• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Xiaomi या Redmi फोन में खराब बैटरी से मिलेगा छुटकारा, Xiaomi समर सर्विस कैंप शुरू

Xiaomi या Redmi फोन में खराब बैटरी से मिलेगा छुटकारा, Xiaomi समर सर्विस कैंप शुरू

अगर आप अपने Xiaomi फोन पर किसी हार्डवेयर या सॉफ्टवेयर दिक्कत से जूझ रहे रहे हैं या फिर इसकी बैटरी को बदलना चाहते हैं।

Xiaomi या Redmi फोन में खराब बैटरी से मिलेगा छुटकारा, Xiaomi समर सर्विस कैंप शुरू

Photo Credit: Xiaomi/Twitter

Xiaomi समर सर्विस कैंप में बैटरी रिप्लेसमेंट पर छूट मिल रही है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi इंडिया ने ट्विटर पर 10 दिनों के कैंप की घोषणा की है।
  • समर सर्विस कैंप के दौरान शाओमी फ्री फोन हेल्थ चेक अप की पेशकश कर रहा है।
  • कैंप में Xiaomi या Redmi फोन के लिए फ्री सॉफ्टवेयर अपडेट भी मिल रहा है।
विज्ञापन
अगर आप अपने Xiaomi फोन पर किसी हार्डवेयर या सॉफ्टवेयर दिक्कत से जूझ रहे रहे हैं या फिर इसकी बैटरी को बदलना चाहते हैं तो यह समय बहुत फायदेमंद साबित होने वाला है। चीनी टेक दिग्गज Xiaomi ने भारत में एक समर सर्विस कैंप की शुरुआत की है, जिसमें Xiaomi और Redmi स्मार्टफोन यूजर्स को बैटरी रिप्लेसमेंट पर डिस्काउंट और फ्री लेबर चार्ज दिया जा रहा है। यह कैंप आज यानी कि 1 जून से 10 जून तक देश भर के 1 हजार से ज्यादा शाओमी अधिकृत सर्विस सेंटर्स पर आयोजित होगा। आइए शाओमी के इस कैंप के बारे में विस्तार से जानते हैं।


कम कीमत पर अपने Xiaomi फोन को करवाएं रिपेयर


Xiaomi इंडिया ने ट्विटर पर 10 दिनों के कैंप की घोषणा की है, जिसके दौरान ग्राहकों को किफायती दामों में अपने फोन को रिपेयर करवाने का मौका मिलेगा। सर्विस कैंप आज 1 जून) से शुरू होगा और अगले 10 दिनों तक यानी कि 10 जून तक चलेगा। 1 हजार से ज्यादा Xiaomi अधिकृत सर्विस सेंटर में यह कैंप चालू रहेगा।  यूजर्स आसानी से इन सर्विस का लाभ उठाने के लिए अपने नजदीकी सर्विस सेंटर पर जा सकते हैं।

समर सर्विस कैंप के दौरान शाओमी फ्री फोन हेल्थ चेक अप की पेशकश कर रहा है, जिससे आप किसी भी हार्डवेयर या सॉफ्टवेयर खराबी को चेक कर पाएंगे जो आपके डिवाइस के परफॉर्मेंस को प्रभावित कर सकती है। इसके अलावा कंपनी रिपेयर और सर्विस के लिए सभी लेबर चार्ज फ्री दे रही है। इसका मतलब है कि अगर यूजर्स के फोन को रिपेयर या सर्विसिंग की जरूरत है तो आपको इसमें शामिल लेबर चार्ज का भुगतान नहीं करना होगा।

आपको बता दें कि कंपनी यूजर्स के Xiaomi या Redmi स्मार्टफोन के लिए फ्री सॉफ्टवेयर अपडेट भी प्रदान कर रही है। इसके अलावा बैटरी बदलने पर 50 प्रतिशत तक  डिस्काउंट मिलेगा। अगर आपके फोन की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है या चार्ज नहीं हो रही है तो उसे कम कीमत पर बदलने का यही सही मौका है। यह कैंप Xiaomi द्वारा हाल ही में कुछ खास खराबियों के लिए अपने 5 स्मार्टफोन की वारंटी बढ़ाने के बाद आया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  5. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  8. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  10. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »