इस दिवाली पुराने Greeting Cards की जगह AI से अपने कस्टम Greetings और Posters बनाएं। ChatGPT की मदद से अपनी या फैमिली की फोटो, नाम और पसंद के डिजाइन वाले Greeting Cards तैयार कर सकते हैं। यहां जानें आसान तरीका और इस्तेमाल के लिए Ready-to-Copy Hindi और English Prompts।
Photo Credit: AI Generated
ChatGPT की मदद से बनाएं अपनी और फैमिली की फोटो वाले Diwali Greetings
Diwali 2026: दिवाली पर दोस्तों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं देने के लिए लोग अक्सर इंटरनेट से ग्रीटिंग कार्ड (Diwali Greeting Cards) डाउनलोड करते हैं या WhatsApp पर पहले से मौजूद मैसेज भेज देते हैं। लेकिन इस बार आप कुछ अलग कर सकते हैं। अब AI की मदद से अपनी फोटो, नाम और पसंद के डिजाइन वाला Custom Diwali Greeting Card और Poster खुद तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको न तो Graphic Designing आनी चाहिए और न ही किसी महंगे Software की जरूरत है। ChatGPT जैसे AI टूल्स की मदद से कुछ ही मिनटों में शानदार डिजाइन तैयार किया जा सकता है। आप चाहें तो अपनी फैमिली फोटो के साथ Greeting बना सकते हैं या दोस्तों के लिए अलग-अलग डिजाइन तैयार कर सकते हैं।
इसके लिए सबसे पहले ChatGPT खोलें। इसके बाद Image Generation का ऑप्शन चुनें और AI को बताएं कि आप किस तरह का Greeting Card बनाना चाहते हैं। इसमें डिजाइन, बैकग्राउंड, रंग और उस पर लिखे जाने वाले मैसेज की जानकारी दे सकते हैं। बेहतर रिजल्ट के लिए Prompt में यह भी बताएं कि आपको किस तरह का डिजाइन चाहिए और उस पर क्या टेक्स्ट लिखा होना चाहिए।
आप नीचे दिए गए Prompts को कॉपी करके इस्तेमाल कर सकते हैं। यह केवल उदाहरण है, आप अपने हिसाब से टेक्स्ट में फेरबदल कर सकते हैं।
English Prompt:
Create a beautiful and premium Diwali greeting card with a traditional Indian festive theme. Add glowing oil lamps (diyas), elegant rangoli patterns, marigold flowers and warm golden lighting. Use a rich combination of deep purple, orange and gold. Add the exact text 'Happy Diwali' in a beautiful, clearly readable font. Keep the design elegant, festive and visually balanced. Do not add any extra text or watermark. Create a high-quality vertical 4:5 design.
Hindi Prompt:
एक खूबसूरत और प्रीमियम दिवाली ग्रीटिंग कार्ड बनाओ, जिसका डिजाइन पारंपरिक भारतीय त्योहार जैसा हो। इसमें जलते हुए दीये, खूबसूरत रंगोली, गेंदे के फूल और सुनहरी रोशनी शामिल करो। बैकग्राउंड में गहरे बैंगनी, नारंगी और सुनहरे रंगों का इस्तेमाल करो। कार्ड पर बिल्कुल यही टेक्स्ट 'Happy Diwali' साफ और खूबसूरत अक्षरों में लिखो। डिजाइन आकर्षक और संतुलित होना चाहिए। कोई अतिरिक्त टेक्स्ट या वॉटरमार्क न जोड़ो। इसे हाई-क्वालिटी 4:5 वर्टिकल साइज में बनाओ।
अगर आप अपनी या फैमिली की फोटो के साथ Greeting Card बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए ChatGPT में पहले अपनी फोटो अपलोड करें। इसके बाद नीचे दिया गया Prompt इस्तेमाल करें। इसमें खास तौर पर निर्देश दिया गया है कि फोटो में मौजूद किसी भी व्यक्ति का चेहरा, हाव-भाव या लुक न बदले।
English Prompt:
Use the uploaded photo as the main subject and create a beautiful Diwali greeting card. This is a photo-preservation task, not a face recreation task. Strictly preserve the exact identity and appearance of every person in the original photo. Do not change, regenerate, beautify, retouch or modify anyone's face. Keep all facial features, facial expressions, smiles, eye shape, skin texture, hairstyle, skin tone, clothing and body proportions exactly as they appear in the original photo. Do not add or remove any person. Only change or enhance the background by adding elegant glowing diyas, subtle golden lights, traditional rangoli and festive decorations. Add the exact text 'Happy Diwali' without changing the original people in any way. Make the result look like a professionally designed greeting card.
Hindi Prompt:
अपलोड की गई फोटो को मुख्य हिस्सा बनाकर एक खूबसूरत दिवाली ग्रीटिंग कार्ड तैयार करो। यह फोटो को सुरक्षित रखते हुए डिजाइन बनाने का काम है, किसी का नया चेहरा बनाने का नहीं। फोटो में मौजूद हर व्यक्ति की असली पहचान और लुक बिल्कुल वैसा ही रखना। किसी का चेहरा बदलना, दोबारा बनाना, खूबसूरत बनाने के लिए एडिट करना या रीटच नहीं करना। सभी के Facial Features, हाव-भाव, मुस्कान, आंखों का आकार, त्वचा की बनावट, हेयरस्टाइल, स्किन टोन, कपड़े और शरीर का आकार बिल्कुल ओरिजिनल फोटो जैसा रखना। किसी व्यक्ति को हटाना या नया व्यक्ति जोड़ना नहीं। सिर्फ बैकग्राउंड में खूबसूरत जलते हुए दीये, हल्की सुनहरी रोशनी, पारंपरिक रंगोली और दिवाली की सजावट जोड़ना। कार्ड पर बिल्कुल 'Happy Diwali' लिखना। पूरी फोटो में मौजूद लोगों का असली लुक बिना बदले इसे प्रोफेशनल ग्रीटिंग कार्ड जैसा बनाना।
अगर आप पूरे परिवार की फोटो के साथ Greeting बनाना चाहते हैं, तो यह Prompt इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें सभी लोगों के चेहरे और उनके एक्सप्रेशन को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं।
English Prompt:
Create a premium family Diwali greeting card using the uploaded family photograph. Preserve every family member exactly as they appear in the original image. Do not alter, regenerate, beautify or retouch any face. Do not change facial expressions, smiles, eyes, hairstyles, skin tones, clothing or body proportions. Keep the original number of people and their positions unchanged. Do not crop out or hide anyone. Only enhance the background with traditional Indian Diwali decorations, glowing diyas, marigold flowers, elegant rangoli and warm golden lights. Add the exact text 'शुभ दीपावली' and below it 'हमारे परिवार की ओर से आपको और आपके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं' . Make the text clear and readable. Create a beautiful, realistic and elegant family greeting card.
Hindi Prompt:
अपलोड की गई फैमिली फोटो का इस्तेमाल करके एक प्रीमियम दिवाली ग्रीटिंग कार्ड बनाओ। परिवार के हर सदस्य को बिल्कुल वैसा ही रखना जैसा वह ओरिजिनल फोटो में दिखाई दे रहा है। किसी का चेहरा बदलना, दोबारा बनाना, खूबसूरत बनाने के लिए एडिट करना या रीटच नहीं करना। किसी के Facial Expressions, मुस्कान, आंखें, हेयरस्टाइल, स्किन टोन, कपड़े या शरीर के आकार में कोई बदलाव नहीं करना। फोटो में जितने लोग हैं, उनकी संख्या और पोजीशन भी वैसी ही रखनी है। किसी को फोटो से हटाना या छिपाना नहीं है। सिर्फ बैकग्राउंड में पारंपरिक दिवाली की सजावट, जलते हुए दीये, गेंदे के फूल, रंगोली और सुनहरी रोशनी जोड़ना। कार्ड पर बिल्कुल 'शुभ दीपावली' लिखना और उसके नीचे 'हमारे परिवार की ओर से आपको और आपके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं' लिखना। टेक्स्ट साफ और पढ़ने योग्य होना चाहिए। ग्रीटिंग कार्ड खूबसूरत, वास्तविक और प्रीमियम दिखना चाहिए।
अगर आप Greeting Card की जगह एक शानदार Poster बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए भी ChatGPT की मदद ले सकते हैं। इसमें अपनी फोटो के अलावा अपना नाम या कोई खास मैसेज भी शामिल करवा सकते हैं। Poster बनाते समय AI को उसका साइज और डिजाइन बताना जरूरी है। उदाहरण के लिए Instagram और WhatsApp Status के लिए 9:16 साइज और सोशल मीडिया पोस्ट के लिए 4:5 साइज चुन सकते हैं।
English Prompt:
Create a stylish and premium Diwali poster using my uploaded photograph. Preserve my exact face, identity, facial expression, hairstyle, skin tone and clothing. Do not regenerate or modify my face in any way. Design a beautiful festive background with glowing diyas, golden lights, subtle fireworks and traditional Indian decorative elements. Add the exact headline 'Happy Diwali' and place the name '[YOUR NAME]' below it in an elegant font. Keep the text correctly spelled and clearly readable. Use a sophisticated gold and dark background combination. Create a vertical 9:16 poster suitable for WhatsApp Status and Instagram Stories.
Hindi Prompt:
मेरी अपलोड की गई फोटो का इस्तेमाल करके एक शानदार और प्रीमियम दिवाली पोस्टर तैयार करो। मेरा चेहरा, असली पहचान, Facial Expressions, हेयरस्टाइल, स्किन टोन और कपड़े बिल्कुल ओरिजिनल फोटो जैसे ही रहने चाहिए। मेरे चेहरे को दोबारा बनाने या उसमें किसी तरह का बदलाव करने की कोशिश न करना। बैकग्राउंड में जलते हुए दीये, सुनहरी लाइट्स, हल्की आतिशबाजी और पारंपरिक भारतीय सजावट शामिल करो। पोस्टर पर बिल्कुल 'Happy Diwali' लिखो और उसके नीचे '[अपना नाम]' खूबसूरत अक्षरों में लिखो। टेक्स्ट की स्पेलिंग सही और साफ होनी चाहिए। गोल्ड और डार्क बैकग्राउंड का प्रीमियम कॉम्बिनेशन इस्तेमाल करो। इसे WhatsApp Status और Instagram Stories के लिए 9:16 वर्टिकल साइज में तैयार करो।
दिवाली पर घर में पूजा या पार्टी रखी है तो मेहमानों को बुलाने के लिए भी AI से Invitation Card तैयार कर सकते हैं। इसमें अपनी पार्टी की तारीख, समय और जगह की जानकारी शामिल कर सकते हैं।
English Prompt:
Design an elegant and festive Diwali party invitation card. Use traditional Indian motifs, glowing diyas, marigold flowers, subtle golden decorations and a beautiful festive background. Add the following details exactly as written: 'You're Invited!', 'Diwali Celebration', 'Date: [DATE]', 'Time: [TIME]', 'Venue: [ADDRESS]' and 'Hosted by: [YOUR NAME]'. Keep all text correctly spelled, clearly readable and well organized. Do not invent or change any event details. Create a premium vertical invitation design.
Hindi Prompt:
एक खूबसूरत और पारंपरिक दिवाली पार्टी इनविटेशन कार्ड डिजाइन करो। इसमें पारंपरिक भारतीय डिजाइन, जलते हुए दीये, गेंदे के फूल, सुनहरी सजावट और खूबसूरत त्योहार वाला बैकग्राउंड रखो। कार्ड पर नीचे दी गई जानकारी बिल्कुल इसी तरह लिखो: 'आप सादर आमंत्रित हैं!', 'दिवाली सेलिब्रेशन', 'तारीख: [तारीख]', 'समय: [समय]', 'स्थान: [पूरा पता]' और 'आयोजक: [अपना नाम]'। सभी जानकारी सही और साफ अक्षरों में होनी चाहिए। इवेंट की कोई जानकारी अपनी तरफ से न जोड़ना या बदलना। इसे प्रीमियम वर्टिकल इनविटेशन कार्ड के रूप में तैयार करो।
Greeting Card या Poster तैयार होने के बाद उसे अपने फोन में सेव कर लें। इसके बाद WhatsApp खोलकर उस व्यक्ति या ग्रुप की चैट में जाएं, जिसे आप शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं। अटैचमेंट या Gallery ऑप्शन पर टैप करके तैयार किया गया Greeting चुनें और Send कर दें। इसी तरह आप इसे WhatsApp Status पर भी लगा सकते हैं।
AI से फोटो एडिट करवाते समय चेहरे और हाव-भाव न बदलने का निर्देश देना जरूरी है। हालांकि, केवल Prompt देने से हर बार 100% फोटो सुरक्षित रहने की गारंटी नहीं होती। इसलिए तैयार डिजाइन को ओरिजिनल फोटो से मिलाकर जरूर देखें। खासकर फैमिली फोटो में सभी लोगों के चेहरे, स्माइल और कपड़ों को चेक करें।
इसके अलावा AI से हिंदी में टेक्स्ट बनवाने पर कभी-कभी मात्रा या स्पेलिंग की गलती हो सकती है। इसलिए Greeting शेयर करने से पहले उस पर लिखे मैसेज को जरूर चेक करें। अगर टेक्स्ट सही नहीं आया है, तो AI से दोबारा डिजाइन बनवाने के बजाय किसी फोटो एडिटिंग ऐप में टेक्स्ट खुद भी जोड़ सकते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी