Redmi Note 9 Pro का एक वेरिएंट हो सकता है मीडियाटेक के 5जी प्रोसेसर से लैस

मीडियाटेक डायमेंसिटी सीरीज़ का एक अन्य प्रोसेसर Dimensity 1000L मिड-रेंज 5जी स्मार्टफोन को करेगा टार्गेट।

Redmi Note 9 Pro का एक वेरिएंट हो सकता है मीडियाटेक के 5जी प्रोसेसर से लैस

रेडमी नोट 9 प्रो जल्द ही भारत में रखेगा कदम

ख़ास बातें
  • Redmi Note 9 Pro में होगा एंड्रॉयड 10
  • रेडमी नोट 9 प्रो की कीमत 20,000 रुपये के आसपास होने की संभावना
  • भारत में रेडमी नोट 9 प्रो 12 मार्च को हो सकता है लॉन्च
विज्ञापन
Xiaomi का रेडमी पहला ऐसा ब्रांड होगा, जो अपने आगामी स्मार्टफोन में MediaTek's Dimensity 800 प्रोसेसर का इस्तेमाल करेगा। चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Weibo पर गुरुवार को एक टिप्सटर से यह जानकारी मिली। अगर यह सच है, तो हम उम्मीद कर सकते हैं कि यह प्रोसेसर Redmi Note 9 Pro में दिया जा सकता है। जब डायमेंसिटी 800 लॉन्च हुआ था, तब ऐलान किया गया था कि यह 5जी इनेबल प्रोसेसर मिड-रेंज स्मार्टफोन को टार्गेट करेगा। फिलहाल, रेडमी ने इस प्रोसेसर को लेकर अपनी किसी योजना का खुलासा नहीं किया है। ज्यादा जानकारी 12 मार्च को मिल सकती है जब रेडमी नोट 9 प्रो को लॉन्च किया जाएगा।

आज की तारीख में मीडियाटेक डायमेंसिटी सीरीज़ के एक अन्य प्रोसेसर डायमेंसिटी 1000एल को कई फ्लैगशिप स्मार्टफोन में फीचर किया जा चुका है, जिसमें Oppo Reno 3 5G शामिल है। डायमेंसिटी 1000एल प्रोसेसर महंगे वाले मिड-रेंज 5जी स्मार्टफोन के लिए बनाया गया है।

रेडमी नोट सीरीज़ मिड-रेंज सेगमेंट में आता है तो हम उम्मीद कर सकते हैं कि डायमेंसिटी 800 प्रोसेसर का इस्तेमाल रेडमी के इस प्रोडक्ट में किया जाए।  फिलहाल, इस प्रोसेसर को रेडमी नोट 9 प्रो के चीनी वेरिएंट में दिए जाने की संभावना है। क्योंकि भारत में अभी 5जी टेक्नोलॉजी ने कदम नहीं रखा है। बीते साल Redmi Note 8 सीरीज़ के रेडमी नोट 8 और रेडमी नोट 8 प्रो हैंडसेट में क्रमशः क्वालकॉम और मीडियाटेक प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया था।

 रेडमी 9 प्रो के साथ Redmi Note 9 को भी लॉन्च किए जाने की खबरें हैं। इसमें एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर अधारित लेटेस्ट MIUI होगा। वहीं, दूसरी तरफ इस फोन में क्वाड कैमरा सेटअप भी होगा। रेडमी नोट 9 प्रो की कीमत 20,000 रुपये के आसपास होगी।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent value for money
  • Powerful processor
  • Decent macro camera
  • Good battery life
  • कमियां
  • Disappointing low-light photo quality
  • Heavy and bulky
  • Confusing product stratification
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5020 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  3. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  4. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  5. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  6. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  7. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  8. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  9. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  10. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »