Holi 2026: होली पर अपनी फोटो में बढ़ाएं रौनक, हर कोई करेगा तारीफ, AI करेगा आपकी मदद
होली की फोटो में आप एआई के जरिए बैकग्राउंड में बदलाव कर सकते हैं। गुलाल, रंग और पिचकारी आदि को जोड़ सकते हैं और कई अपनी पसंद के एलिमेंट लगाकर अपनी फोटो में रौनक को बढ़ा सकते हैं। फोटो में रंगोली लगा सकते हैं और किसी बॉलीवुड मूवी का फ्रेम भी शामिल कर सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि इसके लिए आपको डेस्कटॉप या लैपटॉप की जरूरत नहीं होगी, बल्कि ये सब काम आसानी से फोन पर हो जाएंगे।