Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा

Flipkart ने The Big Billion Days Sale के लिए अर्ली बड्स डील्स का खुलासा कर दिया है, इससे ग्राहकों को सेल से पहले ही प्रोडक्ट्स और ऑफर्स का पता चल रहा है।

Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा

Photo Credit: Apple

iPhone 17 में 48 मेगापिक्सल कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Flipkart Big Billion Days Sale पर अर्ली बर्ड डील 24 सितंबर से शुरू होंगी।
  • अर्ली बर्ड डील में स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी, वॉच पर छूट मिलेगी।
  • सेल से पहले प्रोडक्ट्स को विशलिस्ट में ऐड करने की सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन

Flipkart ने The Big Billion Days Sale के लिए अर्ली बड्स डील्स का खुलासा कर दिया है, इससे ग्राहकों को सेल से पहले ही प्रोडक्ट्स और ऑफर्स का पता चल रहा है। आपको बता दें कि Early Bird Deals ई-कॉमर्स साइट पर 24 सितंबर से शुरू होंगी और इनमें स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी, स्मार्टवॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स पर छूट मिलेगी। ई-कॉमर्स साइट ने बैंक और पेमेंट ऑफर्स के बारे में भी बताया है, जिसमें एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक कार्ड्स से भुगतान 10% तक छूट शामिल है। सेल की तारीख नजदीक आने पर ई-कॉमर्स साइट और ऑफर्स का खुलासा करेगी। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Flipkart Big Billion Days पर अर्ली बर्ड डील्स होंगी 24 सितंबर से शुरू
Flipkart ने एक माइक्रोसाइट लाइव करते पुष्टि की है कि Flipkart Big Billion Days Early Bird Deals 24 सितंबर से शुरू होंगी। ई-कॉमर्स साइट ग्राहकों को सेल से पहले प्रोडक्ट्स को विशलिस्ट में ऐड करने की सुविधा दे रही है और प्रीव्यू में कई कैटेगरीज में डील्स की जानकारी भी है। इस दौरान iPhone 17, Samsung Galaxy S25, Vivo T5x 5G, Realme P4 5G, Realme P4 Lite 5G, Motorola Signature, Moto G06 Power और Lava Virat V1 5G पर बचत का मौका मिलेगा। इसके अलावा Samsung Book4 i5 लैपटॉप और 65 इंच 4K टीवी पर भी डील्स का खुलासा हो रहा है। Flipkart Big Billion Days में Goboult वॉच ₹1,799 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगी। वहीं 65 इंच 4K टीवी की कीमत ₹39,999 से शुरू होगी। इसके अलावा 'Early Bird Deals' लाइव होने पर Flipkart और भी डील्स का खुलासा करेगा। ई-कॉमर्स साइट ने अभी तक आगामी प्रोडक्ट्स की पूरी कीमतों का खुलासा नहीं किया है।

Flipkart Big Billion Days में बैंक ऑफर्स
Flipkart Big Billion Days सेल के दौरान चुनिंदा Axis Bank और ICICI Bank कार्ड्स से पेमेंट पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। यह ऑफर Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड उपयोग करके की गई खरीदारी पर भी लागू होगा। वहीं ग्राहकों को Flipkart के Super.money के जरिए अपने पहले ट्रांजेक्शन पर 10% कैशबैक भी मिल सकता है। ई-कॉमर्स साइट यूपीआई और दूसरे पेमेंट गेटवे के जरिए पेमेंट का भी सपोर्ट करेगा, जिसमें BHIM, CRED और Paytm आदि शामिल हैं।

Flipkart अपना Super Pay in 3 विकल्प भी प्रदान कर रहा है, जिससे ग्राहक खरीदारी को बिना किसी ब्याज या अतिरिक्त शुल्क के तीन ईएमआई में बांट सकते हैं। वहीं Flipkart Pay Later के जरिए यूजर्स ₹1 लाख तक क्रेडिट का लाभ भी ले सकते हैं, जिसके साथ नो-कॉस्ट ईएमआई और ₹500 की छूट भी शामिल है। इसके अलावा Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर अतिरिक्त लाभ जैसे कि ₹1,250 के वेलकम वाउचर, चुनिंदा खरीदारी पर 10% की बचत और जीरो जॉइनिंग फीस आदि भी मिलते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  7. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  8. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  9. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  2. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  3. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  4. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  5. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  7. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  8. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  9. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  10. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »