90 दिनों तक डेली 2GB के साथ 20GB FREE, JioHotstar, अनलिमिटिड 5G वाला Jio का सबसे धांसू प्लान!

प्लान के तहत कुल डेटा बेनिफिट 200GB का दिया जा रहा है।

90 दिनों तक डेली 2GB के साथ 20GB FREE, JioHotstar, अनलिमिटिड 5G वाला Jio का सबसे धांसू प्लान!

Reliance Jio ने हाल ही में कई धांसू प्रीपेड प्लान अपडेट किए हैं।

ख़ास बातें
  • लॉन्ग टर्म वैलिडिटी की चाहने वालों के लिए यह प्लान है किफायती।
  • प्लान डेली बेसिस पर यूजर को 2GB हाई स्पीड इंटरनेट देता है।
  • जियो प्लान के साथ JioTV, JioAICloud ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है।
विज्ञापन
Reliance Jio ने हाल ही में कई धांसू प्रीपेड प्लान अपडेट किए हैं। ये मोबाइल रीचार्ज प्लान अन्य टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले काफी फायदेमंद हैं। कंपनी तीन महीने के कई ऐसे प्लान पेश करती है जिनमें अच्छा खासा इंटरनेट डेटा और फ्री बेनिफिट्स मिलते हैं। लॉन्ग टर्म वैलिडिटी की चाहने वाले ग्राहकों के लिए ये प्लान काफी किफायती साबित हो सकते हैं। आज हम आपको जियो के एक ऐसे ही प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो लम्बी वैधता के साथ भरपूर डेटा और अनलिमिटिड कॉलिंग देता है। साथ ही इसमें मनोरंजन का भी पूरा डोज मिलता है। आइए जानते हैं इस खास जियो प्लान के बारे में।  

Reliance Jio ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए 90 दिनों की वैधता वाला एक धांसू अनलिमिटिड कॉलिंग प्लान पेश किया है। यह प्लान MyJio App या Jio Official Website से 899 रुपये में खरीदा जा सकता है। प्लान में यूजर को 90 दिनों की, यानी पूरे 3 महीने की वैलिडिटी मिलती है। यह प्लान डेली बेसिस पर यूजर को 2GB हाई स्पीड इंटरनेट देता है। यानी कि 90 दिनों तक कंपनी 180GB डेटा का लाभ दे रही है। लेकिन ठहरें, डेटा और भी ज्यादा दिया गया है। इस प्लान के साथ यूजर को 20GB डेटा फ्री भी मिल रहा है जिससे कुल डेटा बेनिफिट 200GB हो जाता है। यह जियो प्लान इंटरनेट डेटा के मामले में धांसू बेनिफिट लेकर आता है। 

इसके अलावा, अनलिमिटिड कॉलिंग प्लान होने के चलते यूजर असीमित कॉल्स इसमें कर सकता है। साथ में रोजाना 100SMS फ्री भेजने की सुविधा भी है। डेटा कोटा खत्म होने जाने के बाद भी इंटरनेट 64kbps की स्पीड से चलता रहेगा। इतना ही नहीं, इस प्लान के साथ योग्य ग्राहकों को Unlimited TRUE 5G डेटा भी ऑफर किया जा रहा है। इसी के साथ जियो ऐप्स पर आप एंटरटेनमेंट का मजा भी ले सकते हैं। 

अगर आप अपने मोबाइल/TV पर एंटरटेनमेंट का मजा लेना चाहते हैं तो प्लान आपको JioHotstar का 90 दिनों सब्सक्रिप्शन भी दे रहा है। इतना ही नहीं, इस जियो प्लान के साथ JioTV, JioAICloud ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है। JioTV पर टीवी शो आदि का आनंद ले सकते हैं। प्लान में Free 50 GB JioAICloud स्टोरेज भी मिलती है। इस तरह से यह जियो प्लान एक ऐसा पैकेज ऑफर करता है जिसमें ग्राहक की हर तरह की जरूरत को शामिल किया गया है। इसमें डेटा है, अनलिमिटिड कॉलिंग है, और मनोरंजन भी है। इस प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »