• होम
  • मोबाइल
  • फ़ीचर
  • बजट मोबाइल से फोटो खराब आती है? ये 5 टिप्स बदल देंगे गेम, साथ में एक बोनस टिप भी

बजट मोबाइल से फोटो खराब आती है? ये 5 टिप्स बदल देंगे गेम, साथ में एक बोनस टिप भी

अगर आपका फोन बजट है तो भी आप बेहतर फोटो ले सकते हैं। बस सही लाइट, एंगल और कुछ आसान ट्रिक्स अपनाने की जरूरत है।

बजट मोबाइल से फोटो खराब आती है? ये 5 टिप्स बदल देंगे गेम, साथ में एक बोनस टिप भी

बजट स्मार्टफोन से बेहतर फोटो लेने के लिए सही एंगल और लाइटिंग जरूरी

ख़ास बातें
  • सही लाइटिंग और एंगल से फोटो क्वॉलिटी में बड़ा फर्क पड़ता है
  • लेंस साफ रखना और फोन स्टेबल रखना बेहद जरूरी है
  • बेसिक एडिटिंग से सादी फोटो भी ज्यादा आकर्षक बन सकती है
विज्ञापन

आज के समय में ज्यादातर लोग बजट या सस्ते स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अक्सर शिकायत रहती है कि इनसे ली गई फोटो उतनी अच्छी नहीं आती जितनी महंगे फोन से आती है। सच यह है कि अच्छा कैमरा सिर्फ कीमत पर निर्भर नहीं करता, बल्कि फोटो लेने के तरीके और कुछ बेसिक सेटिंग्स पर भी काफी हद तक निर्भर करता है। अगर आप सही लाइट, सही एंगल और कुछ आसान ट्रिक्स का इस्तेमाल करें, तो सस्ते फोन से भी काफी क्लियर और आकर्षक फोटो ली जा सकती है। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे 5 आसान टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप बिना किसी एक्स्ट्रा ऐप या खर्च के अपनी मोबाइल फोटोग्राफी को बेहतर बना सकते हैं।

1. नेचुरल लाइटिंग को समझकर इस्तेमाल करें

बजट फोन का कैमरा कम रोशनी में स्ट्रकल करता है, इसलिए लाइटिंग ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है। कोशिश करें कि फोटो हमेशा अच्छी रोशनी में ली जाए, जैसे खिड़की के पास या बाहर खुले में। अगर लाइट पीछे होगी (बैकलाइट), तो सब्जेक्ट डार्क दिखेगा, क्योंकि बजट फोन में HDR परफॉर्मेंस उतनी अच्छी नहीं होती, इसलिए लाइट हमेशा सामने या साइड से आनी चाहिए। वहीं, दोपहर की तेज धूप में सीधी फोटो लेने से शैडो हार्ड हो जाती है, ऐसे में हल्की छांव या इनडायरेक्ट लाइट बेहतर रिजल्ट देती है।

2. Lens साफ रखना छोटी चीज है, असर बड़ा होता है

कई बार लोग कैमरा खराब समझ लेते हैं, जबकि असल में लेंस गंदा होता है। जेब या हाथ के तेल से लेंस पर पतली परत बन जाती है, जिससे फोटो धुंधली और डल दिखती है। कई स्मार्टफोन के कैमरा ऐप्स आपको फोटो या वीडियो कैप्चर करने से पहले लेंस साफ करने का अलर्ट देते हैं, लेकिन ये सभी फोन में उपलब्ध नहीं होता है। फोटो लेने से पहले 2 सेकंड लेकर अपने कॉटन टॉप या माइक्रोफाइबर कपड़े से लेंस साफ कर लें। आप नोटिस करेंगे कि फोटो तुरंत ज्यादा शार्प और क्लियर दिखने लगती है।

3. Grid Lines से फ्रेमिंग में सुधार करें

अच्छी फोटो सिर्फ क्लैरिटी से नहीं, कंपोजिशन से भी बनती है। कैमरा सेटिंग में Grid ऑन करने से स्क्रीन 9 हिस्सों में बंट जाती है। अब सब्जेक्ट को बीच में रखने के बजाय इन लाइनों या उनके इंटरसेक्शन पर रखें। इससे फोटो ज्यादा बैलेंस्ड लगती है और देखने में प्रोफेशनल फील आता है, चाहे फोन सस्ता ही क्यों न हो।

4. फोन स्डेबल रखना जरूरी है

लो-एंड फोन में स्टेबलाइजेशन कम होता है, इसलिए हल्का सा हाथ हिलने पर भी फोटो ब्लर हो सकती है। फोटो लेते समय फोन को दोनों हाथों से पकड़ें और कोहनी को शरीर के पास रखें ताकि हलचल कम हो। अगर हो सके हो तो दीवार, टेबल या किसी चीज का सहारा लें। शटर दबाते समय जल्दीबाजी न करें - एक सेकंड रुककर क्लिक करें, इससे शार्पनेस बढ़ती है।

5. बेसिक एडिटिंग से फोटो में जान आ जाती है

सादी फोटो अक्सर थोड़ी फीकी लगती है, खासकर बजट फोन में। Gallery में ही मिलने वाले बेसिक टूल्स, जैसे Brightness, Contrast, Saturation को हल्का सा एडजस्ट करें। यदि डार्क है, तो एक्सपोजर और ब्राइटनेस को थोड़ा बढ़ाने से फोटो साफ दिखती है, contrast बढ़ाने से डेप्थ आती है। सैचुरेशन ओवरऑल कलर टोन को बढ़ाने का काम करता है। हालांकि, ध्यान रहे कि हद से ज्यादा एडिट करने से फोटो बहुत अच्छी नहीं लगती, इसलिए नंबर्स को बहुत कम बढ़ाकर या घटाकर फोटो को चेक करें कि आपको कौनसी सेटिंग्स बेस्ट लग रही है।

Bonus Tip (जो सबसे ज्यादा काम आता है)

Digital zoom से बचने की कोशिश करें। सस्ते फोन में zoom करने पर क्वॉलिटी जल्दी गिरती है और फोटो पिक्सेल टूटने लगते हैं। बेहतर है कि आप खुद सब्जेक्ट के पास जाएं और मेन लेंस से फोटो लें। इससे रिजल्ट ज्यादा शार्प मिलेगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  4. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  5. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  6. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  9. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  10. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »