• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy A36 5G में मिलेंगे 14 5G बैंड, 25W चार्जिंग सपोर्ट! भारत में भी लॉन्च होगा स्मार्टफोन

Samsung Galaxy A36 5G में मिलेंगे 14 5G बैंड, 25W चार्जिंग सपोर्ट! भारत में भी लॉन्च होगा स्मार्टफोन

लिस्टिंग EP-TA800 मॉडल नंबर वाले चार्जर को भी दिखाती है, जिसके साथ EP-DA705 मॉडल नंबर की डेटा केबल होगी।

Samsung Galaxy A36 5G में मिलेंगे 14 5G बैंड, 25W चार्जिंग सपोर्ट! भारत में भी लॉन्च होगा स्मार्टफोन

Samsung Galaxy A35 5G (ऊपर तस्वीर में, दाहिना मॉडल) के सक्सेसर के रूप में पेश हो सकता है Galaxy A36 5G

ख़ास बातें
  • A36 5G को मॉडल नंबर SM-A366E/DS और SM-A336U के साथ FCC सर्टिफिकेशन मिला
  • यह करीब 14 5G बैंड के साथ आ सकता है
  • ब्लूटूथ, NFC और Wi-Fi 802.11b/g/n/a/ac/ax जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन भी होंगे
विज्ञापन
Samsung Galaxy A36 5G को FCC सर्टिफिकेशन मिलने की खबर है, जो इशारा देता है कि स्मार्टफोन अब लॉन्च से दूर नहीं है। Samsung के अपकमिंग A-सीरीज मॉडल के भारत में भी लॉन्च होने की उम्मीद है, क्योंकि इसे BIS सर्टिफिकेशन मिल चुका है। इसके अलावा, Samsung अपने Galaxy A56 5G मॉडल को भी पेश कर सकती है, जिसे पहले ही BIS के साथ-साथ कई अन्य सर्टिफिकेशन प्राप्त हो चुके हैं। Samsung Galaxy A36 5G की FCC सर्टिफिकेशन लिस्टिंग इशारा देती है कि अपकमिंग सैमसंग स्मार्टफोन में कम से कम 14 5G बैंड शामिल हैं। इसके अलावा यह 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट करेगा और NFC से भी लैस होगा।

एक Samsung डिवाइस को मॉडल नंबर SM-A366E/DS और SM-A336U के साथ FCC सर्टिफिकेशन मिलने (via MySmartPrice) की खबर है। इस मॉडल नंबर को पहले भी कुछ सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में देखा जा चुका है और इसे Samsung Galaxy A36 5G के साथ जोड़ा जाता है। लेटेस्ट डेटाबेस लिस्टिंग बताती है कि Samsung डिवाइस में GSM, WCDMA, LTE और 5G मोबाइल कनेक्टिविटी के लिए सपोर्ट होगा। यह करीब 14 5G बैंड के साथ आएगा। इसमें ब्लूटूथ, NFC, Wi-Fi 802.11b/g/n/a/ac/ax और GNSS जैसे बेसिक कनेक्टिविटी ऑप्शन भी मौजूद होंगे।

इसके अलावा, लिस्टिंग EP-TA800 मॉडल नंबर वाले चार्जर को भी दिखाती है, जिसके साथ EP-DA705 मॉडल नंबर की डेटा केबल होगी। रिपोर्ट कहती है कि TUV सर्टिफिकेशन बताता है कि EP-TA800 चार्जर 9V और 2.77A पावर आउटपुट देता है, जो इशारा देता है कि अपकमिंग Samsung Galaxy A36 5G 25W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट से लैस हो सकता है।

समान मॉडल नंबर के साथ पहले इस फोन को GCF पर लिस्टेड देखा जा चुका है। मॉडल नंबर में मौजूद DS अक्षर डुअल-सिम सपोर्ट की ओर संकेत करता है। समान मॉडल नंबर को कई देशों के लिए Samsung वेबसाइट पर लिस्टेड देखा जा चुका है। हालांकि, किसी भी लिस्टिंग में इस मॉडल नंबर के मॉनिकर या इससे जुड़ी कोई अन्य जानकारी प्राप्त नहीं होती है।

अपकमिंग A-सीरीज मॉडल Galaxy A35 5G के सक्सेसर के रूप में आ सकता है, जिसे पिछले साल भारत में लॉन्च किया गया था। इसमें Exynos 1580 SoC और 8GB रैम मिल सकती है। Samsung Galaxy A36 5G स्मार्टफोन के कैमरा स्पेसिफिकेशन भी लीक हो चुके हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा होगा। फ्रंट में कंपनी इस बार बदलाव कर सकती है क्योंकि सेल्फी कैमरा 13 मेगापिक्सल की बजाए 12 मेगापिक्सल का हो सकता है। लेकिन कहा गया है कि भले ही मेगापिक्सल कम होगा लेकिन कंपनी इसका सेंसर अपग्रेड करेगी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »