Pixel के रिपेयर मोड को सभी एंड्रॉयड डिवाइसेज में ला सकती है Google

हाल ही में दक्षिण कोरिया की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung ने अपने Galaxy डिवाइसेज में नया फीचर Maintenance Mode जोड़ा था

Pixel के रिपेयर मोड को सभी एंड्रॉयड डिवाइसेज में ला सकती है Google

हाल ही में Google ने Pixel 8 और Pixel 8 Pro को लॉन्च किया था

ख़ास बातें
  • Samsung ने अपने Galaxy डिवाइसेज में नया फीचर Maintenance Mode जोड़ा था
  • इस मोड में यूजर का एक नया प्रोफाइल तैयार किया जाता है
  • गूगल का यह फीचर सैमसंग के मेंटेनेंस मोड से काफी अलग हो सकता है
विज्ञापन
अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी Google अपने Pixel डिवाइसेज में रिपेयर मोड लाने की तैयारी कर रही है। इस फीचर को बाद में कंपनी एंड्रॉयड का इस्तेमाल करने वाले सभी स्मार्टफोन्स में उपलब्ध करा सकती है। हाल ही में दक्षिण कोरिया की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung ने अपने Galaxy डिवाइसेज में नया फीचर Maintenance Mode जोड़ा था। 

इस मोड में यूजर का एक नया प्रोफाइल तैयार किया जाता है, जिससे इस मोड के एक्टिवेट होने पर मेन यूजर का डेटा लॉक हो जाता है। इस फीचर से यूजर्स को अपने स्मार्टफोन को सर्विस के लिए देने पर उसके बैकअप या रीसेट की जरूरत नहीं होती। इससे एक नए डिवाइस में लॉग इन करने और प्रत्येक चीज को दोबारा सेटअप करने की जरूरत भी कम हो जाती है। हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि गूगल भी पिक्सल डिवाइसेज के लिए इस तरह के मोड पर कार्य कर रही है। इसमें बताया गया है कि गूगल का यह फीचर सैमसंग के मेंटेनेंस मोड से काफी अलग होगा। 

हाल ही में Google ने Pixel 8 और Pixel 8 Pro को Made by Google इवेंट में लॉन्च किया था। कंपनी ने Pixel Watch 2 और अपडेटेड Pixel Buds Pro को भी पेश किया था। Pixel 8 और Pixel 8 Pro दोनों में गूगल का Tensor G3 प्रोसेसर है। इनमें 256  GB तक की स्टोरेज मिलती है। ये एंड्रॉयड 14 पर चलते हैं। इनमें होल पंच डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। Pixel 8 के 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट का देश में प्राइस 75,999 रुपये और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का 82,999 रुपये है। इसे Hazel, Obsidian और Rose कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। गूगल के Pixel 8 Pro के 12 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 1,06,999 रुपये का है। इसे Bay, Obsidian और Porcelain कलर्स में खरीदा जा सकता है। 

 ये दोनों डुअल-सिम स्मार्टफोन हैं। इनमें Android 14 आउट-ऑफ-द-बॉक्स मिलता है। Pixel 8 में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.2-इंच FHD+ (1,080x2,400 पिक्सल) OLED डिस्प्ले  2,100 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट के साथ है। Pixel 8 Pro में 120Hz 6.7-इंच QHD+ (1,344x2,992 पिक्सल) LTPO OLED डिस्प्ले और 2,400 निट्स का पीक ब्राइटनेस लेवल है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

शेल्डन पिंटो

शेल्डन पिंटो मुंबई में रहते हैं और इन्हें स्मार्टफोन और ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »