ये 5 सरकारी ऐप हैं बड़े काम के! क्या आपके स्मार्टफोन में हैं?

सरकार की ओर से कई सारे ऐप्स शुरू किए गए हैं जो आपको सरकारी कामों या पब्लिक प्लेस में समय बचाने में काफी मदद करते हैं।

ये 5 सरकारी ऐप हैं बड़े काम के! क्या आपके स्मार्टफोन में हैं?

Photo Credit: iStock

डिजिटल जमाने में ऐसे कई सारे ऐप्स अब आ चुके हैं जो आपकी रोजमर्रा जिंदगी में आपका काफी समय बचा सकते हैं

ख़ास बातें
  • RBI Retail Direct App से कर सकते हैं सीधे निवेश।
  • mParivahan App में अपने व्हीकल से जुड़े सारे जरूरी काम कर सकते हैं।
  • DigiLocker App में सभी जरूरी दस्तावेज डिजिटल फॉर्मेट में रख सकते हैं।
विज्ञापन
आज की भागती-दौड़ती जिंदगी में इंसान के पास समय की काफी कमी है इसलिए जिंदगी में स्मार्ट तरीके अपनाने की बहुत जरूरत है। डिजिटल जमाने में ऐसे कई सारे ऐप्स अब आ चुके हैं जो आपकी रोजमर्रा जिंदगी में आपका काफी समय बचा सकते हैं और आपके लिए काफी काम के साबित हो सकते हैं। सरकार की ओर से कई सारे ऐप्स शुरू किए गए हैं जो आपको सरकारी कामों या पब्लिक प्लेस में समय बचाने में काफी मदद करते हैं। इन ऐप्स की मदद से आप घर बैठे कई बहुत जरूरी काम कर सकते हैं वो भी बिना समय गंवाए। आइए जानते हैं कौन से हैं ये पांच सरकारी ऐप्स, जो आपके स्मार्टफोन में जरूर होने चाहिएं। 

RBI Retail Direct App
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) का एक ऐसा ऐप है जो पैसे के मामले में काफी काम का साबित हो सकता है। RBI Retail Direct App के नाम से यह एप्लिकेशन आता है जिसके माध्यम से आप सीधे निवेश कर सकेत हैं, और वो भी बिना किसी ब्रोकर के चक्कर में पड़े। इस ऐप से आप सीधे सरकारी सिक्योरिटीज जैसे ट्रेजरी बिल, सोवरेन गोल्ड बॉन्ड और फ्लोटिंग रेट सेविंग बॉन्ड में निवेश कर सकते हैं। स्टॉक मार्केट के रियल टाइम अपडेट्स भी यहां पर मिलते रहते हैं। 

mParivahan App
अगर आपके पास कार है या अन्य कोई व्हीकल है तो mParivahan App ऐप आपके फोन में होना ही चाहिए। इस ऐप में आप अपने व्हीकल से जुड़े सारे जरूरी काम कर सकते हैं। उदाहरण के लिए जैसे RC, ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस और PUC सर्टिफिकेट जैसी सारी जानकारियां इस एक ऐप में यूजर को मिल जाती हैं। अगर चालान भी कट जाता है तो ऐप की मदद से आप चुटकियों में भर सकते हैं। लोन खत्म होने के बाद व्हीकल के नए RC के लिए भी यहां से आवेदन किया जा सकता है। 

DigiLocker App
डिजिटल जमाने में अब आपको हर जगह अपने जरूरी दस्तावेज कागजी रूप में लेकर घूमने की जरूरत नहीं है। DigiLocker App एक ऐसा ऐप है जिसमें आप अपने सभी जरूरी दस्तावेज डिजिटल फॉर्मेट में स्टोर करके रख सकते हैं। इससे आपको दस्तावेज की फिजिकल कॉपी दिखाने की जरूरत खत्म हो जाती है। इस ऐप में आप अपने जरूरी कागजात जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, व्हीकल रजिस्ट्रेशन, स्कूली या कॉलेज संबंधी दस्तावेज भी डिजिटल फॉर्म में रख सकते हैं। 

Digi Yatra App
अगर आप अक्सर हवाई जहाज से यात्रा करने वाले इंसान हैं तो यह ऐप आपके लिए बहुत काम का है। हवाई जहाज से यात्रा करने वाले यात्रियों की सबसे बड़ी शिकायत यही रहती है कि उन्हें चेक-इन करने के लिए घंटों एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में नागरिक उड्डयन मंत्रालय का डिजी यात्रा ऐप (DigiYatra App) वरदान साबित होता है। देश के कई एयरपोर्ट्स में डिजी यात्रा ऐप के जरिए चेक-इन की सुविधा मिलती है। ऐप की मदद यात्री पेपरलेस तरीके से फ्लाइट के लिए बोर्डिंग कर सकते हैं और उन्हें घंटों लंबी लाइनों में इंतजार करने की जरूरत नहीं है। एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी और स्कैनिंग में लगने वाला टाइम इस ऐप से बच जाता है। 

Income Tax: AIS App 
इनकम टैक्स देने वालों को डिपार्टमेंट से जानकारी लेने, जैसे आयकर रिर्टन, वार्षिक सूचना विवरण (AIS), करदाता सूचना सारांश (TIS) जानने के लिए आयकर विभाग की वेबसाइट पर लॉग-इन करना पड़ता था। लेकिन AIS ऐप की मदद से वित्तीय वर्ष की सारी जानकारी आपको एक जगह मिल जाती है। AIS for Taxpayer में आप अपने अकाउंट से जुड़ी कई तरह की जानकारियां देख सकते हैं जैसे-
  • आपको कितनी सैलरी मिलती है
  • आपका TDS कितना कटा है
  • TDS की क्या स्थिति है
  • आपको साल में कितना ब्याज मिला
  • आपको कितना लाभांश मिला
  • आपने शेयर लेन-देन कितना किया है
  • आपने कितना टैक्स दिया है
  • GST डेटा आदि।
ये सभी जानकारियां आपको इस ऐप में मिल जाती हैं। इससे आपको बेहद सुविधाजनक तरीके से अपने अकाउंट की सारी जानकारी मिल जाती है और वेबसाइट पर जाकर जानकारी निकलवाने का झंझट भी खत्म हो जाता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  7. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »