• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Jio ने गेमिंग पैक किया पेश, अनलिमिटेड 5G, BGMI स्किन के साथ क्लाउड गेमिंग का लाभ

Jio ने गेमिंग पैक किया पेश, अनलिमिटेड 5G, BGMI स्किन के साथ क्लाउड गेमिंग का लाभ

Reliance Jio ने बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (BGMI) की पेरेंट कंपनी KRAFTON India के साथ साझेदारी की है।

Jio ने गेमिंग पैक किया पेश, अनलिमिटेड 5G, BGMI स्किन के साथ क्लाउड गेमिंग का लाभ

Photo Credit: Reliance Jio

Jio के 495 रुपये वाले प्लान में डेली 1.5GB डाटा मिलता है।

ख़ास बातें
  • Jio Gaming Plan के 495 रुपये वाले प्लान में 1.5GB डेली डाटा मिलता है।
  • Jio Gaming Plan के 545 रुपये वाले प्लान में 2GB डेली डाटा मिलता है।
  • Jio Gaming Plan में अनलिमिटेड कॉल, BGMI स्किन + JioGames क्लाउड मिलता है।
विज्ञापन
Reliance Jio ने बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (BGMI) की पेरेंट कंपनी KRAFTON India के साथ साझेदारी की है और एक स्पेशल गेमिंग रिचार्ज पैक लॉन्च किया है। इस कदम का उद्देश्य भारत में गेमिंग फैंस को फास्ट 5G इंटरनेट के साथ-साथ स्पेशल इन गेम रिवॉर्ड देकर सपोर्ट प्रदान करना है। आइए जियो के गेमिंग प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Jio Gaming Plans Price


Jio Gaming Plan की कीमत 495 रुपये और 545 रुपये है। Jio गेमिंग पैक को अब किसी भी Jio प्लैटफॉर्म पर रिचार्ज किया जा सकता है। प्लेयर्स MyJio ऐप या ऑफिशियल Jio वेबसाइट पर जाकर अपने गेमिंग रिवॉर्ड पा सकते हैं।


Jio Gaming Pack की खासियतें


Jio Gaming Plan की कीमत 495 रुपये है। इसमें 1.5GB डेली डाटा मिलता है, जिसके साथ अतिरिक्त 5GB डाटा मिलता है। अनलिमिटेड कॉलिंग, BGMI स्किन + JioGames क्लाउड और 28 दिनों की वैधता मिलती है। वहीं Jio Gaming Plan की कीमत 545 रुपये है। इसमें 2GB डेली डाटा मिलता है, जिसके साथ अतिरिक्त 5GB डाटा मिलता है। अनलिमिटेड कॉलिंग, BGMI स्किन + JioGames क्लाउड और 28 दिनों की वैधता मिलती है।

BGMI रिवॉर्ड के तौर पर प्रत्येक रिचार्ज में बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया में बार्ड्स जर्नी सेट, डेजर्ट टास्कफोर्स मास्क और टैप बूम मोलोटोव कॉकटेल जैसे इन-गेम आइटम अनलॉक करने के लिए स्पेशल कोड शामिल हैं। क्लाउड गेमिंग के लिए 500+ प्रीमियम क्लाउड गेम तक एक्सेस प्रदान करता है जिन्हें फोन, वेब, टीवी या जियो सेट-टॉप बॉक्स पर ओपन किया जा सकता है, जिसके लिए किसी डाउनलोड या कंसोल की जरूरत नहीं है।


कैसे पाएं BGMI स्किन


सबसे पहले Jio गेमिंग पैक के साथ रिचार्ज करना है। उसके बाद MyJio ऐप खोलनी है और अपना BGMI कोड पाने के लिए अपनी प्रोफाइल में कूपन और विनिंग सेक्शन पर जाएं। ऑफिशियल BGMI रिवॉर्ड पेज पर जाएं और अपना कैरेक्टर आईडी और कोड डालें, कैप्चा चेक करें और सबमिट करें। पूरा होने पर आपका रिवॉर्ड गेम में डिलीवर हो जाएगा।


JioGames क्लाउड सर्विस कैसे करें उपयोग


सबसे पहले JioGames ऐप डाउनलोड करना है और खोलना है। अपने रिचार्ज से लिंक Jio नंबर का उपयोग करके साइन इन कर सकते हैं। अब खेलना शुरू कर सकते हैं, क्योंकि क्लाउड गेमिंग पहले से ही एक्टिव है, किसी इंस्टॉलेशन की जरूरत नहीं है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  2. 3000 साल से खोए मिस्र के प्राचीन शहर का मिला सबूत! बलुआ पत्थर के शिलालेख ने खोले कई राज़
  3. आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
  4. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप
  6. Amazon और Flipkart ने बदला नियम: ऑर्डर कैंसल होने पर लगेगा जुर्माना, जानें कितना होगा असर?
  7. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  9. Lenovo ने लॉन्च किए LOQ Essential लैपटॉप, 60Wh की बैटरी, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. WhatsApp पर अनजान कॉल्स नहीं करेंगी परेशान? Passkeys से अकाउंट होगा सिक्योर, लॉन्च हुए 3 नए फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »