ जोड़ा जाता है। लेटेस्ट डेटाबेस लिस्टिंग बताती है कि Samsung डिवाइस में GSM, WCDMA, LTE और 5G मोबाइल कनेक्टिविटी के लिए सपोर्ट होगा। यह करीब 14 5G बैंड के साथ आएगा। इसमें ब्लूटूथ, NFC, Wi-Fi 802.11b/g/n/a/ac/ax और GNSS जैसे बेसिक कनेक्टिविटी ऑप्शन भी मौजूद होंगे।
  • Samsung Galaxy A56 5G में होगी 5000mAh बैटरी! नए सर्टिफिकेशन में खुलासा
    Samsung की पॉपुलर A सीरीज का अपकमिंग स्मार्टफोन Samsung Galaxy A56 5G इन दिनों खूब चर्चा में है। अब इस डिवाइस को FCC सर्टिफिकेशन भी मिल गया है। फोन में 4905mAh रेटेड बैटरी दी गई है। यानी मोटे तौर पर यह 5000mAh बैटरी से लैस होगा। TENAA लिस्टिंग में फोन के अंदर 45W चार्जिंग का पता चला था। फोन में Android 15 का सपोर्ट आ सकता है।
  • Flipkart Big Shopping Utsav आज रात से शुरू, स्मार्टफोन, टीवी, ईयरबड्स, टैबलेट पर भारी डिस्काउंट
    आज रात से Big Shopping Utsav शुरू होने वाला है। फ्लिपकार्ट पर 10 हजार रुपये में आने वाली बेस्ट डील इस प्रकार हैं। Infinix 32 inch Smart TV 2024 Edition ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 8,199 रुपये में लिस्ट किया गया है। Lenovo Tab M10 वाई-फाई ओनली वेरिएंट का 4GB/64GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 8,999 रुपये में लिस्टेड है। Nothing Ear (a) 2024 ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर इस वक्त 7,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।
  • Upcoming Smartphones: Nothing Phone 2a से लेकर Realme 12+ तक, अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन
    यदि आप अपने फोन को अपग्रेड करना चाहते हैं, तो हम यहां जल्द ही लॉन्च होने वाले कुछ स्मार्टफोन के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
  • Samsung लॉन्च करेगा Galaxy A-सीरीज के तहत किफायती फोल्डेबल स्मार्टफोन!
    सैमसंग ने एक किफायती Galaxy Fold स्मार्टफोन का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है।

Samsung Galaxy A - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »