30,000 रुपये से कम के बजट में गेमिंग के लिए कई स्मार्टफोन उपलब्ध हैं। यहां Moto G Max 5G, Realme 16T 5G, OnePlus Nord CE 6 Lite 5G समेत 6 फोन के फीचर्स देखें।
अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं और फोन पर BGMI, Call of Duty Mobile, Free Fire या दूसरे गेम्स खेलना पसंद करते हैं, तो जरूरी नहीं कि इसके लिए 30 हजार रुपये से ज्यादा खर्च करने पड़ें। 2026 में 30 हजार रुपये के अंदर भी कई ऐसे स्मार्टफोन मौजूद हैं, जिनमें गेमिंग के लिए तेज प्रोसेसर, हाई रिफ्रेश रेट वाली बड़ी स्क्रीन, बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस सेगमेंट में कुछ फोन ज्यादा बेहतर प्रोसेसर पर फोकस करते हैं, जबकि कुछ में बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले मिलता है। ऐसे में सिर्फ RAM या कैमरा देखकर फोन चुनना सही नहीं होगा। अगर आपकी प्राथमिकता गेमिंग है, तो चिपसेट, GPU, डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट, बैटरी और फोन के थर्मल मैनेजमेंट जैसी चीजें ज्यादा मायने रखती हैं। यहां हम 2026 में उपलब्ध ऐसे छह स्मार्टफोन देख रहे हैं, जिन्हें 30 हजार रुपये के बजट में गेमिंग के लिए चुना जा सकता है।
गेमिंग के लिहाज से इस लिस्ट में OnePlus Nord CE 6 Lite एक मजबूत ऑप्शन है। इसमें 4nm प्रोसेस पर बना MediaTek Dimensity 7400 Apex चिपसेट दिया गया है, जो 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम करता है। इसके साथ LPDDR5 RAM और Mali-G615 MC2 GPU मिलता है। फोन 6GB और 8GB RAM विकल्पों में आता है।
गेमिंग के दौरान स्क्रीन भी अहम भूमिका निभाती है। फोन में 6.72 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। हाई रिफ्रेश रेट की वजह से गेमिंग के दौरान स्क्रॉलिंग और दूसरे मोशन ज्यादा स्मूद दिखाई दे सकते हैं। फोन में 7,000mAh की बैटरी और 45W SuperVOOC चार्जिंग मिलती है। साथ ही इसमें स्टीरियो स्पीकर्स भी दिए गए हैं।
अगर आपका फोकस गेमिंग पर ज्यादा है, तो iQOO Z11x 5G भी इस बजट में ध्यान देने वाला फोन है। इसमें MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर बना है और 2.6GHz तक की स्पीड पर चलता है। ग्राफिक्स के लिए Mali-G615 MP2 GPU मिलता है। फोन में 6GB और 8GB RAM के ऑप्शन दिए गए हैं।
फोन में 6.76 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। गेमिंग के लंबे सेशन के लिए इसमें 7,200mAh बैटरी दी गई है, जिसे 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। यानी लगातार गेम खेलने वालों के लिए बैटरी बैकअप इसकी बड़ी खासियत है।
Moto G Max 5G में Qualcomm का Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। यह 4nm प्रोसेस पर बना है और इसमें Adreno 710 GPU मिलता है। फोन में 6GB LPDDR5X RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है। गेमिंग के साथ रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए भी यह कॉन्फिगरेशन पर्याप्त हो सकता है।
इसमें 6.72 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। डिस्प्ले पर Gorilla Glass 7i की सुरक्षा भी दी गई है। पावर के लिए फोन में 7,000mAh बैटरी है और 30W Turbo Charging मिलती है। इसके अलावा स्टीरियो स्पीकर्स और Dolby Atmos का सपोर्ट भी दिया गया है, जो गेमिंग के दौरान ऑडियो अनुभव को बेहतर कर सकता है।
Vivo T5x 5G में भी Dimensity 7400 Turbo चिपसेट दिया गया है। इसमें 4nm प्रोसेस, 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड और Mali-G615 MP2 GPU मिलता है। फोन 6GB और 8GB RAM विकल्पों के साथ आता है। यानी गेमिंग के लिए इसका हार्डवेयर iQOO Z11x के काफी करीब है।
फोन में 6.76 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसकी 7,200mAh बैटरी 44W Flash Charging सपोर्ट करती है। फोन में IP68 और IP69 रेटिंग भी दी गई है, जिससे धूल और पानी से सुरक्षा मिलती है।
Realme 16T 5G इस लिस्ट में बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट स्क्रीन के लिए खास है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है, जो 6nm प्रोसेस पर बना है। इसमें Mali-G57 MC2 GPU और 6GB/8GB RAM के विकल्प मिलते हैं।
इस फोन में 6.81 इंच की स्क्रीन दी गई है और इसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। हालांकि, यह LCD पैनल है और रिजॉल्यूशन HD+ है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 8,000mAh की बैटरी है, जिसे 45W SuperVOOC चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। लंबे समय तक गेमिंग करने वालों के लिए बड़ी बैटरी उपयोगी हो सकती है।
Redmi Note 17 5G में Qualcomm का Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट दिया गया है। यह 4nm प्रोसेस पर बना है और Adreno GPU के साथ आता है। फोन 6GB और 8GB RAM विकल्पों में उपलब्ध है।
इस फोन की खासियत इसका डिस्प्ले और बैटरी कॉम्बिनेशन है। इसमें 6.99 इंच का FHD+ OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन में 8,000mAh बैटरी दी गई है, जिसे 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
boAt Nirvana Eutopia 2 ANC Wireless Headphones
Starts from ₹4,999
Amazfit Cheetah 2 Ultra
Starts from ₹54,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Skullcandy Aviator 900 ANC Wireless Headphones
Starts from ₹22,999
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹1,999