Redmi Note 9 Pro 5G दिखाई देगा कुछ ऐसा, आधिकारिक तस्वीर आई सामने

Redmi के जनरल मैनेजर लू वीबिंग ने Weibo पर Redmi Note 9 Pro 5G का आधिकारिक रेंडर साझा किया। इसमें स्मार्टफोन का बैक पैनल टर्कॉइज़-पीच शेड्स में दिखाई देता है।

Redmi Note 9 Pro 5G दिखाई देगा कुछ ऐसा, आधिकारिक तस्वीर आई सामने

Redmi Note 9 5G सीरीज़ में तीन मॉडल्स होंगे

ख़ास बातें
  • Redmi Note 9 Pro 5G का आधिकारिक रेंडर साझा किया गया
  • फोन डुअल शेड कलर और गोल कैमरा मॉड्यूल के साथ आएगा
  • 108-मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप से हो सकता है लैस
विज्ञापन
Redmi Note 9 Pro 5G का आधिकारिक रेंडर कंपनी के एक कार्यकारी द्वारा साझा किया गया है। याद दिला दें कि Redmi Note 9 सीरीज़ इस हफ्ते लॉन्च होने जा रही है। रेंडर फोन के बैक पैनल के डिज़ाइन को दिखाता है, जो टर्कॉइज़ रंग का है और नीचे की तरफ पीच शेड बन जाता है। स्मार्टफोन में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल के अंदर क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिखाई देता है, जिसमें एलईडी फ्लैश भी सेट है। रेडमी नोट 9 प्रो 5जी में 108-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होने की अटकलें हैं। Redmi Note 9 5जी सीरीज़ में शामिल तीन फोन 26 नवंबर को लॉन्च होंगे।

Redmi के जनरल मैनेजर लू वीबिंग ने Weibo पर Redmi Note 9 Pro 5G का आधिकारिक रेंडर साझा किया। इसमें स्मार्टफोन का बैक पैनल टर्कॉइज़-पीच शेड्स में दिखाई देता है। इसके अलावा तस्वीर से पता चलता है कि स्मार्टफोन में दायीं ओर वॉल्यूम रॉकर और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा।

वीबिंग ने यह भी संकेत दिया कि रेडमी नोट 9 सीरीज़ को बेहतर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। हाल के लीक के अनुसार, फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें 108-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर के साथ एक सुपर वाइड-एंगल लेंस, एक टेलीफोटो लेंस और एक मैक्रो लेंस होगा। इससे पहले Redmi के कार्यकारी ने सुझाव दिया था कि Redmi Note 9 Pro 5G को Snapdragon 750G चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है, हालांकि उन्होंने स्पष्ट रूप से ऐसा नहीं कहा था।

इसके अलावा हाल में सामने आए एक लीक में यह भी दावा किया गया था कि रेडमी नोट 9 प्रो 5जी में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ एलसीडी डिस्प्ले हो सकता है। फोन में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,820mAh की बैटरी दी जाने की भी उम्मीद है। लीक हुए पोस्टर के अनुसार, फोन में 3.5 एमएम ऑडियो जैक के साथ एनएफसी सपोर्ट भी होगा। यह हाय-रेस ऑडियो का सपोर्ट भी कर सकता है।

Redmi Note 9 Pro 5G को 26 नवंबर को रेडमी नोट 9 सीरीज़ के दो अन्य मॉडल्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च इवेंट शाम 5.30 बजे (आईएसटी) से शुरू होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »