कॉल और SMS के लिए कम प्राइस वाले प्लान नहीं पेश करेंगी टेलीकॉम कंपनियां! 

टेलीकॉम कंपनियों ने चेतावनी दी है कि रेगुलेटर की ओर से अतिरिक्त शर्तें लगाने से मौजूदा बिजनेस मॉडल और इनवेस्टमेंट पर मिलने वाले रिटर्न पर असर पड़ सकता है

कॉल और SMS के लिए कम प्राइस वाले प्लान नहीं पेश करेंगी टेलीकॉम कंपनियां! 

टेलीकॉम कंपनियों की दलील है कि टैरिफ प्लांस का स्ट्रक्चर और प्राइसिंग मार्केट से जुड़ा होना चाहिए

ख़ास बातें
  • TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को इस प्रकार के प्लान लाने का सुझाव दिया था
  • टेलीकॉम कंपनियों ने केवल वॉयस और SMS वाले प्लान पर आपत्ति जताई है
  • देश में फीचर फोन का इस्तेमाल करने वाले लगभग 35 करोड़ यूजर्स हैं
विज्ञापन

बड़ी टेलीकॉम कंपनियों ने केवल वॉयस और SMS के लिए कम प्राइस वाले अलग प्लान लाने का विरोध किया है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने इस प्रकार के प्लान लाने का सुझाव दिया था। कॉल और वॉयस वाले अलग प्लान का प्राइस उन टैरिफ प्लान से कम रखा जाना है जिनमें डेटा भी शामिल होता है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि हाल ही में TRAI के एक कंसल्टेशन सेशन में Reliance Jio और Bharti Airtel जैसी बड़ी टेलीकॉम कंपनियों ने केवल वॉयस और SMS वाले प्लान पर आपत्ति जताई है। TRAI के प्रपोजल में कहा गया था कि टेलीकॉम कंपनियों को कॉलिंग, मैसेजिंग और डेटा उपलब्ध कराने वाले प्लांस की सभी वैलिलिटी अवधि के लिए इस प्रकार के टैरिफ प्लान की पेशकश करनी होगी। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि TRAI चाहता है कि केवल कॉलिंग और SMS वाले प्लान का प्राइस डेटा के साथ बंडल्ड पैक्स की तुलना में कम रखा जाए। 

हालांकि, टेलीकॉम कंपनियों ने इस प्रपोजल का विरोध किया है। इन कंपनियों ने TRAI से टैरिफ के डिजाइन में हस्तक्षेप नहीं करने का निवेदन किया है। टेलीकॉम कंपनियों की दलील है कि टैरिफ प्लांस का स्ट्रक्चर और प्राइसिंग मार्केट से जुड़ा होना चाहिए। इन कंपनियों ने चेतावनी दी है कि रेगुलेटर की ओर से अतिरिक्त शर्तें लगाने से मौजूदा बिजनेस मॉडल और इनवेस्टमेंट पर मिलने वाले रिटर्न पर असर पड़ सकता है। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने डेटा के साथ बंडल्स प्लान्स से वॉयस सर्विसेज को अलग करने को लेकर प्रश्न उठाया है। रिलायंस जियो का कहना है कि मौजूदा 4G और 5G नेटवर्क समान इंटरनेट प्रोटोकॉल आर्किटेक्चर पर निर्भर करते हैं और समान नेटवर्क फ्रेमवर्क के इस्तेमाल से वॉयस कम्युनिकेशन होता है। 

भारती एयरटेल ने कहा है कि बहुत सी डिजिटल सर्विसेज के लिए इंटरनेट एक्सेस जरूरी है और सिर्फ वॉयस वाले प्लान का इस्तेमाल बढ़ने से देश के डिजिटल इकोसिस्टम में भागीदारी बढ़ाने की कोशिशों को झटका लग सकता है। गुजरात की एक कंज्यूमर प्रोटेक्शन एसोसिशन का अनुमान है कि देश में फीचर फोन का इस्तेमाल करने वाले लगभग 35 करोड़ यूजर्स हैं और इनमें ऐसे यूजर्स की बड़ी संख्या है जो उन बेनेफिट्स के लिए भुगतान कर रहे हैं जिनकी उन्हें जरूरत नहीं है। 


 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  2. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  10. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  11. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  12. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  3. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  4. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  5. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  6. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  7. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  8. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »