• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Amazon Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट

Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट

Amazon Great Indian Festival Sale 2026 और Flipkart Big Billion Days Sale 2026 में 10,000mAh बैटरी वाले Realme P4 Power 5G, Realme Narzo Power 5G, Poco X8 Power 5G और Redmi Note 17 Pro Max 5G पर जबरदस्त डील्स।

Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट

Photo Credit: AI Generated

Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में Realme P4 Power 5G का इफेक्टिव प्राइस ₹26,999 है

ख़ास बातें
  • Realme P4 Power 5G का इफेक्टिव प्राइस ₹26,999 हो जाता है
  • Realme Narzo Power 5G पर SBI कार्ड से ₹2,000 की छूट
  • Poco और Redmi के फोन पर भी बैंक डिस्काउंट और No-Cost EMI का ऑप्शन
विज्ञापन

Amazon Great Indian Festival Sale 2026 और Flipkart Big Billion Days Sale 2026 में 10,000mAh या उससे ज्यादा बैटरी वाले स्मार्टफोन पर डील्स मिल रही हैं। इनमें Realme P4 Power 5G, Realme Narzo Power 5G, Poco X8 Power 5G और Redmi Note 17 Pro Max 5G शामिल हैं। इन फोन की सेल कीमत ₹29,999 से शुरू होती है, जबकि बैंक डिस्काउंट के बाद Realme P4 Power 5G को ₹26,999 की इफेक्टिव प्राइस पर खरीदा जा सकता है। इन डील्स में बैंक ऑफर्स के अलावा एक्सचेंज बोनस और No-Cost EMI का ऑप्शन भी दिया जा रहा है। आइए जानते हैं चारों फोन की कीमत, ऑफर्स और खास स्पेसिफिकेशन्स।

Flipkart पर Realme P4 Power 5G ₹26,999 में

Flipkart Big Billion Days Sale 2026 में Realme P4 Power 5G का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹29,999 में मिल रहा है। इस कीमत पर ग्राहक ICICI Bank क्रेडिट कार्ड के जरिए ₹3,000 की छूट पा सकते हैं। इसके बाद फोन का इफेक्टिव प्राइस ₹26,999 हो जाता है। इसके अलावा, 1 SuperCoin इस्तेमाल करने पर ₹2,000 की छूट या एक्सचेंज पर ₹2,000 का बोनस भी मिल सकता है। ये ऑफर्स एक साथ नहीं, बल्कि उपलब्ध ऑप्शनों में से किसी एक के तहत मिलेंगे। फोन पर No-Cost EMI का ऑप्शन भी उपलब्ध हैं।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Realme P4 Power 5G में 10,001mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर मिलता है। फोन में 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है।

यहां से खरीदें: Realme P4 Power 5G

Amazon पर Realme Narzo Power 5G ₹27,999 में

Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में Realme Narzo Power 5G का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹29,999 में लिस्टेड है। इस पर SBI क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिए ₹2,000 की छूट मिल रही है। बैंक ऑफर के बाद इसका इफेक्टिव प्राइस ₹27,999 हो जाता है। ग्राहक इस फोन को No-Cost EMI के ऑप्शन के साथ भी खरीद सकते हैं।

Realme Narzo Power 5G में 10,001mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग मिलती है। फोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का Sony IMX882 मेन कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा, फोन को IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिली है। इसके फीचर्स कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं।

यहां से खरीदें: Realme Narzo Power 5G

Flipkart पर Poco X8 Power 5G ₹28,999 में

Flipkart Big Billion Days Sale 2026 में Poco X8 Power 5G का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹30,999 में मिल रहा है। इस पर HDFC या ICICI Bank क्रेडिट कार्ड के जरिए ₹2,000 की छूट मिल सकती है। इसके बाद फोन का इफेक्टिव प्राइस ₹28,999 हो जाता है। पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर अतिरिक्त ₹2,000 का बोनस भी उपलब्ध है। बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस में से किसी एक ऑफर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस फोन पर भी No-Cost EMI का ऑप्शन दिए जा रहे हैं। Poco X8 Power 5G में 10,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी मिलता है। फोन में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

यहां से खरीदें: Poco X8 Power 5G

Amazon पर Redmi Note 17 Pro Max 5G ₹45,998 में

Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में Redmi Note 17 Pro Max 5G का 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹49,998 में मिल रहा है। इस पर SBI क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर ₹4,000 की छूट मिल सकती है। इसके बाद फोन का इफेक्टिव प्राइस ₹45,998 हो जाता है। ग्राहक इस फोन को No-Cost EMI के ऑप्शन के साथ भी खरीद सकते हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G में 10,000mAh की बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग दी गई है। इसके अलावा, फोन में 1.5K AMOLED डिस्प्ले और 50MP का मेन कैमरा मिलता है।

यहां से खरीदें: Redmi Note 17 Pro Max 5G

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  3. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  7. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  9. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  10. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »