• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 9,154 रुपये सस्ता मिल रहा Xiaomi का 6200mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट

9,154 रुपये सस्ता मिल रहा Xiaomi का 6200mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट

फोन में 6200mAh की बैटरी दी गई है। यह 90W HyperCharge को सपोर्ट करता है।

9,154 रुपये सस्ता मिल रहा Xiaomi का 6200mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट

Photo Credit: Xiaomi

Redmi Note 14 Pro+ 5G को इस वक्त Flipkart पर भारी छूट के साथ खरीदा जा सकता है।

ख़ास बातें
  • फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट पर 26% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है।
  • फोन पर कंपनी ने 9,154 रुपये की सीधी छूट दी है।
  • फोन Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट से लैस होकर आता है।
विज्ञापन

Xiaomi की सहायक Redmi के पॉपुलर स्मार्टफोन Note 14 Pro+ 5G को भारी छूट के साथ खरीदने का मौका है। फोन में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा मिलता है जिसमें टेलीफोटो लेंस भी शामिल है। यह फोन दमदार Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट से लैस होकर आता है। डिवाइस में Gorilla Glass Victus 2 की सेफ्टी है और इसे IP68 रेटिंग मिली है। Flipkart ने फोन को MRP से भारी छूट के साथ लिस्ट किया है। फोन का अधिकतम रिटेल प्राइस 34,999 रुपये है लेकिन इस फोन को वर्तमान में 25 हजार से भी कम कीमत में खरीदने का सुनहरा मौका है। आइए जानते हैं Redmi Note 14 Pro+ 5G बेस्ट ऑफर डिटेल्स। 

Redmi Note 14 Pro+ 5G Discount Offer Flipkart Deal Today

Redmi Note 14 Pro+ 5G को इस वक्त Flipkart पर भारी छूट के साथ खरीदा जा सकता है। फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट पर 26% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। Redmi Note 14 Pro+ 5G MRP 34,999 की बजाए Rs 25,845 में लिस्टेड है। फोन पर कंपनी ने 9,154 रुपये की सीधी छूट दी है। लेकिन अगर आप बैंक ऑफर भी लगा देते हैं तो इस फोन को और अधिक सस्ते में खरीदा जा सकता है। 

फ्लिपकार्ट Axis Bank क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ट्रांजैक्शन पर इस फोन को और अधिक सस्ते में पा सकते हैं। फोन पर कंपनी इस बैंक ऑफर के साथ 1293 रुपये की एक्स्ट्रा छूट दे रही है। जिसके बाद इस फोन की प्रभावी कीमत 24,552 रुपये रह जाती है। यानी फोन को करीबन 10,500 हजार रुपये सस्ते में खरीदने का मौका है। ऑफर के तहत फोन का 8 जीबी रैम, 128 स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध है। 

Redmi Note 14 Pro+ 5G Specifications

Redmi Note 14 Pro 5G+ में 6.67 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट है और 3000 nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट से लैस होकर आता है। इसमें रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है, साथ में 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

फोन में 6200mAh की बैटरी दी गई है। यह 90W HyperCharge को सपोर्ट करता है। फोन में ब्लूटूथ 5.4 की कनेक्टिविटी है। यह IP68 रेटिंग के साथ आता है। फोन Android 14, HyperOS पर रन करता है। 
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid design
  • Excellent Display
  • Decent Cameras
  • Capable performance
  • Battery monster
  • कमियां
  • Slippery back panel
  • The 3+4 software update cycle seems on the lower side
  • Some AI features are a hit and a miss
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 3
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  3. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  4. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  6. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  7. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  8. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  9. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  10. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »