Reliance Jio Plan

Reliance Jio Plan - ख़बरें

  • 20GB तक एक्स्ट्रा डेटा चाहिए? Jio के इन 5 प्लान्स में मिल रहे हैं कई बेनिफिट्स
    Reliance Jio ने अपने कुछ प्रीपेड प्लान्स के साथ अतिरिक्त डेटा बेनिफिट्स की पेशकश की है। 459, 495, 545, 749 और 899 रुपये वाले प्लान्स में रोज मिलने वाले डेटा के अलावा 5GB से 20GB तक अतिरिक्त डेटा दिया जा रहा है। इनमें कई प्लान्स में Google Gemini Pro का 18 महीने का सब्सक्रिप्शन, JioHotstar Mobile, JioGames, FanCode और JioAICloud जैसे फायदे भी शामिल हैं। अगर आप ज्यादा डेटा इस्तेमाल करते हैं या AI और OTT बेनिफिट्स चाहते हैं, तो ये प्लान आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं।
  • Reliance AGM 2026: AI एजेंट, AI ऐप्स से AI डेटा सेंटर तक, ये हैं रिलायंस के 10 बड़े ऐलान
    Reliance Industries की 49वीं AGM में AI सबसे बड़ा फोकस रहा। आकाश अंबानी ने बताया कि Reliance Intelligence अब execution phase में पहुंच चुका है और जामनगर में भारत का AI Backbone तैयार किया जा रहा है। कंपनी ने MyJio को Personal AI Agent में बदलने की योजना का ऐलान किया। इसके अलावा Jio Bharat IQ, Jio Health IQ, Jio Learn IQ और Jio Krishi IQ जैसे नए AI प्लेटफॉर्म भी पेश किए गए। Reliance ने Jio Call Agent, Jio Teleframe और JioHotstar Content Commerce जैसे नए फीचर्स की घोषणा की। कंपनी AI सेवाओं को 22 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराने की तैयारी कर रही है।
  • कॉल और SMS के लिए कम प्राइस वाले प्लान नहीं पेश करेंगी टेलीकॉम कंपनियां! 
    Reliance Jio और Bharti Airtel जैसी बड़ी टेलीकॉम कंपनियों ने केवल वॉयस और SMS वाले प्लान पर आपत्ति जताई है। TRAI के प्रपोजल में कहा गया था कि टेलीकॉम कंपनियों को कॉलिंग, मैसेजिंग और डेटा उपलब्ध कराने वाले प्लांस की सभी वैलिलिटी अवधि के लिए इस प्रकार के टैरिफ प्लान की पेशकश करनी होगी। टेलीकॉम कंपनियों ने TRAI से टैरिफ के डिजाइन में हस्तक्षेप नहीं करने का निवेदन किया है।
  • अब itel 4G फीचर फोन यूजर्स को भी मिलेगा Jio के ₹123 प्लान का फायदा
    itel ने अपने 4G फीचर फोन यूजर्स के लिए Reliance Jio के 123 रुपये वाले प्लान को उपलब्ध कराने का ऐलान किया है। इस प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 0.5GB डेटा मिलता है। कंपनी के मुताबिक इससे फीचर फोन यूजर्स सालाना करीब 1,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इसके अलावा Jio के दूसरे फीचर फोन प्लान्स भी अब itel के 4G फीचर फोन पोर्टफोलियो पर उपलब्ध होंगे।
  • Jio यूजर्स के लिए बुरी खबर! बंद हुआ 22GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग वाला बजट प्लान
    Reliance Jio का 209 रुपये वाला प्रीपेड प्लान फिलहाल MyJio ऐप से गायब हो गया है। कंपनी की तरफ से इस बदलाव पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह कदम TRAI के हालिया निर्देशों के बाद उठाया गया हो सकता है। यह प्लान रोज 1GB डेटा, 22 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS जैसे फायदे देता था। खास बात यह थी कि यह Jio का एकमात्र ऐसा सस्ता प्लान था जिसमें डेली डेटा मिलता था। फिलहाल यह साफ नहीं है कि कंपनी इसे वापस लाएगी या नहीं।
  • AI Impact Summit: डेटा के बाद अब AI को सस्ता बनाएगा Reliance Jio, 10 लाख करोड़ का होगा निवेश
    रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने India AI Impact Summit में ऐलान किया कि जियो अगले सात साल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेक्टर में 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा। उनके मुताबिक, यह निवेश इसी साल से शुरू होगा और इसका फोकस भारत के लिए सॉवरेन कंप्यूट इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने पर रहेगा। जियो इंटेलिजेंस गीगावॉट स्तर के डेटा सेंटर स्थापित करेगा, ताकि AI को सस्ता और सुलभ बनाया जा सके। अंबानी ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य हर नागरिक और हर सेक्टर तक AI पहुंचाना है।
  • 365 दिनों तक 900GB से ज्यादा डेटा, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar, Google Gemini AI वाला धांसू Jio प्लान!
    Reliance Jio अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो में लम्बी वैधता वाले दो खास प्लान पेश करती है। ये प्रीपेड प्लान यूजर्स को भर भरकर बेनिफिट्स देते हैं। कंपनी के ये प्लान ऐसे रीचार्ज पैक हैं जिनसे अपग्रेड करवाने के बाद आपको सालभर तक वैलिडिटी, डेटा और एंटरटेनमेंट के लिए चिंता करने की जरूरत नहीं रहेगी। 365 दिनों की वैधता के साथ प्लान्स में अनलिमिटिड 5जी सुपरफास्ट इंटरनेट का लाभ भी मिलता है।
  • 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, Free AI, JioHotstar के साथ बेस्ट Jio प्लान
    Reliance Jio के प्रीपेड प्लान्स में कंपनी लम्बी वैधता के साथ कुछ धांसू प्लान पेश करती है। इनमें 1 साल यानी 365 दिनों की वैधता वाले प्लान सबसे पॉपुलर हैं जो धांसू बेनिफिट्स के साथ आते हैं। आज हम आपके लिए जियो का 365 दिनों की वैधता वाला अपडेटेड प्लान लेकर आए हैं। इस प्लान में आपको रोजाना 2.5GB डेटा मिलता है और साथ में कई और बेनिफिट्स भी यह आपके लिए लेकर आता है
  • Reliance Jio ने Happy New Year 2026 प्रीपेड प्लान किए लॉन्च, Google Gemini Pro के फायदे मिलेंगे फ्री
    Reliance Jio ने Happy New Year 2026 ऑफर के तहत प्रीपेड प्लान्स पेश किए हैं। Jio Hero Annual रिचार्ज की कीमत 3,599 रुपये है। इस प्लान को लंबे समय तक टेलीकॉम फायदों की जरूरत वाले यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। Jio Super Celebration Monthly रिचार्ज की कीमत 500 रुपये है। इस प्लान को महीने भर तक टेलीकॉम और एंटरटेनमेंट लाभ वाले यूजर्स के लिए तैयार किया गया है। Jio Flexi Pack सिर्फ 103 रुपये में आता है, जिसमें कुल 5GB डाटा प्रदान किया जाता है।
  • Reliance दे रहा Jio यूजर्स को मुफ्त Gemini 3 का एक्सेस, सभी अनलिमिटेड 5G यूजर्स को मिलेगा Pro प्लान
    Google AI Pro प्लान की कीमत 1,950 रुपये प्रति माह है। Google AI Pro प्लान कई प्रीमियम फीचर्स प्रदान करता है। इसमें Google के लेटेस्ट Gemini 3 मॉडल तक एक्सेस मिलता है, जिसके सा 2TB Google One क्लाउड स्टोरेज, Google के इमेज जेनरेशन टूल Nano Banana के लिए सपोर्ट और Veo 3.1 के जरिए वीडियो क्रिएशन की सुविधा शामिल है।
  • Jio का Google AI Pro फ्री सब्सक्रिप्शन अब सभी यूजर्स के लिए LIVE, ऐसे करें एक्टिवेट
    Reliance Jio ने फ्री Google AI Pro सब्सक्रिप्शन की शुरुआत हाल ही में की थी। कंपनी ने इस ऑफर के तहत 18 महीने यानी 1.5 साल तक Google AI Pro का सब्सक्रिप्शन फ्री उपलब्ध करवाने की घोषणा की थी। अब बीते दिन कंपनी ने घोषणा कर दी है कि Google AI Pro का सब्सक्रिप्शन अब सभी उम्र के लोगों के लिए, यानी कंपनी के सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
  • Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 1.5 साल तक Free इस्तेमाल करें Google AI Pro, बस करना होगा इतना सा काम
    टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अमेरिकी टेक दिग्गज Google के साथ साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी के तहत कंपनी अपने यूजर्स को 18 महीने तक Google AI Pro का फ्री एक्सेस देगी। कंपनी के अनुसार, इस ऑफर की कीमत 35,100 रुपये है। शुरुआत में यह यंग यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है जिसमें 18 साल से 25 साल के यूजर्स को शामिल किया जाएगा।
  • क्या है Jio का 51 रुपये वाला प्रीपेड प्लान, जो दे रहा अनलिमिटिड 5G इंटरनेट
    Reliance Jio के 51 रुपये वाले प्रीपेड प्लान कंपनी का एक अपग्रेड प्लान है। यह अपग्रेड प्लान 4G प्लान वाले यूजर्स को अपनी सर्विस 5G में बदलने की सुविधा प्रदान करता है। फिलहाल Jio सिर्फ 2GB डेली डाटा प्लान के साथ ही 5G सर्विस की सुविधा दे रहा है। ऐसे में अगर आप 5G नेटवर्क की सुविधा चाहते हैं और आपने 1.5GB डेली डाटा वाला प्लान लिया है तो आप कंपनी के 51 रुपये वाले प्लान में रिचार्ज कर सकते हैं।
  • Reliance Jio ने कॉर्पोरेट JioFi प्लान किए लॉन्च, फ्री राउटर के साथ फास्ट इंटरनेट और SMS के फायदे
    आज के समय में रिमोट और हाइब्रिड वर्क मॉडल ने टीमों के कनेक्ट होने का तरीका बदल दिया है। अब ऐसे में Jio के Corporate JioFi प्लान से पोर्टेबल वाई-फाई हॉटस्पॉट की सुविधा मिलती है, जिससे कर्मचारी ऑफिस के बाहर भी बेहतर कनेक्शन का लाभ उठा सकते हैं। JioFi के प्लान की शुरुआत 299 रुपये प्रतिमाह से होती है, उसके अलावा 349 रुपये और 399 रुपये वाले प्लान भी आते हैं।
  • Jio के 9 साल पूरे: 50 करोड़ से ज्यादा यूजर्स के लिए इंटरनेट फ्री, 1 महीने का रिचार्ज फ्री और गजब के फायदे
    रिलायंस जियो ने 9वी वर्षगांठ के मौके पर खास ऑफर पेश किए हैं। Jio 349 रुपये से शुरू होने वाले प्लान के ग्राहकों के लिए 5 सितंबर से 5 अक्टूबर तक एक महीने का अनलिमिटेड डाटा प्रदान कर रहा है। Jio  5 से 7 सितंबर तक वीकेंड पर अनलिमिटेड फ्री डाटा प्रदान करेगा। यह सभी 5G स्मार्टफोन यूजर्स के लिए उपलब्ध है, चाहे कोई भी प्लान एक्टिव हो। जियो ने 349 रुपये का स्पेशल सेलिब्रेशन प्लान भी पेश किया है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »