Apple Self Service Repair: अब घर बैठे खुद रिपेयर करें iPhone, जानें कैसे!

Apple सेल्फ सर्विस प्रोग्राम को शुरुआत में अमेरिका में लॉन्च किया गया था और बाद में इसे बेल्जियम, फ्रांस, जर्मनी, इटली, पोलैंड, स्पेन, स्वीडन और यूके में भी शुरू किया गया।

Apple Self Service Repair: अब घर बैठे खुद रिपेयर करें iPhone, जानें कैसे!
ख़ास बातें
  • इससे पहले प्रोग्राम में iPhone 12 और iPhone 13 सीरीज शामिल थी
  • अब iPhone 14, 14 Plus, 14 Pro और 14 Pro Max के लिए जोड़ा गया सपोर्ट
  • लिस्ट में M2 चिप से लैस MacBook Air और MacBook Pro (13-इंच) भी शामिल
विज्ञापन
Apple ने अपने 'सेल्फ सर्विस रिपेयर' (Self Service Repair) सर्विस प्रोग्राम में iPhone 14 को भी शामिल कर लिया है। इससे पहले प्रोग्राम में iPhone 12 और iPhone 13 सीरीज के साथ कुछ चुनिंदा MacBook, Mac डेस्कटॉप और स्टूडियो डिस्प्ले के लिए सपोर्ट शामिल था। सेल्फ सर्विस रिपेयर सर्विस को 2021 में अमेरिका में शुरू किया गया था और इसकी शुरुआत चुनिंदा iPhone मॉडल्स और M1 चिप पर काम करने वाले MacBook लैपटॉप के लिए की गई थी। सर्विस यूजर्स को घर पर अपने डिवाइस को रिपेयर करने में मदद करने के लिए रिपेयर मैनुअल और टूल के साथ-साथ ओरिजनल सर्विस पार्ट्स प्रदान करती है।

क्यूपर्टिनो, कैलिफोर्निया स्थित कंपनी की सेल्फ सर्विस प्रोग्राम वेबसाइट पर iPhone 14 लाइनअप के लिए ओरिजनल Apple पार्ट्स, टूल और मैनुअल आदि सपोर्ट को जोड़ा गया है। iPhone 12, iPhone 13 लाइनअप के साथ-साथ चुनिंदा MacBook मॉडल्स, Mac डेस्कटॉप, स्टूडियो डिस्प्ले के लिए सपोर्ट पहले से उपलब्ध है। इसके अलावा, कंपनी ने M2 चिप पर आधाकिरत MacBooks के लिए भी सपोर्ट जोड़ दिया है।

Apple सेल्फ सर्विस प्रोग्राम को शुरुआत में अमेरिका में लॉन्च किया गया था और बाद में इसे बेल्जियम, फ्रांस, जर्मनी, इटली, पोलैंड, स्पेन, स्वीडन और यूके में भी शुरू किया गया।

रिपेयर करने के लिए टूल किट को Apple Self Service स्टोर वेबसाइट के जरिए किराए पर लिया जा सकता है। iPhone 14 सहित सभी सपोर्टेड डिवाइस के लिए टूल किट का किराया $49 (लगभग 4,000 रुपये) प्रति सप्ताह है। iPhones की सपोर्टेड लाइनअप में  iPhone 12, iPhone 12 mini, iPhone 12 Pro, iPhone 12 Pro Max, iPhone 13, iPhone 13 mini, iPhone 13 Pro, iPhone 13 Pro Max, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro, iPhone 14 Pro Max और iPhone SE (3rd generation) शामिल हैं।

वहीं, M2 चिप से लैस MacBooks की लाइनअप में MacBook Air (M2,2022) और MacBook Pro (13-इंच, M2, 2022) शामिल हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »