• होम
  • मोबाइल
  • फ़ीचर
  • 10,000mAh Battery Phones: बैटरी पावरहाउस हैं ये 3 स्मार्टफोन्स, 100W तक फास्ट चार्जिंग भी मिलेगी!

10,000mAh Battery Phones: बैटरी पावरहाउस हैं ये 3 स्मार्टफोन्स, 100W तक फास्ट चार्जिंग भी मिलेगी!

अगर बड़ी बैटरी वाला फोन खरीदना चाहते हैं तो भारत में 10,000mAh या उससे ज्यादा बैटरी वाले ये स्मार्टफोन मौजूद हैं। जानें कीमत और खास फीचर्स।

10,000mAh Battery Phones: बैटरी पावरहाउस हैं ये 3 स्मार्टफोन्स, 100W तक फास्ट चार्जिंग भी मिलेगी!

Photo Credit: AI Generated

ख़ास बातें
  • Realme P4 Power 5G और Narzo Power 5G में 10,001mAh बैटरी
  • 80W से 100W तक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
  • Redmi Note 17 Pro Max 5G भी 10,000mAh बैटरी के साथ आएगा
विज्ञापन

अगर स्मार्टफोन खरीदते समय आपकी पहली प्राथमिकता लंबी बैटरी लाइफ (Big battery phones) है, तो अब आपको 5,000mAh या 6,000mAh बैटरी तक सीमित रहने की जरूरत नहीं है। बाजार में ऐसे कई स्मार्टफोन आ चुके हैं जिनमें 10,000mAh से ज्यादा की बैटरी दी जा रही है। बड़ी बैटरी के साथ कंपनियां फास्ट चार्जिंग (Fast charging phones) पर भी ध्यान दे रही हैं, ताकि इतना बड़ा बैटरी पैक चार्ज करने में घंटों का समय न लगे। दिलचस्प बात यह है कि बड़ी बैटरी के बावजूद कुछ मॉडल पतले और हल्के डिजाइन (Slim lightweight phones) के साथ आते हैं। फिलहाल मार्केट में इतनी बड़ी बैटरी वाले मॉडल्स थोड़ा कम हैं, लेकिन आने वाले समय में इनकी संख्या तेजी से बढ़ने की भी उम्मीद है। नीचे भारत में उपलब्ध 10,000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन्स की जानकारी दी गई है।

Realme P4 Power 5G

Realme P4 Power 5G भारत में Trans Silver, Trans Blue और Trans Orange कलर्स में खरीदा जा सकता है। इसका सबसे बड़ा हाईलाइट इसकी 10,001mAh बैटरी है। यह 80W फास्ट चार्जिंग, 27W रिवर्स चार्जिंग और बायपास चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में 6.8 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन में 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिप मिलती है। फोन में रियर में 50MP का मेन कैमरा है जिसमें OIS फीचर भी है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है। सेल्फी कैमरा 16MP का है। फोन Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर चलता है। 

Realme Narzo Power 5G 

Realme ने Narzo Power 5G को भी 10,001mAh की Titan बैटरी के साथ लॉन्च किया था। इसमें Next Gen Silicon Carbon Anode टेक्नोलॉजी, Dual Layer Coating Process और C Pack Protection Board डिजाइन दिया गया है, जो बैटरी की लाइफ और सेफ्टी बेहतर करने का दावा करते हैं। कंपनी के मुताबिक, बैटरी 4 साल बाद भी करीब 80 प्रतिशत क्षमता बनाए रख सकती है।

Realme Narzo Power 5G में 6.8 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1280 × 2800 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 144Hz है। स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन भी दिया गया है। फोन Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 के साथ आता है। फोन MediaTek Dimensity 7400 Ultra 4nm प्रोसेसर पर चलता है। बेहतर कूलिंग के लिए इसमें 7000mm² AirFlow VC कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो लंबे गेमिंग या 4K रिकॉर्डिंग के दौरान तापमान को कंट्रोल रखने का दावा करता है। 

फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर f/1.8 अपर्चर और 2 axis OIS के साथ आता है। फोन में 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग दी गई है, जो कंपनी के अनुसार 5 मिनट की चार्जिंग में आधे दिन तक की पावर दे सकती है। इसके अलावा 55W PPS चार्जिंग, 27W रिवर्स चार्जिंग और बायपास चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। 

Redmi Note 17 Pro Max 5G (Upcoming)

Xiaomi अपने Redmi ब्रांड के तहत भारत में पहला 10,000mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। Redmi Note 17 Pro Max 5G आने की घोषणा कर दी गई है। फोन को पहले ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है। इसमें सिलिकॉन-कार्बन बैटरी पैक मिलता है और फोन 100W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है। जापान में Redmi Note 17 Pro Max 5G को JPY 79,980 (करीब 47,900 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim design for a big-battery smartphone
  • IP69-rated for dust and water
  • Bright HDR-certified display
  • Excellent battery life
  • Can be used as a powerbank in emergencies
  • कमियां
  • 144Hz refresh rate only works with two apps
  • Single bottom-firing speaker
  • Gets hot when recording 60 fps video
डिस्प्ले6.80 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 7400 अल्ट्रा
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता10,001 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent battery life and fast charging
  • Bright and vibrant 1.5K AMOLED display
  • Extensive durability
  • Promising update policy
  • कमियां
  • Feels underpowered
  • Cameras are average for the price
  • Doesn't feel like a true Pro Max across the board
डिस्प्ले6.83 इंच
प्रोसेसरSnapdragon 6 Gen 5
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता10000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1280x2772 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  2. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  3. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  7. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  8. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »