Xiaomi का बंपर दिवाली ऑफर, स्मार्टफोन खरीदने पर 5 हजार का Redmi Buds 5 बिलकुल फ्री

Xiaomi ने दिवाली के मौके पर Diwali with Xiaomi सेल शुरू कर दी है।

Xiaomi का बंपर दिवाली ऑफर, स्मार्टफोन खरीदने पर 5 हजार का Redmi Buds 5 बिलकुल फ्री

Photo Credit: Xiaomi

Redmi Note 14 Pro+ में 6.67 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Redmi Note 14 Pro+ में 6.67 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Redmi Note 14 Pro+ में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 3 प्रोसेसर है।
  • Redmi Note 14 Pro+ में 50 मेगापिक्सल का लाइट फ्यूजन 800 कैमरा है।
विज्ञापन

Xiaomi ने दिवाली के मौके पर Diwali with Xiaomi सेल शुरू कर दी है। इस फेस्टिल सेल में कंपनी फ्री में ईयरबड्स पाने का मौका दे रही है। जी हां अब आपने अब तक कीमत में डिस्काउंट तो सुना होगा, लेकिन यहां शाओमी ने स्मार्टफोन की खरीदारी पर मुफ्त में ईयरबड्स प्रदान करने शुरू कर दिए हैं। अगर आप नया स्मार्टफोन जैसे कि Redmi Note 14 Pro+ 5G की खरीद पर फ्री ईयरबड्स मिल रहे हैं। यहां हम आपको शाओमी के इस ऑफर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Redmi Note 14 Pro+ 5G Offers

Redmi Note 14 Pro+ 5G का 8GB RAM+128GB स्टोरेज वेरिएंट शाओमी का आधिकरिक साइट पर 26,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। जबकि यह स्मार्टफोन बीते साल दिसंबर में 30,999 रुपये लॉन्च किया गया था। शाओमी दिवाली सेल के मौके पर इस स्मार्टफोन की खरीद पर 4,999 रुपये की खरीद के Redmi Buds 5 फ्री में प्रदान कर रही है।

Redmi Note 14 Pro+ 5G Specifications

Redmi Note 14 Pro+ में 6.67 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1220x2712 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस और 2560Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट है। इस फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड HyperOS इंटरफेस पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Note 14 Pro+ के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का लाइट फ्यूजन 800 कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल पोर्ट्रेट टेलीफोटो कैमरा आता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। इस फोन में 6200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Redmi Buds 5
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »