• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Google फ्री में रिपयेर करेगा Pixel 9 Pro, अगर आएगी ये दिक्कत, Pixel 9 Pro Fold की वारंटी भी बढ़ी

Google फ्री में रिपयेर करेगा Pixel 9 Pro, अगर आएगी ये दिक्कत, Pixel 9 Pro Fold की वारंटी भी बढ़ी

Google ने आधिकारिक तौर पर Pixel 9 Pro सीरीज के लिए एक एक्सटेंडेड रिपेयर प्रोग्राम और Pixel 9 Pro Fold के लिए एक्सटेंडेड वारंटी प्रोग्राम शुरू किया है।

Google फ्री में रिपयेर करेगा Pixel 9 Pro, अगर आएगी ये दिक्कत, Pixel 9 Pro Fold की वारंटी भी बढ़ी

Photo Credit: Google

Google Pixel 9 Pro में

ख़ास बातें
  • Google Pixel 9 Pro Fold के लिए एक एक्सटेंडेड वारंटी प्रोग्राम आया है।
  • Google Pixel 9 Pro के लिए एक एक्सटेंडेड रिपेयर प्रोग्राम शुरू हुाआ है।
  • Google Pixel 9 Pro XL के लिए एक एक्सटेंडेड रिपेयर प्रोग्राम आया है।
विज्ञापन

Google ने आधिकारिक तौर पर Pixel 9 Pro सीरीज के लिए एक एक्सटेंडेड रिपेयर प्रोग्राम और Pixel 9 Pro Fold के लिए एक एक्सटेंडेड वारंटी प्रोग्राम शुरू किया है। इन प्रोग्राम में सीमित संख्या में Pixel 9 Pro, Pixel 9 Pro XL और Pixel 9 Pro Fold डिवाइसेज को शामिल किया जाएगा, जिनमें ऐसी दिकक्तें आ सकती है जो डिवाइस के फंक्शन को प्रभावित करती हैं। कंपनी ने ग्लोबल स्तर पर ये प्रोग्राम लॉन्च किए गए हैं। अगर आपका पिक्सल डिवाइस भी प्रभावित है तो यहां हम आपको पूरी जानकारी दे रहे हैं।

Google Pixel 9 Pro, Pixel 9 Pro XL एक्सटेंडेड रिपेयर प्रोग्राम

Google के सपोर्ट पेज के अनुसार, एक्सटेंडेड रिपयेर प्रोग्राम प्रभावित Pixel 9 Pro और Pixel 9 Pro XL डिवाइसेज को कवर करता है। यह प्रोग्राम खरीद की तारीख से 3 साल तक डिवाइसेज को कवर करता है। जिन यूजर्स के डिवाइस में नीचे से ऊपर तक जाने वाली एक वर्टिकल लाइन नजर आ रही है या फिर फ्लेयरिंग डिस्प्ले की दिक्कत आ रही है तो वो इस प्रोग्राम में अपने डिवाइस रिपेयर कर सकते हैं।

अगर आप इन दिक्कतों का सामना कर रहे हैं तो आप ऑथोराइज्ड Google वॉक-इन सेंटर, सर्विस पार्टनर पर जा सकते हैं या रिपेयर करने के लिए ऑनलाइन ऑप्शन का उपयोग कर सकते हैं। Google प्रभावित Pixel 9 Pro या Pixel 9 Pro XL की डिस्प्ले को फ्री में बदलेगा। इसके साथ कंपनी इस रिपयेर पर भी 90 दिनों की वारंटी देगी। जिन पिक्सल डिवाइसेज को ऐसा नुकसान पहुंचा है जैसे कि डिस्प्ले या कवर ग्लास में दरार आई है या लिक्विड का रिसाव हुआ तो वो इस सर्विस में फोन रिपेयर नहीं करवा सकते हैं।

Google Pixel 9 Pro Fold का फ्री रिप्लेसमेंट


Google ने Google Pixel 9 Pro Fold के लिए एक एक्सटेंडेड वारंटी प्रोग्राम को भी पेश किया है। प्रभावित यूजर्स को खरीदारी की तारीख से 3 साल तक डिवाइस पर एक्सटेंडेड वारंटी मिलेगी। Pixel 9 Pro Fold की दिक्कत की सटीक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन गूगल नें कंफर्म किया है कि अगर कोई डिवाइस प्रभावित है तो आप फ्री रिप्लेसमेंट के पात्र हो सकते हैं।

हालांकि, टूटी हुई डिस्प्ले, कवर-ग्लास या लिक्विड प्रवेश जैसे डैमेज होने पर आप Pixel 9 Pro Fold को इस प्रोग्राम में रिप्लेस नहीं कर सकते हैं। Google यूजर्स को सलाह देता है कि रिपेयर के लिए अपने फोन भेजने से पहले अपने डाटा का बैकअप लेना चाहिए। प्रोग्राम के तहत सर्विस किए गए डिवाइस को 90 दिनों की वारंटी मिलेगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  4. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  6. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  7. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  8. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  9. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  10. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »