• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल

ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल

OpenAI ने ChatGPT Images 2.6 मॉडल पेश किया है। अब यूजर्स अपनी फोटो और Text Prompt की मदद से Animated GIF बना सकेंगे।

ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल

Photo Credit: OpenAI

ChatGPT Images 2.6 से अपनी फोटो और Text Prompt को Animated GIF में बदलें

ख़ास बातें
  • ChatGPT Images 2.6 से फोटो और Prompt द्वारा Animated GIF बना सकेंगे
  • GIF की Playback Speed बदलने और अलग-अलग फ्रेम एडिट करने का ऑप्शन
  • नया मॉडल पिछले वर्जन के मुकाबले 50 फीसदी तेजी से इमेज बनाएगा
विज्ञापन

OpenAI ने ChatGPT के लिए नया Images 2.6 मॉडल पेश किया है। इसके जरिए यूजर्स अब अपनी फोटो, स्केच और Text Prompt को Animated GIF में बदल सकेंगे। यानी अब किसी तस्वीर को सिर्फ एडिट करने या नई इमेज बनाने के बजाय उसमें अपनी पसंद के मुताबिक मूवमेंट भी जोड़ सकेंगे। खास बात यह है कि यूजर्स तैयार GIF की प्लेबैक स्पीड बदलने के साथ उसके अलग-अलग फ्रेम को भी एडिट कर सकते हैं। इससे सोशल मीडिया के लिए रिएक्शन GIF, Memes और एनिमेटेड करैक्टर्स बनाना आसान हो सकता है।

ChatGPT में GIF बनाने के लिए यूजर्स को सबसे पहले ऐप या वेबसाइट पर नया चैट खोलना होगा। इसके बाद जिस फोटो को एनिमेट करना है, उसे अपलोड करना होगा। हालांकि, फोटो अपलोड करना जरूरी नहीं है। यूजर्स सिर् टेक्स्ट Prompt लिखकर भी अपनी पसंद का एनिमेटेड GIF तैयार कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, अगर आप अपनी फोटो को एनिमेट करना चाहते हैं, तो ChatGPT को बता सकते हैं कि तस्वीर में मौजूद व्यक्ति की आंखें झपकें, वह हल्की मुस्कान दे या अपना सिर थोड़ा हिलाए। इसी तरह किसी पालतू जानवर की फोटो में उसकी पूंछ हिलाने या आंखें झपकाने जैसे मूवमेंट भी जोड़े जा सकते हैं।

GIF तैयार होने के बाद यूजर्स उसमें बदलाव भी कर सकते हैं। इसके लिए अलग-अलग फ्रेम एडिट करने और प्लेबैक स्पीड को 0.5x से 2x तक एडजस्ट करने का ऑप्शन मिलता है। इससे यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से एनिमेशन को धीमा या तेज कर सकते हैं।

Images 2.6 में OpenAI ने Reference Images का फीचर भी पेश किया है। इसकी मदद से यूजर्स अपनी, पालतू जानवरों या किसी कैरेक्टर की तस्वीर को सेव करके भविष्य में दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं। यानी हर बार नया GIF या इमेज बनाते समय एक ही फोटो को बार-बार अपलोड करने की जरूरत नहीं होगी। यह फीचर उन यूजर्स के लिए काम आ सकता है जो किसी एक कैरेक्टर या व्यक्ति की कई तस्वीरें और एनिमेशन बनाना चाहते हैं। इससे अलग-अलग क्रिएशन में उस कैरेक्टर की पहचान और लुक को एक जैसा बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

OpenAI के मुताबिक, Images 2.6 पिछले मॉडल के मुकाबले 50 फीसदी तेजी से इमेज जनरेट कर सकता है। कंपनी ने डेवलपर्स के लिए API में GPT-Image-2.6 Flare और GPT-Image-2.6 Sunburst नाम के दो मॉडल भी पेश किए हैं। Flare को तेज इमेज जनरेशन के लिए तैयार किया गया है, जबकि Sunburst का फोकस बेहतर क्वालिटी और अलग-अलग एडिट के दौरान इमेज में एक जैसी डिटेल बनाए रखने पर है। कंपनी का दावा है कि Flare कम क्वालिटी सेटिंग पर कुछ इमेज सिर्फ 6 सेकंड में जनरेट कर सकता है। वहीं Sunburst उन कामों के लिए है जहां ज्यादा डिटेल और बेहतर विजुअल क्वालिटी की जरूरत होती है।

OpenAI के अनुसार, Images 2.6 दुनियाभर में ChatGPT और Codex पर सभी सब्सक्रिप्शन टियर के लिए उपलब्ध है। यूजर्स इसे Web, Desktop और Mobile ऐप के जरिए इस्तेमाल कर सकते हैं। भारत के यूजर्स भी ChatGPT में फोटो अपलोड करके या सिर्फ टेक्स्ट Prompt लिखकर Animated GIF बना सकते हैं। हालांकि, अलग-अलग प्लान में इस्तेमाल की लिमिट अलग हो सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  2. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  3. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  4. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  5. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  6. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  7. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  8. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  10. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »