Redmi Note 14 Pro Specifications

Redmi Note 14 Pro Specifications - ख़बरें

  • Redmi की Note 14S के लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल का हो सकता है प्राइमरी कैमरा
    यह पिछले वर्ष दिसंबर में पेश की गई Redmi Note 14 सीरीज का हिस्सा होगा। इस सीरीज में Note 14, Note 14 Pro और Note 14 Pro+ शामिल हैं। Note 14S में फुल HD+ (1,080x2,400 पिक्सल्स) AMOLED डिस्पले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G99 Ultra दिया जा सकता है। इसका कैमरा सिस्टम 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट कर सकता है।
  • Poco X7, X7 Pro का लॉन्च से पहले हुआ खुलासा, जानें सबकुछ
    Poco भारतीय बाजार में Poco X7 सीरीज लेकर आ रहा है, जिसमें Poco X7, X7 Pro शामिल होंगे। Poco X7 का डिजाइन Redmi Note 14 Pro के समान है, जिसके रियर में तीन कैमरे हैं। स्मार्टफोन Note 14 Pro की तरह ही हरे, सिल्वर और ब्लैक/येलो कलर्स में नजर आया है। वहीं Poco X7 Pro का लुक ड्यूल टोन बैक और दो कैमरा मॉड्यूल के साथ अलग है। फोन में एक फ्लैट फ्रेम और स्क्रीन भी दी गई है।
  • Redmi Note 14 Pro+ vs Motorola Edge 50 Pro vs Vivo T3 Ultra: जानें कौन है फोन है बेस्ट
    Redmi Note 14 Pro+ की टक्कर Motorola Edge 50 Pro और Vivo T3 Ultra से हो रही है। Redmi Note 14 Pro+ में 6.67 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले दी गई है। Motorola Edge 50 Pro में 6.7 इंच की 1.5K pOLED कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है। Vivo T3 Ultra में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है। Note 14 Pro+ के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये, Edge 50 Pro के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये और T3 Ultra के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है।
  • 50MP कैमरा, 6200mAh बैटरी और धांसू प्रोसेसर के साथ Redmi Note 14 Pro, 14 Pro+ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
    Redmi Note 14 Pro+ और Redmi Note 14 Pro आज भारत में लॉन्च कर दिए गए हैं। Redmi Note 14 Pro+, Note 14 Pro में 6.67 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले दी गई है। दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड HyperOS इंटरफेस पर काम करते हैं। Redmi Note 14 Pro के 8GB/128GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये और Redmi Note 14 Pro+ के 8GB/128GB वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये है।
  • Redmi Note 14 Pro+ 5G होगा AMOLED डिस्प्ले, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
    Redmi Note 14 5G सीरीज भारतीय बाजार में 9 दिसंबर को पेश होने वाली है। Redmi Note 14 Pro+ लॉन्च होने के बाद mi.com, ऑफलाइन स्टोर्स के अलावा ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर उपलब्ध होगा। Xiaomi ने 20+ AI फीचर्स के साथ SuperAI की पुष्टि की है। यह भी बताया गया है कि यह OTA अपडेट के जरिए उपलब्ध होगा। यह फोन तीन कलर्स ग्रीन, ब्लू और ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा।
  • Redmi Note 14 सीरीज अगले महीने होगी लॉन्‍च, 200MP कैमरा, 90W चार्जिंग समेत कई खूबियां!
    Xiaomi भारत में कई स्‍मार्टफोन्‍स लॉन्‍च करने वाली है। कल Redmi A4 5G को पेश किया जाएगा, जिसके सबसे अफॉर्डेबल 5G फोन के रूप में लॉन्‍च होने की उम्‍मीद है। इसमें ‘स्‍नैपड्रैगन 4एस जेन2’ प्रोसेसर लगा है। इसके अलावा कंपनी ने Redmi Note 14 सीरीज के लॉन्‍च का संकेत भी दिया है। कंपनी ने इस सीरीज को टीज करना शुरू कर दिया है। इसका मतलब है कि जल्‍द यह भी भारतीय मार्केट में दस्‍तक देने वाली है।
  • Rs. 10 हजार से कम कीमत वाला यह 5G Redmi फोन भारत में इसी महीने होगा लॉन्च, Redmi Note 14 सीरीज आएगी दिसंबर में!
    Xiaomi ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 में Redmi A4 5G स्‍मार्टफोन को दिखाया था और उस समय कहा था कि इस इसकी भारत में कीमत 10,000 रुपये से कम होगी। अब, एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Redmi A4 5G को देश में नवंबर में लॉन्च किया जाएगा। इतना ही नहीं, चीन में लॉन्च हो चुकी Redmi Note 14 सीरीज के भारत में इसी साल आने की खबर है। इस सीरीज में Redmi Note 14 5G, Redmi Note 14 Pro 5G और Redmi Note 14 Pro+ 5G शामिल हैं।
  • Redmi Note 14 Pro 4G लॉन्च की दहलीज पर, मिला नया सर्टिफिकेशन; स्पेसिफिकेशन्स भी हुए लीक
    Redmi Note 14 Pro 4G को एक बार फिर एक सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्टेड देखा गया है। स्मार्टफोन को मॉडल नंबर 24116RACCG के साथ पहले भी कई सर्टिफिकेशन्स मिल चुके हैं, जो इसके जल्द लॉन्च होने की ओर एक इशारा है। लेटेस्ट सर्टिफिकेशन स्मार्टफोन की ज्यादा जानकारी तो नहीं देता है, लेकिन इसके कई स्पेसिफिकेशन्स पहले भी लीक हो चुके हैं।
  • POCO M7 Pro 5G ग्लोबल स्तर पर देगा दस्तक, सर्टिफिकेशन पर आया नजर
    POCO M7 Pro 5G को इंडोनेशिया के SDPPI सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर देखा गया था। इसे 2409FPCC4G मॉडल नंबर के साथ देखा गया, जिसमें G ग्लोबल वर्जन का इशारा करता है। नाम से पता चला है कि यह POCO M6 Pro 5G का अपग्रेड वर्जन है जो कि 2023 में लॉन्च हुआ था। POCO M7 Pro 5G को हाल ही में कई प्लेटफॉर्म पर देखा गया था और SDPPI लिस्टिंग इसके जल्द ग्लोबल रिलीज का संकेत देती है।
  • Redmi Note 14 Pro का 4G मॉडल 12GB तक रैम, 5000mAh बैटरी के साथ जल्द होगा लॉन्च!
    Redmi Note 14 Pro 5G को सितंबर में चीन में लॉन्च किया गया था और अब ऐसा प्रतीत होता है कि स्मार्टफोन का 4G मॉडल ग्लोबल मार्केट में एंट्री करने के लिए पूरी तरह से तैयार है, क्योंकि इसे अमेरिकी सर्टिफिकेशन साइट फेडरल कम्यूनिकेशन्स कमीशन (FCC) पर देखा गया है। इस लिस्टिंग में स्मार्टफोन के कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स के बारे में भी पता चलता है।
  • Redmi Note 14 Pro+ ने तोड़े सेल के सारे रिकॉर्ड! 50MP कैमरा, 6,200mAh बैटरी, 90W चार्जिंग जैसे फीचर्स
    Redmi Note 14 Pro+ फोन ने सेल रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कंपनी ने पहले हफ्ते की सेल्स के बारे में घोषणा करते हुए यह जानकारी दी है। कंपनी का कहना है कि इसकी पहली हफ्ते की सेल्स साल 2024 में आए किसी भी एंड्रॉयड फोन से ज्यादा हैं चाहे वह किसी भी प्राइस रेंज का हो। फोन में 50MP कैमरा, 6,200mAh बैटरी, 90W चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
  • Redmi Note 14 Pro, Note 14 Pro+ फोन 16GB तक रैम और 50MP कैमरा के साथ हुए लॉन्च, जानें कीमत
    Redmi Note 14 Pro+ और Redmi Note 14 Pro को गुरुवार को चीन में लॉन्च किया गया। कंपनी ने नोट सीरीज स्मार्टफोन में 6.67-इंच OLED डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000nits तक की पीक ब्राइटनेस है। Redmi Note 14 Pro+ Snapdragon 7s Gen 3 SoC पर चलता है, जबकि Note 14 Pro मॉडल में MediaTek Dimensity 7300-Ultra SoC है।
  • Redmi Note 14 Pro+ के बॉक्स में होगा ये सामान, रियल लुक का लॉन्च से पहले खुलासा
    Redmi Note 14 Pro+ की अनबॉक्सिंग जानकारी सामने आई है। Redmi Note 14 Pro+ में 6.67 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले दी जाएगी। इस स्मार्टफोन में 6,200mAh की बैटरी मिलेगी जो कि 90W रैपिड चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। Note 14 Pro+ में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। यह फोन IP69 रेटिंग के साथ आएगा, जिससे धूल और पानी से सुरक्षा सुनिश्चित होती है। यह स्मार्टफोन Mediatek Dimensity 7350 चिपसेट से लैस हो सकता है।
  • Redmi Note 14 Pro के स्पेसिफिकेशंस लीक, 50MP कैमरा, OLED डिस्प्ले के साथ Snapdragon 7s Gen 3 से होगा लैस
    Redmi Note 14 Pro में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन 1220 x 2712 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और पिक्सल डेंसिटी 445 PPI होगी। Redmi Note 14 Pro फोन में नया Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर होगा। इस स्मार्टफोन में LPDDR5 रैम और UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगी। Note 14 Pro के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा होगा
  • Redmi Note 14 सीरीज 50MP OIS कैमरा के साथ होगी लॉन्च, पोस्टर में दिखा डिजाइन
    Redmi ने अगले हफ्ते लॉन्च होने वाली अपनी Note 14 स्मार्टफोन सीरीज से पर्दा उठा दिया है। सीरीज को 'मजबूत और टिकाऊ' टैग दिया गया है। Redmi Note 14 इनमें सबसे अफॉर्डेबल प्राइस पर लॉन्च होगा। सीरीज में 50MP मेन कैमरा दिया गया है। Redmi Note 14 Pro और Pro+ में 1.5K OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। चीन में कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से फोन प्री-बुक किए जा सकते हैं।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »