Redmi Note 9 Pro में होगा 6 जीबी तक रैम, और भी जानकारी लीक

Redmi Note 9 को ऑरोरा ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट और इंटरस्टेलर ब्लैक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया जा सकता है। रेडमी नोट 9 प्रो को Geekbench की लिस्टिंग में भी देखा जा चुका है, जिससे पता चला है कि फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।

Redmi Note 9 Pro में होगा 6 जीबी तक रैम, और भी जानकारी लीक

Redmi Note 9 सीरीज़ 12 मार्च को लॉन्च होगी

ख़ास बातें
  • Xiaomi Redmi Note 9 सीरीज़ 12 मार्च को लॉन्च होगी
  • रेडमी नोट 9 सीरीज़ में क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा
  • रेडमी नोट 9 प्रो में 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम वेरिएंट दिए जाने का दावा है
विज्ञापन
Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9 भारत में 12 मार्च को लॉन्च होने वाले हैं। लॉन्च की पुष्टी कंपनी ने इस हफ्ते की शुरुआत में की थी। अभी तक इस सीरीज़ को लेकर हम कुछ लीक्स और टीज़र देख चुके हैं, जिनसे हमें इस सीरीज़ में आने वाले कुछ फीचर्स के बारे में पता चला है। अब एक नए लीक में रेडमी नोट 9 प्रो के संभावित कलर वेरिएंट और कुछ स्पेसिफिकेशंस के बारे में अधिक जानकारी मिलती है। यह लीक टिपस्टर ईशान अग्रवाल के जरिए साझा किया गया है और सुझाव देता है कि रेडमी नोट 9 प्रो दो वेरिएंट में भारत में आएगा - एक 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट।

इसके अलावा रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि चीनी कंपनी के पिछले रिकॉर्ड को देखा जाए तो Redmi Note 9 Pro में स्टोरेज बढ़ाने का वकल्प भी शामिल होगा। रिपोर्ट में आगे इशान अग्रवाल के हवाले से कहा गया है कि रेडमी नोट 9 फोन कम से कम तीन रंगों - ऑरोरा ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट और इंटरस्टेलर ब्लैक में आएगा। रिपोर्ट में इसके अलावा डिवाइस की अधिक जानकारी नहीं दी गई है।

इससे पहले रेडमी नोट 9 प्रो को Geekbench की लिस्टिंग में देखा जा चुका है, जिससे पता चला है कि Redmi Note 9 Pro एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। हम फोन में लेटेस्ट MIUI वर्ज़न भी दिए जाने की उम्मीद कर सकते हैं। इसके अलावा लिस्टिंग के मदरबोर्ड सेक्शन में 'curtana' लिखा हुआ है। हालांकि, पुरानी रिपोर्ट्स के अनुसार रेडमी नोट 9 प्रो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर से लैस होगा। जैसे कि कंपनी ने पहले भी वादा किया था कि वो इस प्रोसेसर को अपने आगामी स्मार्टफोन में इस्तेमाल करेगी।
 
AMAZON

इस हालिया लीक से पहले रेडमी नोट 9 सीरीज़ का बेस वेरिएंट अमेज़न माइक्रो वेबसाइट पर लिस्ट किया जा चुका है। टीज़ हुईं तस्वीरों में दिखा है कि यह फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 64 मेगापिक्सल इमेज सेंसर के साथ आएगा। यही सेटअप रेडमी नोट 8 प्रो में भी था। Xiaomi इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने 2 मार्च को एक तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर से हमें रेडमी नोट 9 हैंडसेट के स्काई ब्लू कलर वेरिएंट की झलक मिली थी। तस्वीर में देखने से यह साफ हो गया है कि स्मार्टफोन कर्व्ड ग्लास रियर पैनल के साथ आ सकता है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good battery life
  • Powerful processor
  • Decent daylight camera performance
  • कमियां
  • Average low-light camera performance
  • Bloated UI and spammy notifications
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी85
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5020 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent value for money
  • Powerful processor
  • Decent macro camera
  • Good battery life
  • कमियां
  • Disappointing low-light photo quality
  • Heavy and bulky
  • Confusing product stratification
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5020 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  2. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  9. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  2. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  3. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  4. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  5. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  6. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  7. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  8. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  9. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  10. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »