• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Reliance Jio ने पेश किया सबसे सस्ता 5G प्लान, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ ऐसे फायदे

Reliance Jio ने पेश किया सबसे सस्ता 5G प्लान, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ ऐसे फायदे

देश में दिग्गज टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने अपना सबसे किफायती प्रीपेड 5G प्लान पेश कर दिया है।

Reliance Jio ने पेश किया सबसे सस्ता 5G प्लान, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ ऐसे फायदे

Photo Credit: Jio

Jio के 198 रुपये वाले प्लान में डेली 1GB डाटा मिलता है।

ख़ास बातें
  • Reliance Jio के 198 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है।
  • Jio के 198 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 2GB डाटा प्रदान किया जाता है।
  • Jio के 198 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 14 दिनों की वैधता दी जाती है।
विज्ञापन
देश में दिग्गज टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने अपना सबसे किफायती प्रीपेड 5G प्लान पेश कर दिया है। यह सबसे सस्ता प्लान है जो कि ग्राहकों को 5जी नेटवर्क का लाभ सस्ते में प्रदान करता है। वर्तमान में 5जी सर्विस भारतीय यूजर्स के लिए फ्री है और टेलीकॉम कंपनी 2जी डेली डाटा के साथ यह प्रदान कर रही है। जियो का सबसे स्सता प्लान 198 रुपये में आता है जो कि डेली 2जीबी डाटा प्रदान करता है। इस प्लान थोड़े समय के लिए सर्विस वैधता भी दी जा रही है। अगर सस्ते दामों में जियो का प्रीपेड प्लान तलाश रहे हैं तो यह प्लान उचित साबित हो सकता है, जिससे आप यह भी तय कर पाएंगे कि आपको इसी के साथ ज्यादा वैधता वाला प्लान चाहिए या नहीं। आइए इशके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Reliance Jio Rs 198 Plan: Reliance Jio के 198 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा प्रदान की जाती है। यह प्लान रोजाना 100 SMS का लाभ प्रदान करता है। इस प्लान में प्रतिदिन 2GB डाटा प्रदान किया जाता है। यह प्लान बंड अनलिमिटेड जी डाटा बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के प्रदान करता है। इस प्लान के अन्य फायदों में JioTV और JioAICloud का एक्सेस दिया जाता है। वैधता की बात करें तो यह प्लान 14 दिनों तक चलता है और सर्विस वैधता सिर्फ 14 दिनों तक ही रहती है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि हाई स्पीड डाटा लिमिट पूरी होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक गिर जाती है।


Reliance Jio के अन्य प्लान


Reliance Jio Rs 209 Plan: Reliance Jio के 209 रुपये वाले प्लान में डेली 1GB डाटा दिया जाता है जो कि कुल 28GB बैठता है। इस प्लान में 22 दिनों की वैधता मिलती है। यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ रोजाना 100 एसएमएस का लाभ प्रदान करता है। अन्य फायदों में जियो ऐप्स का एक्सेस दिया जाता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट पूरी होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक गिर जाती है।

Reliance Jio Rs 299 Plan: Reliance Jio के 299 रुपये वाले प्लान में डेली 1.5GB डाटा मिलता है। इस प्लान में 28 दिनों की वैधता दी जाती है। यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ डेली 100 एसएमएस की पेशकश करता है। अन्य फायदों में Jio TV, JioAICloud का एक्सेस दिया जाता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट पूरी होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक गिर जाती है। इसके अलावा JioHotstar का एक्सेस भी मिलता है।

Reliance Jio Rs 199 Plan: Reliance Jio के 199 रुपये वाले प्लान में डेली 1.5GB डाटा मिलता है। इस प्लान में 18 दिनों की वैधता दी जाती है। यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ डेली 100 एसएमएस की पेशकश करता है। अन्य फायदों में Jio TV, JioAICloud का एक्सेस दिया जाता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट पूरी होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक गिर जाती है।

Reliance Jio Rs 239 Plan: Reliance Jio के 239 रुपये वाले प्लान में प्रति दिन 1.5GB डाटा प्रदान किया जाता है। इस प्लान में 22 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलते हैं। हाई स्पीड डाटा लिमिट पूरी होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक कम होती है। अन्य फायदों में Jio TV और JioAICloud का एक्सेस शामिल है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »