Redmi Note 17 में 7 इंच फुल HD+ Samsung E4 Pro डिस्प्ले 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। Redmi Note 17 की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है।
Redmi चीन में एक नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने का प्लान बना रही है। इस स्मार्टफोन में 9,000mAh रेंज की बैटरी होगी। अगर यह सच होता है तो यह अब तक के किसी भी Redmi स्मार्टफोन में मिलने वाली सबसे बड़ी बैटरी होगी। टिपस्टर का दावा है कि फोन में फ्लैट 1.5K रेजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले होगी और हाई वॉल्युम वाले ड्यूल स्टीरियो स्पीकर होंगे। ड्यूरेबिलिटी के मामले में यह फ्लैगशिप-ग्रेड वॉटर रेजिस्टेंस और बेहतर ड्रॉप प्रोटेक्शन से लैस हो सकता है।
लेटेस्ट स्मार्टफोन्स में भारत में इस हफ्ते कई एडिशन देखने को मिलेंगे। तीन स्मार्टफोन कंपनियों के फोन भारत में इस हफ्ते दस्तक देने वाले हैं जबकि एक चर्चित स्मार्टफोन चीन में लॉन्च होने जा रहा है। Xiaomi, Motorola, और Vivo भारत में अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन पेश करने जा रही हैं। जबकि Realme की ओर से चीन में लेटेस्ट स्मार्टफोन पेश किया जाएगा।
भारतीय बाजार में 9 दिसंबर को Redmi Buds 6 लॉन्च होने वाले हैं। Redmi Buds 6 में 5.5 मिमी माइक्रो-पीजोइलेक्ट्रिक सिरेमिक यूनिट के साथ 12.4 मिमी डायनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं। ये ईयरबड्स 49dB तक का एक्टिव नॉयज कैंसिलेशन (ANC) प्रदान करते हैं। बैटरी बैकअप के मामले में ईयरबड्स सिंगल चार्ज में 10 घंटे का प्लेबैक प्रदान करते हैं, वहीं चार्जिंग केस के साथ कुल 42 घंटे तक इस्तेमाल किए जाते हैं।
Redmi Note 14 5G सीरीज भारतीय बाजार में 9 दिसंबर को पेश होने वाली है। Redmi Note 14 Pro+ लॉन्च होने के बाद mi.com, ऑफलाइन स्टोर्स के अलावा ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर उपलब्ध होगा। Xiaomi ने 20+ AI फीचर्स के साथ SuperAI की पुष्टि की है। यह भी बताया गया है कि यह OTA अपडेट के जरिए उपलब्ध होगा। यह फोन तीन कलर्स ग्रीन, ब्लू और ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा।
शाओमी की Redmi Note 14 5G सीरीज भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है। यह लॉन्च 9 दिसंबर को होगा। जो टीजर शेयर किया गया है, उसमें स्क्वरकल कैमरा मॉड्यूल (squircle camera module) नजर आता है। साथ ही ‘सुपर कैमरा’, ‘सुपर एआई’ जैसी टैगलाइन दी गई हैं। इसका मतलब है कि नई सीरीज के कैमरा कई एआई फीचर्स से लैस होंगे।
Redmi Note 10 सीरीज़ Redmi Note 9 की सक्सेसर होगी, जिसे भारत में पिछले साल मार्च महीने में लॉन्च किया गया था। अपने पिछले वर्ज़न की तरह लेटेस्ट सीरीज़ भी मार्च महीने में ही दस्तक देने वाली है। यह सीरीज़ ग्लोबली 4 मार्च को लॉन्च होगी।
हाल के लीक के अनुसार, Redmi Note 9 Pro 5G में क्वाड रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें 108-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर के साथ एक सुपर वाइड-एंगल लेंस, एक टेलीफोटो लेंस और एक मैक्रो लेंस होगा।
Redmi Note 8 सीरीज़ साल 2020 के पहले हाफ में दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन बना है। इस साल मई महीने में Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro के 3 करोड़ हैंडसेट्स को ग्लोबली बेचा गया था
पिछली रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Redmi Note 9 5G को 1,000 चीनी युआन (लगभग 11,300 रुपये) में लॉन्च किया जा सकता है, जबकि Redmi Note 9 Pro 5G की कीमत 1,500 चीनी युआन (लगभग 17,000 रुपये) होगी।
Redmi Note 9T कथित रूप से US FCC लिस्टिंग में मॉडल नंबर M2007J22G के साथ लिस्ट हुआ है, जिसे पहले Redmi Note 10 के रूप में जाना जा रहा था लेकिन अब इसे Redmi Note 9T के रूप में लॉन्च किया जा सकता है।
टिप्सटर ने जानकारी दी कि इस सीरीज़ के नए Redmi Note 9 मॉडल में होल-पंच कटआउट दिया जाएगा, जिसमें डिस्प्ले के ऊपरी बायीं ओर सेल्फी कैमरा स्थित होगा। इस पोस्ट में यह भी बताया गया है कि यह कटआउट समान्य से थोड़ा बड़ा होगा, जिसका डायमेंशन 3.9mm होगा।
यहां हम 20,000 रुपये से कम कीमत वाले कुछ ऐसे स्मार्टफोन की जानकारी दे रहे हैं, जो चार्जिंग के लिए 30 वाट आउटपुट से लैस आते हैं। इसमें Poco M2 Pro, Realme 6 Series, Redmi Note 9 Pro Max और Poco X2 शामिल हैं।
OnePlus 8, OnePlus 8 Pro, Motorola Edge,Xiaomi Mi 10 जैसे कई स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो चुके हैं और अब बस इनके भारत में लॉन्च होने का इंतज़ार किया जा रहा है। दूसरी तरफ, Redmi Note 9 Pro Max तो लॉन्च हो गया, लेकिन यह ग्राहकों तक नहीं पहुंच पाया।