• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Rs. 10 हजार से कम कीमत वाला यह 5G Redmi फोन भारत में इसी महीने होगा लॉन्च, Redmi Note 14 सीरीज आएगी दिसंबर में!

Rs. 10 हजार से कम कीमत वाला यह 5G Redmi फोन भारत में इसी महीने होगा लॉन्च, Redmi Note 14 सीरीज आएगी दिसंबर में!

Redmi A4 5G को भारत में इसी महीने  महीने में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, यहां सटीक तारीख का खुलासा नहीं किया गया।

Rs. 10 हजार से कम कीमत वाला यह 5G Redmi फोन भारत में इसी महीने होगा लॉन्च, Redmi Note 14 सीरीज आएगी दिसंबर में!
ख़ास बातें
  • Redmi A4 5G को भारत में इसी महीने में लॉन्च किया जा सकता है
  • Xiaomi का Redmi Note 14 सीरीज को भी भारत लाने का प्लान है
  • नोट 14 सीरीज को कंपनी चीन में लॉन्च कर चुकी है
विज्ञापन
Xiaomi ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 में Redmi A4 5G स्‍मार्टफोन को दिखाया था और उस समय कहा था कि इस इसकी भारत में कीमत 10,000 रुपये से कम होगी। उस समय स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया गया था, लेकिन बाद में हमें ऑनलाइन कई लीक्स देखने को मिलें। अब, एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Redmi A4 5G को देश में नवंबर में लॉन्च किया जाएगा। इतना ही नहीं, चीन में लॉन्च हो चुकी Redmi Note 14 सीरीज के भारत में इसी साल आने की खबर है। इस सीरीज में Redmi Note 14 5G, Redmi Note 14 Pro 5G और Redmi Note 14 Pro+ 5G शामिल हैं।

बिजनेसवर्ल्ड की रिपोर्ट बताती है कि Redmi A4 5G को भारत में इसी महीने में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, यहां सटीक तारीख का खुलासा नहीं किया गया। कंपनी इस स्मार्टफोन को IMC 2024 में दिखा चुकी है और उस समय इसके देश में 10 हजार रुपये की कीमत के अंदर लॉन्च किए जाने की पुष्टि की गई थी। वहीं, एक हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि Redmi A4 5G के 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की भारत में लॉन्‍च ऑफर्स और डिस्‍काउंट्स के साथ कीमत 8,499 रुपये होगी। ऐसा होता है तो यह Xiaomi सब्सिडियरी का सबसे सस्‍ता 5G स्‍मार्टफोन होगा। 

Xiaomi के CMO अनुज शर्मा ने पब्लिकेशन को बताया कि भारत में Redmi A4 5G के लॉन्च के बाद Redmi Note 14 सीरीज को पेश किए जाने प्लानिंग की जा रही है। बता दें कि देश में आखिरी Redmi Note सीरीज को 2022 में पेश किया गया था। इतना ही नहीं, यह भी बताया गया है कि Xiaomi अपने डुअल-लॉन्च अप्रोच पर लौटने के लिए तैयार है। रिपोर्ट के अनुसार, Xiaomi 15 सीरीज के मार्च 2025 तक लॉन्च होने की उम्मीद नहीं है।
 

Redmi A4 5G specifications (Expected)

Redmi A4 5G को Snapdragon 4s Gen 2 प्रोसेसर के साथ आने वाला भारत का पहला स्मार्टफोन बताया गया है। नया प्रोसेसर बेहतर प्रोसेसिंग पावर और एफिशिएंसी के साथ आने का दावा करता है। इसे 4nm प्रोसेस पर बनाया गया है। कंपनी ने किसी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया, लेकिन फोन को दो कलर ऑप्शन में प्रदर्शित किया गया था।

एक हालिया लीक में दावा किया गया था कि बजट 5G मॉडल 6.7-इंच के IPS LCD डिस्‍प्‍ले से लैस होगा, जो HD+ रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। इसमें 50MP मेन रियर कैमरा मिल सकता है, जिसका अपर्चर f/1.8 होगा। फोन में 8 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिए जाने की उम्मीद की जा रही है। फोन के Android 14-बेसस्ड HyperOS 1.0 UI पर चलने की संभावना है। इतना ही नहीं लीक कहता है कि इसमें 5,000mAh बैटरी दी जाएगी, जो 18W चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें साइड माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हो सकता है।


 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid design
  • Excellent Display
  • Decent Cameras
  • Capable performance
  • Battery monster
  • कमियां
  • Slippery back panel
  • The 3+4 software update cycle seems on the lower side
  • Some AI features are a hit and a miss
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 3
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  3. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  4. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  7. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  8. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  9. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  5. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  6. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  7. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  8. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  9. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »