• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Right to Repair: लोकल वर्कशॉप से कार या बाइक रिपेयर कराने पर नहीं जाएगी वारंटी, जानें सरकार की नई पहल

Right to Repair: लोकल वर्कशॉप से कार या बाइक रिपेयर कराने पर नहीं जाएगी वारंटी, जानें सरकार की नई पहल

वर्तमान में, उपभोक्ता मामलों का विभाग इस पहल में ज्यादा से ज्यादा निर्माताओं को जोड़ने का काम कर रहा है। फिलहाल इस पहल में चार सेक्टर हैं, जिनमें कृषि, इलेक्ट्रॉनिक, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, और ऑटोमोबाइल शामिल हैं।

Right to Repair: लोकल वर्कशॉप से कार या बाइक रिपेयर कराने पर नहीं जाएगी वारंटी, जानें सरकार की नई पहल

इस पहल में चार सेक्टर - कृषि, इलेक्ट्रॉनिक, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, और ऑटोमोबाइल शामिल हैं

ख़ास बातें
  • सरकार ने राइट टू रियर पहल के लिए इसी नाम से एक पोर्टल तैयार किया है
  • हीरो मोटोकॉर्प और होंडा मोटरसाइकिल सहित कई कंपनियां हिस्सा ले चुकी हैं
  • इसमें Samsung, LG, Oppo, Apple आदि कंपनियां भी शामिल हैं
विज्ञापन
फोर या टू-व्हीलर की रिपेयरिंग या सर्विस कराने के समय कई लोगों को ऑथराइज्ड वर्कशॉप में लगने वाला भारी-भरकम लेबर चार्ज चुभता है। ऐसे में उनका मन होता है कि वे अपने व्हीकल को लोकल वर्कशॉप में रिपेयर कराएं। हालांकि, ऐसा करने से वाहन कंपनी वारंटी को खत्म कर देती है। हालांकि अब, केंद्र सरकार की 'राइट टू रिपेयर' पहल के तहत थर्ड-पार्टी वर्कशॉप से वाहन रिपेयर कराने पर भी आपके वाहन की वारंटी खत्म नहीं होगी।

सरकार ने राइट टू रियर (Right to Repair) पहल के लिए इसी नाम से एक पोर्टल तैयार किया है, जो वर्तमान में लाइव है। इस पहल में हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) और होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया (HMSI) जैसे दोपहिया निर्माता पहले ही शामिल हैं। यहां संसाधन के रूप में सेल्फ-रिपेयर मैनुअल और अधिकृत थर्ड-पार्टी रिपेयर पार्टी डिटेल्स मौजूद हैं।

राइट टू रिपेयर वाहन की खरीद के साथ ही शुरू हो जाएगा और साथ ही इसके लिए निर्माताओं को उचित रिपेयर इंफॉर्मेशन और मैनुअल को थर्ड-पार्टी के कर्मचारियों के साथ शेयर करने की भी आवश्यकता होगी। इसके साथ डायग्नोस्टिक टूल और स्पेयर पार्ट्स तक उपभोक्ताओं और वर्कशॉप की पहुंच आसान हो जाएगी। 

वर्तमान में, उपभोक्ता मामलों का विभाग इस पहल में ज्यादा से ज्यादा निर्माताओं को जोड़ने का काम कर रहा है। फिलहाल इस पहल में चार सेक्टर हैं, जिनमें कृषि, इलेक्ट्रॉनिक, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, और ऑटोमोबाइल शामिल हैं।

आपके पास इन कैटेगरी में आने वाले जो प्रोडक्ट्स हैं, वे सभी राइट टू रिपेयर में आते हैं और आपको इन्हें बिना वारंटी खोए थर्ड-पार्टी रिपेयर शॉप से ठीक कराने का अधिकार है। फिलहाल Samsung, Apple, Oppo, LG, Havells, Panasonic सहित कई मुख्य ब्रांड्स इस पहल का हिस्सा हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  2. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  4. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  5. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  6. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  7. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  8. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  9. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  10. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »