• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Reliance Jio ने कॉर्पोरेट JioFi प्लान किए लॉन्च, फ्री राउटर के साथ फास्ट इंटरनेट और SMS के फायदे

Reliance Jio ने कॉर्पोरेट JioFi प्लान किए लॉन्च, फ्री राउटर के साथ फास्ट इंटरनेट और SMS के फायदे

Jio ने एसएमई के लिए कॉर्पोरेट JioFi प्लान पेश कर दिए हैं।

Reliance Jio ने कॉर्पोरेट JioFi प्लान किए लॉन्च, फ्री राउटर के साथ फास्ट इंटरनेट और SMS के फायदे

Photo Credit: Jio

Jio के Corporate JioFi प्लान में हाई स्पीड डाटा मिलता है।

ख़ास बातें
  • Jio Corporate JioFi के 299 रुपये वाले प्लान में कुल 35GB डाटा आता है।
  • Jio Corporate JioFi के 349 रुपये/प्रति माह वाले प्लान में 50GB डाटा है।
  • Jio Corporate JioFi के 399 रुपये वाले प्लान में 65GB डाटा मिलता है।
विज्ञापन

Reliance Jio ने छोटे और मध्यम स्तर के बिजनेस और कॉर्पोरेट टीम के लिए कॉर्पोरेट JioFi प्लान लॉन्च किए हैं जो कि फ्री पोर्टेबल राउटर के साथ आते हैं। इन कॉर्पोरेट जियोफाई प्लान की शुरुआत 299 रुपये प्रति माह से होती है। इन प्लान के साथ जियो बिना किसी लागत के किफायती डाटा पैक, एसएमएस लाभ और एक फ्री जियोफाई डिवाइस दे रहा है। सबसे खास बात यह है कि डिवाइस को इस्तेमाल करने के बाद वापिस किया जा सकता है, जिससे बिजनेस को इसकी कोई लागत नहीं लगेगी। आइए JioFi के प्लान के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Jio ने एंटरप्राइज कनेक्टिविटी मार्केट में एक बड़ा हिस्सा हासिल करने के लिए यह कदम उठाया है। हालांकि, Jio पहले से ही कंज्यूमर सेगमेंट में भारत में सबसे अग्रणी है। हालांकि, कॉर्पोरेट सर्विस में अभी भी बड़े स्तर पर कई कंपनियां काम करती हैं।

राउटर में कैसी सुविधाए हैं?

यह प्लान राउटर M2S ब्लैक पर काम करता है जो कि एक कॉम्पैक्ट वाई-फाई यूनिट है जो 2300/1800/850 मेगाहर्ट्ज बैंड में LTE का सपोर्ट करता है। यह 10 वाई-फाई कनेक्शन और एक यूएसबी टेथर्ड डिवाइस तक एक्सेस देता है। इसमें 2300 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि एक बार चार्ज होकर करीब 5-6 घंटे तक ब्राउजिंग प्रदान कर सकती है। यह डिवाइस 2.4 गीगाहर्ट्ज पर IEEE 802.11 b/g/n का सपोर्ट करता है और माइक्रो-एसडी स्टोरेज और माइक्रो-यूएसबी चार्जिंग के साथ आता है। कॉर्पोरेट जियोफाई में वॉयस और डाटा के लिए जियोकॉल ऐप सपोर्ट, माइक्रो-एसडी के जरिए फाइल शेयरिंग और WPS के साथ वन-टच सेटअप जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।

Jio Corporate JioFi के तीन पोस्टपेड प्लान:

Jio Corporate JioFi का 299 रुपये वाला प्लान
Jio Corporate JioFi के 299 रुपये प्रति माह वाले प्लान में कुल 35GB डाटा दिया जाता है। यह प्लान रोजाना 100 SMS प्रदान करता है। इस प्लान में 24 महीने के लिए लॉक इन पीरियड होता है।

Jio Corporate JioFi का 349 रुपये वाला प्लान
Jio Corporate JioFi के 349 रुपये/प्रति माह वाले प्लान में 50GB डाटा की सुविधा मिलती है। इस प्लान में डेली 100 एसएमएस का लाभ मिलता है। वहीं यह प्लान 18 महीने के लॉक इन पीरियड के साथ आता है।

Jio Corporate JioFi का 399 रुपये वाला प्लान
Jio Corporate JioFi के 399 रुपये प्रति माह वाले प्लान में 65GB डाटा मिलता है। यह प्लान प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा देता है। वहीं इस प्लान में 18 महीने के लिए लॉक इन पीरियड आता है।

Reliance Jio 200GB तक डेटा रोलओवर की सुविधा प्रदान करता है। वहीं डाटा कोटा लिमिट पूरी होने के बाद भी इंटरनेट 64Kbps की स्पीड पर काम करता है। बंडल डिवाइस से शुरुआती लागत कम होती है, लेकिन लॉक-इन पीरियड से ग्राहकों का लंबे समय तक उपयोग करना होता है। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए कम से कम 30 कनेक्शन का पहला ऑर्डर जरूरी है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  4. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  5. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  6. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  7. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  8. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  10. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »