Reliance Jio Broadband

Reliance Jio Broadband - ख़बरें

  • कॉल और SMS के लिए कम प्राइस वाले प्लान नहीं पेश करेंगी टेलीकॉम कंपनियां! 
    Reliance Jio और Bharti Airtel जैसी बड़ी टेलीकॉम कंपनियों ने केवल वॉयस और SMS वाले प्लान पर आपत्ति जताई है। TRAI के प्रपोजल में कहा गया था कि टेलीकॉम कंपनियों को कॉलिंग, मैसेजिंग और डेटा उपलब्ध कराने वाले प्लांस की सभी वैलिलिटी अवधि के लिए इस प्रकार के टैरिफ प्लान की पेशकश करनी होगी। टेलीकॉम कंपनियों ने TRAI से टैरिफ के डिजाइन में हस्तक्षेप नहीं करने का निवेदन किया है।
  • Bharti Airtel, Reliance Jio के मोबाइल सब्सक्राइबर्स में बढ़ोतरी, BSNL को हुआ नुकसान
    BSNL के मोबाइल सब्सक्राइबर्स की संख्या लगभग 2.06 लाख कम हो गई है। हालांकि, BSNL ने कुछ सर्कल में वायरलेस सब्सक्राइबर्स को बढ़ाया है लेकिन इसके कुल सब्सक्राइबर्स की संख्या में कमी हुई है। कंपनी के 4G नेटवर्क का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। BSNL ने 97,672 4G साइट्स को इंस्टॉल किया है। इनमें से 95,511 साइट्स लाइव हो गई हैं। कंपनी की जल्द 5G नेटवर्क भी लॉन्च करने की योजना है।
  • भारत में तेजी से बढ़ रहा ब्रॉडबैंड मार्केट, पार किया 100 करोड़ सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा
    इस मार्केट में Reliance Jio का 51 करोड़ से अधिक ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स के साथ पहला स्थान है। कंपनी के पास 49.69 करोड़ वायरलेस और लगभग 1.35 करोड़ फिक्स्ड-लाइन ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स हैं। भारत में इंटरनेट के रेट अन्य देशों की तुलना में सस्ते हैं। इस वजह से पिछले कुछ वर्षों में देश में ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स की संख्या तेजी से बढ़ी है।
  • TRAI अक्टूबर 2025 रिपोर्ट, Jio ने जोड़े 19 लाख से ज्यादा ग्राहक, इस कंपनी के 20 लाख ग्राहक हुए कम
    TRAI ने अक्टूबर 2025 की रिपोर्ट जारी है, जिसमें पता चला है कि भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में ग्राहकों में इजाफा हुआ है। Jio ने इस साल अक्टूबर में करीब 19.97 लाख नए ग्राहक जोड़े। भारत में 48.47 करोड़ के कुल मोबाइल यूजर्स बेस के साथ सबसे टॉप पर पहुंच गया है। Airtel ने इस दौरान अक्टूबर में 12.52 लाख नए ग्राहक जोड़े। सरकार के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी BSNL ने पिछले महीने अक्टूबर में 26.9 लाख नए ग्राहक जोड़े।
  • BSNL ने गंवाए 1 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स, Reliance Jio को मिले सबसे अधिक वायरलेस कस्टमर्स
    BSNL को जुलाई में 1.01 लाख सब्सक्राइबर्स का नुकसान हुआ है। इसकी सहयोगी टेलीकॉम कंपनी MTNL के सब्सक्राइबर्स भी घटे हैं। टेलीकॉम मार्केट के मोबाइल सेगमेंट में इन दोनों सरकारी कंपनियों की हिस्सेदारी घटकर आठ प्रतिशत से कम हो गई है। इस वर्ष केंद्र सरकार से BSNL को केंद्र सरकार से 6,982 करोड़ रुपये का अतिरिक्त फंड मिलेगा।
  • भारत के इंटरनेट के मार्केट में जल्द होगी Musk की स्टारलिंक की एंट्री, Reliance Jio को मिलेगी टक्कर 
    स्टारलिंक को अब केंद्र सरकार से स्पेक्ट्रम हासिल करने, इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने और टेस्टिंग और ट्रायल के जरिए यह दिखाने की जरूरत होगी कि कंपनी सिक्योरिटी से जुड़े रूल्स को पूरा कर रही है। पिछले तीन वर्षों से स्टारलिंक देश में अपनी सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस शुरू करने के लिए लाइसेंस मिलने का इंतजार कर रही थी।
  • BSNL ने SIM कार्ड की डोरस्टेप पर डिलीवरी के लिए लॉन्च किया पोर्टल
    इस पोर्टल के जरिए कस्टमर्स उनके घर पर SIM कार्ड मिल जाएगा। इसमें प्रीपेड और पोस्टपेड SIM के विकल्प मिलेंगे। हालांकि, SIM की डिलीवरी से पहले कस्टमर्स को सेल्फ KYC (नो युअर कस्टमर) वेरिफिकेशन करना होगा। इस पोर्टल पर पिन कोड, आवेदक का नाम और वैकल्पिक मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद वैकल्पिक मोबाइल नंबर पर पुष्टि के लिए एक OTP भेजा जाएगा।
  • BSNL ने लॉन्च की 5G फिक्स्ड वायरलेस ब्रॉडबैंड सर्विस, जानें प्राइस
    कंपनी की यह होम ब्रॉडबैंड सर्विस तेलंगाना के हैदराबाद में शुरू की गई है। इस सप्ताह की शुरुआत में BSNL ने अपनी 5G सर्विस टाइटल Quantum 5G रखने की जानकारी दी थी। प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां Bharti Airtel और Reliance Jio अपने 5G स्पेक्ट्रम के इस्तेमाल से देश के बड़े हिस्से में फिक्स्ड वायरलेस सर्विस पहले से उपलब्ध करा रही हैं।
  • Elon Musk की Starlink सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस को भारत की हरी झंडी!
    सैटेलाइट‑बेस्ड इंटरनेट के फ्यूचर की ओर एक बड़ा कदम रखते हुए, Elon Musk की Starlink को भारत के दूरसंचार मंत्रालय से सैटकॉम (Satcom) सर्विसेज लाइसेंस मिल गया है। यह India में Eutelsat‑OneWeb और Reliance Jio‑SES के बाद तीसरी कंपनी है जिसे यह मंजूरी मिली है। इससे Starlink को कमर्शियल सेवाएं शुरू करने का रास्ता मिल गया है, खासकर उन इलाकों में जहां पारंपरिक नेटवर्क पहुंच नहीं पाता। हाल ही में Starlink ने जोर दिया था कि स्पेक्ट्रम को एडमिनिस्ट्रेटिव रूप से एलोकेट करना चाहिए, न कि ऑक्शन में बेचना चाहिए और भारत सरकार ने इसका पक्ष भी लिया था, जिसपर Reliance Jio और Bharti Airtel ने आपत्ती भी जताई थी।
  • Elon Musk की स्टारलिंक के विरोध में रिलायंस और एयरटेल, स्पेक्ट्रम के कम रेट से नाराज
    इन टेलीकॉम कंपनियों ने कहा है कि अगर सैटेलाइट स्पेक्ट्रम का प्राइस कम रखा जाता है तो इससे उनके बिजनेस को नुकसान होगा। इससे बिलिनेयर Elon Musk की Starlink जैसी सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस उपलब्ध कराने वाली कंपनियों को फायदा हो सकता है। टेलीकॉम रेगुलेटर ने सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए उनके वार्षिक रेवेन्यू का चार प्रतिशत केंद्र सरकार को भुगतान करने का प्रपोजल दिया है।
  • एयरटेल, रिलायंस जियो को मिले नए मोबाइल सब्सक्राइबर्स, BSNL को हुआ नुकसान
    सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के नेट सब्सक्राइबर्स की संख्या में कमी जारी है। पिछले वर्ष प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के टैरिफ में बढ़ोतरी के बाद BSNL के सब्सक्राइबर्स की संख्या में कुछ महीनों तक बढ़ोतरी हुई थी। कंपनी का 5G नेटवर्क मौजूद नहीं होने और 4G नेटवर्क की कम उपलब्धता से इसके सब्सक्राइबर्स घट रहे हैं।
  • प्रधानमंत्री मोदी के सामने Elon Musk उठा सकते हैं Starlink की भारत में एंट्री का मुद्दा
    प्रधानमंत्री मोदी का दो दिन का अमेरिका का दौरा बुधवार से शुरू हुआ है। इस बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि मोदी और मस्क के बीच मीटिंग में भारत में स्टारलिंक की सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस लॉन्च करने की योजना में देरी का मुद्दा शामिल हो सकता है। एक सूत्र ने बताया कि सिक्योरिटी को लेकर आशंकाओं पर भारत को आश्वासन देने के लिए मस्क सहमत हैं। इसमें डेटा की लोकल स्टोरेज शामिल है।
  • सैटेलाइट स्पेक्ट्रम पॉलिसी से कंज्यूमर्स को ब्रॉडबैंड इंटरनेट के लिए मिलेंगे ज्यादा ऑप्शन 
    टेलीकॉम मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia का कहना है कि इससे कंज्यूमर्स को अधिक विकल्प मिलेंगे। उन्होंने Reliance Jio की इस आशंका को गलत बताया है कि इससे Elon Musk की Starlink को फायदा होगा। पिछले कुछ महीनों से सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस के लिए स्पेक्ट्रम को दिए जाने के तरीके को लेकर स्टारलिंक का Mukesh Ambani की रिलायंस जियो के साथ विवाद चल रहा था।
  • Reliance Jio और Airtel के बढ़े मोबाइल सब्सक्राइबर्स, Vodafone Idea को हुआ नुकसान
    रिलायंस जियो ने छह वर्ष पहले टेलीकॉम सेक्टर में उतरने के बाद टैरिफ घटाने की प्रतिस्पर्धा शुरू की थी। इससे अन्य टेलीकॉम कंपनियों को भी अपनी सर्विसेज के प्राइस घटाने पड़े थे
  • भारत में इस्तेमाल हो रही 5G टेक्नोलॉजी पूरी तरह स्वदेशी है!
    Bharti Airtel 5G सर्विसेज को शुरू करने वाली पहली टेलीकॉम कंपनी है। Bharti Airtel की ये सर्विसेज दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और वाराणसी सहित आठ शहरों में उपलब्ध हैं

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »