10000mAh की विशाल बैटरी वाले स्मार्टफोन, 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G, Vivo S2 FE, Poco X8 Power 5G और Realme P4 Power 5G में 10,000mAh की बैटरी दी गई है।

10000mAh की विशाल बैटरी वाले स्मार्टफोन, 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट

Photo Credit: Realme

Realme P4 Power 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा चिपसेट है।

ख़ास बातें
  • Redmi Note 17 Pro Max 5G (8GB+12GB) ₹30,999 में लिस्ट किया गया है।
  • Vivo S2 FE का 6GB+12GB स्टोरेज वेरिएंट ₹38,999 में उपलब्ध हो रहा है।
  • Poco X8 Power 5G (8GB+256B) ₹49,999 में मिल रहा है।
विज्ञापन

अगर आप फोन का लंबे समय तक इस्तेमाल करते हैं और बार-बार चार्जिंग के झंझट से बचना चाहते तो आपके लिए बड़ी बैटरी वाले फोन का विकल्प बेहतर रहेगा। भारतीय बाजार में स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां कई 10,000mAh बैटरी वाले फोन की पेशकश करती हैं, जो कि 100W तक फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट करते हैं। इस लिस्ट में Redmi Note 17 Pro Max 5G, Vivo S2 FE, Poco X8 Power 5G और Realme P4 Power 5G शामिल हैं। आइए इन स्मार्टफोन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Redmi Note 17 Pro Max 5G
Redmi Note 17 Pro Max 5G (8GB+12GB) ₹30,999 में लिस्ट किया गया है। Redmi Note 17 Pro Max 5G में 10,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W शाओमी हाइपर चार्ज फास्ट चार्जिंग और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। Note 17 Pro Max 5G में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED सुपर सनलाइट डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2772x1280 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 5 चिपसेट दिया गया है।

Vivo S2 FE
Vivo S2 FE का 6GB+12GB स्टोरेज वेरिएंट ₹38,999 में उपलब्ध हो रहा है। Vivo S2 FE में 10000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस फोन में 6.83 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2800×1260 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स ब्राइटनेस है। Vivo के इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Poco X8 Power 5G
Poco X8 Power 5G (8GB+256B) ₹49,999 में मिल रहा है। Poco X8 Power 5G में 10,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W हायपरचार्ज फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। Poco के इस फोन में सेल्फी और कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। X8 Power 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 5 प्रोसेसर मिलता है और यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Xiaomi Hyper OS 3 पर चलता है।

Realme P4 Power 5G
Realme P4 Power 5G का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹29,999 में उपलब्ध हो रहा है। Realme P4 Power 5G में 6.8 इंच की 1.5K एमोलेड हायपर ग्लो 4D कर्व+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1280×2800 पिक्सल और 144Hz रिफ्रेश रेट है। P4 Power 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा चिपसेट दिया गया है। यह फोन 10,001mAh की बैटरी के साथ आता है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाले स्मार्टफोन, 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
  2. Nvidia CEO Jensen Huang ने कबूला अफेयर, चीनी जासूस से जुड़ा नाम, Trump ने दिया रिएक्शन
  3. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme 5G फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर सस्ता, जानें क्या है ऑफर
  4. Delhi Air Pollution: N95, N99 या KN95: प्रदूषण के लिए कौन-सा मास्क बेहतर? खरीदने से पहले जान लें
  5. iPhone 18, iPhone 18e की बैटरी, कैमरा फीचर्स हुए लीक!
  6. Top Air Purifiers Under 5K: जहरीली हवा से बचाएंगे ये 6 सस्ते एयर प्यूरीफायर! कीमत ₹5 हजार से कम
  7. बैग में लेकर घूमें मॉनिटर! 8mm पतला OLED डिस्प्ले वाला AOC पोर्टेबल मॉनिटर लॉन्च
  8. Jio vs Airtel vs Vi: अनलिमिटेड कॉल, डाटा के कोई एक्स्ट्रा खर्च नहीं, जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  9. Oppo Reno 17 सीरीज का लॉन्च 16 नवंबर को! 50MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  10. दिल्ली में AQI पहुंचा 700 के पार, कार Air Purifier करेंगे प्रदूषण से बचाव, अमेजन सेल में डिस्काउंट पर खरीदें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »