OnePlus India ने अपने यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। अब भारत में वनप्लस यूजर्स अपने डिवाइसेज को Oppo के स्टोर्स पर भी रिपेयर करवा सकेंगे। यानी अगर आपके पास OnePlus का कोई फोन, टैबलेट या अन्य कोई डिवाइस है तो उसे Oppo स्टोर पर भी रिपेयर करवाया जा सकेगा। भारत में रिपेयरिंग सर्विसेज की बाट जोह रहे वनप्लस यूजर्स के लिए यह बड़ी राहत है।
एक X यूजर का अनुभव सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिसमें स्मार्टफोन रिपेयर को लेकर ऑफिशियल सर्विस सेंटर्स की डायग्नोसिस प्रक्रिया पर सवाल उठे हैं। यूजर के फोन के लिए सर्विस सेंटर ने 16,000 रुपये का अनुमान दिया था, जबकि AI टूल Gemini की सलाह पर लोकल रिपेयर शॉप से वही समस्या सिर्फ 1,450 रुपये में ठीक हो गई। यह मामला दिखाता है कि हर तकनीकी खराबी में महंगा रिप्लेसमेंट जरूरी नहीं होता। ऐसे में रिपेयर से पहले सही जानकारी और सेकेंड ओपिनियन लेना यूजर्स के लिए अहम साबित हो सकता है।
Google एक्सटेंडेड रिपयेर प्रोग्राम प्रभावित Pixel 9 Pro और Pixel 9 Pro XL डिवाइसेज को कवर करता है। यह प्रोग्राम खरीद की तारीख से 3 साल तक डिवाइसेज को कवर करता है। जिन यूजर्स के डिवाइस में नीचे से ऊपर तक जाने वाली एक वर्टिकल लाइन नजर आ रही है या फिर फ्लेयरिंग डिस्प्ले की दिक्कत आ रही है तो वो इस प्रोग्राम में अपने डिवाइस रिपेयर कर सकते हैं।
Google ने Pixel 9 Pro, 9 Pro XL और Pixel 9 Pro Fold के लिए Extended Repair Program की घोषणा की है, जिसमें योग्य डिवाइसेज को तीन साल तक फ्री डिस्प्ले रिपेयर मिलेगा। कंपनी के मुताबिक, कुछ यूनिट्स में वर्टिकल लाइन्स, स्क्रीन फ्लिकर और अन्य डिस्प्ले गड़बड़ियां देखी गई हैं। यह प्रोग्राम 8 दिसंबर 2025 से शुरू होगा और रिपेयर Google वॉक-इन या अधिकृत सर्विस सेंटर्स के जरिए किए जाएंगे। पानी से डैमेज, क्रैक्ड ग्लास या कवर-ग्लास टूटने वाले फोन प्रोग्राम में शामिल नहीं किए जाएंगे। रिपेयर के बाद 90 दिनों की वारंटी भी दी जाएगी। यह स्कीम उपभोक्ता के सामान्य कानूनी अधिकारों को प्रभावित नहीं करती।
Google ने भारत में सेम डे रिपेयर सर्विस का विस्तार किया है। इस सर्विस में गूगल के कई डिवाइसेज जैसे कि पिक्सल फोन, पिक्सल बड्स और पिक्सल वॉच शामिल हैं। यूजर्स अपने डिवाइसेज के साथ लिस्ट गूगल एक्सक्लूसिव या प्रायोरिटी सर्विस सेंटर पर जा सकते हैं और उन्हें उसी दिन रिपेयर करवा कर वापस पा सकते हैं। इसके अलावा फ्री डोरस्टेप पिकअप या मेल इन सर्विस का ऑप्शन भी चुन सकते हैं।
अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने देश में आईफोन्स और MacBook की रिपेयर का कॉन्ट्रैक्ट Tata Group को दिया है। Tata Group की एक कंपनी पहले आईफोन्स की असेंबलिंग कर रही है। चीन से अपनी मैन्युफैक्चरिंग का कुछ हिस्सा शिफ्ट करने की एपल की योजना में भारत में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाना शामिल है। इससे पहले यह कॉन्ट्रैक्ट ताइवान की Wistron की भारत में एक यूनिट, ICT Service Management Solutions के पास था।
Nothing Phone (2a) में डिस्प्ले में खामी सामने आ रही है, जिसको लेकर यूजर्स ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया है। Phone (2a) की डिस्प्ले में आने वाली ग्रीन टिंट की समस्या यूजर्स को परेशान कर रही है। एक Reddit यूजर्स ने अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बताया कि Phone (2a) यूजर्स के सामने आने वाली यह एक आम दिक्कत है और भारत में कस्टमर सर्विस सेंटर इस पर क्या रुख अपना रहे हैं।
इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह बोकेह, नाइट मोड, प्रोफेशनल मोड, स्लो मोशन, क्विक स्नैपशॉट, फिल्टर्स और पैनारामा जैसे फीचर्स के साथ है। इसमें एक LED फ्लैश दिया गया है। इसमें सिंगल स्पीकर और माइक्रोफोन है।
इस मोड में यूजर का एक नया प्रोफाइल तैयार किया जाता है, जिससे इस मोड के एक्टिवेट होने पर मेन यूजर का डेटा लॉक हो जाता है। इस फीचर से यूजर्स को अपने स्मार्टफोन को सर्विस के लिए देने पर उसके बैकअप या रीसेट की जरूरत नहीं होती
Nokia G42 5G : HMD ग्लोबल ने Nokia G42 5G स्मार्टफोन का ग्लोबल लॉन्च किया है। यह नोकिया का पहला 5जी फोन है, जिसकी बैटरी, डिस्प्ले और चार्जिंग पोर्ट को यूजर खुद रिपेयर कर सकेंगे।
रिपेयर करने के लिए टूल किट को Apple Self Service स्टोर वेबसाइट के जरिए किराए पर लिया जा सकता है। iPhone 14 सहित सभी सपोर्टेड डिवाइस के लिए टूल किट का किराया $49 (लगभग 4,000 रुपये) प्रति सप्ताह है।
राइट टू रिपेयर वाहन की खरीद के साथ ही शुरू हो जाएगा और साथ ही इसके लिए निर्माताओं को उचित रिपेयर इंफॉर्मेशन और मैनुअल को थर्ड-पार्टी के कर्मचारियों के साथ शेयर करने की भी आवश्यकता होगी।
Reddit पर एक यूजर ने कहा कि वह ग्लास टूटने के बाद अपना Pixel 7 स्मार्टफोन uBreakiFix स्टोर पर लेकर गए थे और उन्हें बताया गया है कि इसका पूरा बैक पैनल बदलना होगा, जिसका खर्च लगभग 200 डॉलर का है