• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Redmi Note 14 Pro 4G लॉन्च की दहलीज पर, मिला नया सर्टिफिकेशन; स्पेसिफिकेशन्स भी हुए लीक

Redmi Note 14 Pro 4G लॉन्च की दहलीज पर, मिला नया सर्टिफिकेशन; स्पेसिफिकेशन्स भी हुए लीक

Redmi Note 14 Pro 4G में भी 5G वर्जन के समान ही 5,000mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है। फोन को FCC में डुअल-बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ और 4G LTE कनेक्टिविटी ऑप्शन के साथ लिस्ट किया गया था।

Redmi Note 14 Pro 4G लॉन्च की दहलीज पर, मिला नया सर्टिफिकेशन; स्पेसिफिकेशन्स भी हुए लीक

Photo Credit: Redmi

Redmi Note 14 Pro (5G) को इसी साल सितंबर में चीन में लॉन्च किया गया था

ख़ास बातें
  • Redmi Note 14 Pro 4G को कथित तौर पर IMDA सर्टिफिकेशन मिला है
  • मॉडल नंबर 24116RACCG के साथ इसे पहले भी कई सर्टिफिकेशन्स मिल चुके हैं
  • इसमें 12GB तक रैम और pOLED डिस्प्ले मिल सकता है
विज्ञापन
Redmi Note 14 Pro 4G को एक बार फिर एक सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्टेड देखा गया है। स्मार्टफोन को मॉडल नंबर 24116RACCG के साथ पहले भी कई सर्टिफिकेशन्स मिल चुके हैं, जो इसके जल्द लॉन्च होने की ओर एक इशारा है। लेटेस्ट सर्टिफिकेशन स्मार्टफोन की ज्यादा जानकारी तो नहीं देता है, लेकिन इसके कई स्पेसिफिकेशन्स पहले भी लीक हो चुके हैं। अपकमिंग Redmi स्मार्टफोन 6.67-इंच फुल-HD+ (1,080x2,400) pOLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। फोन में 8GB + 128GB, 8GB + 256GB, 12GB+256GB और 12GB + 512GB रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन्स मिलने की संभावना भी है। चलिए आपको Redmi Note 14 Pro 4G के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Redmi Note 14 Pro 4G को कथित तौर पर IMDA सर्टिफिकेशन मिला है। स्मार्टफोन को मॉडल नंबर 24116RACCG के साथ लिस्ट किया गया है। इसी मॉडल नंबर के साथ फोन पहले भी FCC सर्टिफिकेशन साइट और IMEI डेटाबेस में देखा जा चुका है। लेटेस्ट सर्टिफिकेशन स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी तो नहीं देता है, लेकिन एक के बाद एक सर्टिफिकेशन का मिलना, इसके जल्द लॉन्च होने के संकेत देता है। लेटेस्ट लिस्टिंग केवल इतना बताती है कि अपकमिंग Redmi फोन 4G कनेक्टिविटी के साथ आएगा और इसमें Wi-Fi के साथ NFC सपोर्ट भी मिलेगा। सर्टिफिकेशन लिस्टिंग को सबसे पहले Mysmartprice द्वारा देखा गया था।

जैसा कि हमने बताया, Redmi 24116RACCG को इससे पहले फेडरल कम्यूनिकेशन्स कमीशन (FCC) साइट पर लिस्टेड देखा गया था, जिससे स्मार्टफोन के कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स के बारे में भी पता चला था। इसमें 12GB तक रैम और pOLED डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें 6.67-इंच फुल-HD+ (1,080x2,400) pOLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है। इसके अलावा, फोन के 8GB + 128GB, 8GB + 256GB, 12GB+256GB और 12GB + 512GB रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन्स के साथ आने की खबर है। 

स्मार्टफोन के 5G वर्जन के समान ही 5,000mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है। फोन को FCC में डुअल-बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ और 4G LTE कनेक्टिविटी ऑप्शन के साथ लिस्ट किया गया था।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »