Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

आगामी स्मार्टफोन में 6.78 इंच फ्लैट OLED स्क्रीन 1.5K रिजॉल्यूशन और अल्ट्रा-हाई रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है। यह Realme 16 Pro+ की जगह ले सकता है

Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

Photo Credit: Realme

यह Realme 16 Pro+ की यह जगह ले सकता है

ख़ास बातें
  • आगामी स्मार्टफोन में 6.78 इंच फ्लैट OLED स्क्रीन हो सकती है
  • Realme 17 Pro+ में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है
  • यह Realme 16 Pro+ की जगह ले सकता है
विज्ञापन

चाइनीज हैंडसेट मेकर Realme की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Realme 17 सीरीज के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। आगामी सीरीज के Realme 17 Pro+ में फ्लैट OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और अल्ट्रा-हाई रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। भारत में इस वर्ष की शुरुआत में लॉन्च किए गए Realme 16 Pro+ की यह जगह ले सकता है। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने Realme के नंबर्स स्मार्टफोन लाइनअप से आगामी हैंडसेट के कथित स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन की कैमरा से जुड़ी डिटेल्स से इसके Realme 17 Pro+ होने का संकेत मिल रहा है। इस टिप्सटर ने बताया है कि आगामी स्मार्टफोन में 6.78 इंच फ्लैट OLED स्क्रीन 1.5K रिजॉल्यूशन और अल्ट्रा-हाई रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है। 

Realme 17 Pro+ की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा हो सकता है। देश में इस वर्ष की शुरुआत में लॉन्च किए गए Realme 16 Pro+ में AMOLED डिस्प्ले 6500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 4 दिया गया है। 

Realme 16 Pro+ की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 80 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। भारत में हाल ही में Realme 16T 5G को लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच LCD डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। Realme 16T 5G की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए वेपर चैंबर और ग्रेफाइट कूलिंग सिस्टम है। Realme 16T 5G में   8,000 mAh की बैटरी 45 W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  2. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  4. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  6. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  7. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  8. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  9. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  10. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »