Edge 70 Neo में 6.3 इंच का डिस्प्ले बताया गया है। फोन 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ आ सकता है जिसमें OLED पैनल देखने को मिल सकता है।
Photo Credit: X/@Gadgetsdata
Motorola Edge 70 Neo में 6.3 इंच का डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।
Motorola Edge 70 Neo का भारत में लॉन्च कंफर्म हो गया है। कंपनी जल्द ही इसे इंडियन मार्केट में पेश करने वाली है। IFA 2026 के दौरान फोन के भारत में लॉन्च की घोषणा सामने आई है। इसी के साथ फोन के कुछ महत्वपूर्ण स्पेसिफिकेशंस भी लीक हो गए हैं। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले बताया गया है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन होगा। फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी मौजूद हो सकती है। साथ में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी होगा। फोन एक ड्यूरेबल डिवाइस होगा जिसमें कंपनी IP रेटिंग भी दे सकती है। आइए जानते हैं विस्तार से इसके अपकमिंग Motorola Edge 70 Neo के लीक फीचर्स के बारे में।
Motorola Edge 70 Neo का भारत में लॉन्च कंफर्म हो गया है। कंपनी ने हाल ही में अपने Motorola Edge 70 Plus को मार्केट में उतारा है। साथ ही कंपनी ने Moto Watch Ultra और Snap Wireless Charger को भी पेश किया। रोचक रूप से इसी दौरान ब्रांड ने Motorola Edge 70 Neo के भारत में आगमन की भी घोषणा कर डाली। टिप्स्टर Anvin ने प्रेस रिलीज की पुष्टि की। इसी के साथ इसके स्पेसिफिकेशंस भी जाने माने टिप्स्टर देबायान रॉय ने रिवील किए हैं। फोन चार कलर वेरिएंट्स में आ सकता है जिसमें Pink, Dark Green, Light Green, और Light Blue शामिल हो सकता है।
✅ Official first look of Moto Edge 70 Neo is out 😍
— Debayan Roy (Gadgetsdata) (@Gadgetsdata) September 5, 2026
• It is confirmed to get : 50MP OIS main 📸 Sony LYTIA sensor ✅ , very likely : Sony LYT-710
• Plastic frame, triple rear camera
• Compact phone ~6.4" HRR curved OLED
Expected to get :
• 5000mAh+🔋, IP68, IP69
Motorola… pic.twitter.com/Og7vWBVDdG
Motorola Edge 70 Neo में 6.3 इंच का डिस्प्ले बताया गया है। यह फोन 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ आने वाला है। इसमें OLED पैनल देखने को मिल सकता है। प्रोसेसर के तौर पर मोबाइल डिवाइस MediaTek Dimensity 7450 चिप से लैस हो सकता है। फोन में रियर में तीन कैमरा वाला सेटअप मिल सकता है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 17 के साथ आ सकता है।
फोन का मेन कैमरा 50MP का LYTIA 710 सेंसर हो सकता है जिसका साइज 1/1.56 इंच बताया गया है। साथ में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा दिया जा सकता है। फोन में तीसरा कैमरा 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस हो सकता है। इसमें 3x ऑप्टिकल जूम फीचर दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। कंपनी इसके साथ में 68W की फास्ट चार्जिंग दे सकती है। वहीं, फोन में 15W वायरलैस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है। इसे डस्ट और वाटर रसिस्टेंस भी प्रदान किया जा सकता है जिसके लिए कंपनी इसे IP68 और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च कर सकती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!