Reliance AGM 2026 से पहले कंपनी ने Meta के AI-इनेबल्ड डेटा सेंटर प्रोजेक्ट को लेकर नई जानकारी शेयर की है। Reliance ने बताया कि जामनगर को इस प्रोजेक्ट के लिए क्यों चुना गया।
Photo Credit: RIL
Reliance AGM 2026 से पहले Meta AI Data Centre प्रोजेक्ट चर्चा में
Reliance Industries की 49वीं Annual General Meeting (AGM) आज दोपहर 2 बजे आयोजित होने जा रही है। इस दौरान निवेशकों की नजर कंपनी की ग्रोथ स्ट्रेटेजी, नए निवेश, AI पॉलिसीज और संभावित Reliance Retail IPO से जुड़े अपडेट्स पर रहेगी। AGM से पहले Reliance ने Meta के साथ अपनी हालिया डेटा सेंटर साझेदारी को लेकर भी नई जानकारी शेयर की है।
कंपनी ने बताया कि Meta के पहले AI-सक्षम डेटा सेंटर के लिए गुजरात के जामनगर को चुना गया है। Reliance के मुताबिक, इस लोकेशन पर मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, रिन्यूएबल एनर्जी की उपलब्धता, पर्याप्त पानी, पश्चिमी भारत के सबमरीन केबल लैंडिंग स्टेशनों की नजदीकी और Jio के व्यापक फाइबर नेटवर्क जैसी सुविधाएं मौजूद हैं, जो बड़े डेटा सेंटर ऑपरेशन के लिए जरूरी हैं।
Meta और Reliance ने जून में भारत में AI-इनेबल्ड डेटा सेंटर बनाने के लिए साझेदारी की घोषणा की थी। इस प्रोजेक्ट के तहत जामनगर में 168 मेगावाट क्षमता वाला डेटा सेंटर डेवलप किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि यह सुविधा अगले दो वर्षों में तैयार हो सकती है। Meta इस डेटा सेंटर को लीज पर लेगी और भविष्य में इसकी क्षमता बढ़ाने का ऑप्शन भी उसके पास होगा।
Reliance के अनुसार, डेटा सेंटर को रिन्यूएबल एनर्जी से ऑपरेट किया जाएगा और कूलिंग के लिए डिसैलिनेटेड समुद्री पानी का इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं Meta इस परियोजना में यूज होने वाली एनर्जी और पानी की पूरी लागत वहन करेगी।
Meta के संस्थापक और CEO Mark Zuckerberg ने इस साझेदारी पर कहा था कि कंपनी भारत में अपना पहला AI-इनेबल्ड डेटा सेंटर बनाने के लिए Reliance के साथ काम करने को लेकर उत्साहित है।
AGM के दौरान Reliance की AI स्ट्रैटेजी पर भी अपडेट मिलने की उम्मीद है। हाल के महीनों में कंपनी ने डेटा सेंटर, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और AI से जुड़े निवेशों पर फोकस बढ़ाया है। ऐसे में निवेशक इस क्षेत्र में कंपनी की भविष्य की योजनाओं को लेकर संकेत तलाशेंगे।
इसके अलावा बाजार की नजर Reliance Retail पर भी बनी हुई है। रिलायंस का रिटेल कारोबार कंपनी के सबसे बड़े ग्रोथ इंजन में से एक बन चुका है। ऐसे में AGM में Reliance Retail के संभावित IPO या उसके लॉन्ग-टर्म एक्सपेंशन से जुड़े किसी भी बयान पर निवेशकों की खास नजर रहेगी।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन