Realme 17

Realme 17 - ख़बरें

  • Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
    Realme जल्द ही मिडरेंज में ऐसा स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है जिसमें 200 मेगापिक्सल का कैमरा आ सकता है। साथ ही 10,000 mAh बैटरी आ सकती है। फोन में 3.5x ऑप्टिकल जूम फीचर आ सकता है। फोन Realme 17 Pro+ के नाम से आ सकता है।
  • Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
    दिवाली के मौके पर Flipkart Big Bang Diwali Sale 2026 शुरू होने जा रही है। इस सेल में iPhone 17 से लेकर Samsung Galaxy S25, Samsung Galaxy S25 FE, Oppo K14x, boltt Ace, Nova 2 Power 5G, Vivo T5 Lite, Poco X8 Power 5G, HMD Vibe2 5G, Realme P4 Power 5G, Motorola Edge 70 Pro, Nothing Phone (4a), Ai+ Nova 2 Neo, Motorola 70 Fusion और Moto G37 Power पर छूट मिलेगी।
  • Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
    Realme 17 Pro में 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा भी हो सकता है। Realme 17 Pro में फ्लैट OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में कुछ गेम्स के लिए 165 Hz तक रिफ्रेश रेट मिल सकता है।
  • ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
    अगर आपका बजट ₹30 हजार है और आप नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Amazon Great Indian Festival Sale Reloaded 2026 में तगड़ी डील्स मिल रही हैं। इस बजट में ई-कॉमर्स साइट पर iQOO Z11x 5G, OnePlus Nord CE6 Lite, Realme Narzo 100x 5G, Redmi Note 17 5G और Samsung Galaxy M47 5G लिस्ट किए गए हैं।
  • Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
    Amazon Great Indian Festival Sale 2026 और Flipkart Big Billion Days Sale 2026 में 10,000mAh या उससे ज्यादा बैटरी वाले स्मार्टफोन पर डील्स मिल रही हैं। इनमें Realme P4 Power 5G, Realme Narzo Power 5G, Poco X8 Power 5G और Redmi Note 17 Pro Max 5G शामिल हैं। Realme P4 Power 5G का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट Flipkart पर ₹29,999 में मिल रहा है। ICICI Bank क्रेडिट कार्ड डिस्काउंट के बाद इसका इफेक्टिव प्राइस ₹26,999 हो जाता है। वहीं, Amazon पर Realme Narzo Power 5G ₹27,999 के इफेक्टिव प्राइस पर मिल रहा है। Poco X8 Power 5G का इफेक्टिव प्राइस ₹28,999 और Redmi Note 17 Pro Max 5G का ₹45,998 है। इन डील्स में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और No-Cost EMI के ऑप्शन भी शामिल हैं।
  • 10,000mAh Battery वाले ये फोन मचा रहे हैं तहलका, कीमत और फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान
    अगर आप ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जिसकी बैटरी लंबे समय तक चले, तो 10,000mAh बैटरी वाले फोन आपके लिए खास हो सकते हैं। भारत में फिलहाल Realme P4 Power 5G, Realme Narzo Power 5G, Redmi Note 17 Pro Max 5G और Poco X8 Power 5G इस कैटेगरी में शामिल हैं। Realme के दोनों मॉडल 10,001mAh बैटरी के साथ आते हैं, जबकि Redmi और Poco फोन में 10,000mAh बैटरी मिलती है। खास बात यह है कि इन फोन्स में 80W से 100W तक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।
  • 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
    अगर स्मार्टफोन खरीदते समय कैमरा आपकी प्राथमिकता है, तो 200MP कैमरा वाले कई नए मॉडल्स पर नजर डाल सकते हैं। 2026 में Samsung, Oppo, Vivo, Xiaomi, Realme और Redmi ने 200MP कैमरा वाले स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतारे हैं। इस लिस्ट में Samsung Galaxy S26 Ultra, Xiaomi 17 Ultra, Vivo X300 Ultra और Oppo Find X9 Ultra जैसे प्रीमियम फोन शामिल हैं। वहीं Oppo Reno 15 Pro, Realme 16 Pro+, Realme 16 Pro, Redmi Note 15 Pro और Vivo V70 FE जैसे मॉडल्स भी अलग-अलग कीमत सेगमेंट में 200MP कैमरा ऑफर करते हैं।
  • Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
    Flipkart ने एक माइक्रोसाइट लाइव करते पुष्टि की है कि Flipkart Big Billion Days Early Bird Deals 24 सितंबर से शुरू होंगी। ई-कॉमर्स साइट ग्राहकों को सेल से पहले प्रोडक्ट्स को विशलिस्ट में ऐड करने की सुविधा दे रही है और प्रीव्यू में कई कैटेगरीज में डील्स की जानकारी भी है। इस दौरान iPhone 17, Samsung Galaxy S25, Vivo T5x 5G, Realme P4 5G, Realme P4 Lite 5G, Motorola Signature, Moto G06 Power और Lava Virat V1 5G पर बचत का मौका मिलेगा।
  • Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
    Motorola Edge 70 Neo का भारत में लॉन्च कंफर्म हो गया है। कंपनी जल्द ही इसे इंडियन मार्केट में पेश करने वाली है। IFA 2026 के दौरान फोन के भारत में लॉन्च की घोषणा सामने आई है। इसी के साथ फोन के कुछ महत्वपूर्ण स्पेसिफिकेशंस भी लीक हो गए हैं। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले बताया गया है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन होगा। फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी मौजूद हो सकती है।
  • 10,000mAh Battery Phones: बैटरी पावरहाउस हैं ये 3 स्मार्टफोन्स, 100W तक फास्ट चार्जिंग भी मिलेगी!
    अगर स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी आपकी पहली जरूरत है, तो अब बाजार में 10,000mAh से ज्यादा बैटरी वाले फोन भी मौजूद हैं। Realme P4 Power 5G और Realme Narzo Power 5G में 10,001mAh की बैटरी दी गई है, जबकि Redmi Note 17 Pro Max 5G भी 10,000mAh बैटरी के साथ भारत में आने वाला है। बड़ी बैटरी के साथ इन फोन में 80W और 100W तक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। Realme के दोनों फोन AMOLED डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर के साथ आते हैं। यहां जानें इन बड़े बैटरी वाले स्मार्टफोन्स के फीचर्स और खासियतें।
  • Best Budget Gaming Smartphones: BGMI, Free Fire जैसे गेम्स के लिए ये हैं 6 कम बजट वाले स्मार्टफोन
    अगर आपका बजट 30,000 रुपये तक है और आप गेमिंग के लिए नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो 2026 में कई विकल्प मौजूद हैं। इस लिस्ट में Moto G Max 5G, Realme 16T 5G, OnePlus Nord CE 6 Lite 5G, Redmi Note 17 5G, iQOO Z11x और Vivo T5x शामिल हैं। इन फोन में हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, 5G प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। कुछ मॉडल 144Hz डिस्प्ले के साथ आते हैं, जबकि iQOO और Vivo के फोन बड़ी बैटरी पर फोकस करते हैं। गेमिंग के लिए फोन चुनते समय प्रोसेसर और GPU के साथ थर्मल मैनेजमेंट पर भी ध्यान देना जरूरी है।
  • 200MP कैमरा वाले 11 टॉप स्मार्टफोन्स, 2026 में लॉन्च हुए ये मॉडल कैमरा लवर्स को आएंगे पसंद
    2026 में Samsung, Oppo, Vivo, Xiaomi और Realme समेत कई कंपनियों ने 200MP कैमरा वाले स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इस लिस्ट में Samsung Galaxy S26 Ultra, Oppo Find X9 Ultra, Vivo X300 Ultra और Xiaomi 17 Ultra जैसे प्रीमियम मॉडल शामिल हैं। वहीं Oppo Reno 15 Pro, Reno 15 Pro Mini, Realme 16 Pro+, Realme 16 Pro, Redmi Note 15 Pro और Vivo V70 FE जैसे विकल्प भी मौजूद हैं। इन स्मार्टफोन में 200MP कैमरे के साथ हाई रिफ्रेश रेट AMOLED डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कुछ मॉडल में 200MP टेलीफोटो कैमरा भी मिलता है।
  • Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
    Realme 17 Pro+ की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया जा सकता है। देश में इस वर्ष की शुरुआत में लॉन्च किए गए Realme 16 Pro+ में AMOLED डिस्प्ले 6500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है।
  • Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
    Redmi Note 17 5G की टक्कर Realme 15 5G और Nothing Phone 3a से हो रही है। Redmi Note 17 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹27,999 और 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत ₹30,999 है। वहीं Realme 15 5G के 8GB+128GB स्टरेज वेरिएंट की कीमत ₹29,999 और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹31,999 है। वहीं Nothing Phone 3a के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹24,999 है।
  • Samsung Galaxy A36 5G vs Redmi Note 17 5G vs Vivo T5x 5G: जानें कौन सा है बेस्ट?
    Samsung Galaxy A36 5G का मुकाबला Redmi Note 17 5G और Vivo T5x 5G से हो रहा है। OnePlus N6x के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹18,999 और 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹20,999 है। वहीं iQOO Z11 Lite के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹19,499 और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹21,499 और 6GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹24,499 है। जबकि Realme Narzo 100x 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹20,999 है।

Realme 17 - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »