घरेलू टेक दिग्गज Zoho एक नए यूपीआई आधारित पेमेंट ऐप पर काम कर रही है
Zoho To Launch Zoho Pay UPI APP Soon
Zoho Pay: गूगल पे, फोन पे, पेटीएम जैसे पेमेंट ऐप्स को टक्कर देने अब Zoho Pay आ रहा है। घरेलू टेक दिग्गज Zoho एक नए यूपीआई आधारित पेमेंट ऐप पर काम कर रही है जिसका नाम Zoho Pay होगा। Zoho Pay नामक यह नया ऐप यूपीआई, कार्ड, नेट बैंकिंग और बैंकिंग कनेक्ट सहित कई पेमेंट ऑप्शंस यूजर्स के लिए उपलब्ध करवाएगा। यूजर्स यूपीआई के माध्यम से आवर्ती पेमेंट्स भी कलेक्ट कर सकते हैं। ये सभी फीचर्स इसे सब्सक्रिप्शन-आधारित सेवाओं के लिए आदर्श ऐप बनाने का काम करेंगे।
Zoho Pay वर्तमान में टेस्टिंग से गुजर रहा है। ऐप को भारत में चरणबद्ध तरीके से रोलआउट किया जाएगा। रोचक रूप से Zoho Pay को जोहो के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Arattai से भी जोड़ा (via) जाएगा। इसके माध्यम से यूजर्स सीधे चैट में ही पैसों का लेन-देन कर सकेंगे। Zoho का मकसद Google Pay, PhonePe, और Paytm जैसे ऐप्स को टक्कर देना है जो मार्केट में पहले से ही मजबूत पकड़ के साथ पेमेंट सर्विसेज उपलब्ध करवा रहे हैं।
Zoho Pay के माध्यम से यूजर्स कई तरीकों से पेमेंट्स को रिसीव कर सकेंगे। इनवॉइस ईमेल, पेमेंट लिंक, समर्पित पेमेंट पेज, क्लाइंट पोर्टल आदि के माध्यम से आसानी से पमेंट्स को रिसीव किया जा सकेगा। बड़े ट्रांजैक्शन वॉल्यूम्स को मैनेज करने वाले व्यवसायों के लिए Zoho Pay यूजर्स को चार्जबैक ट्रैक करने, उनका जवाब देने और एक ही डैशबोर्ड में प्रूफ कलेक्ट करने की सुविधा देगा।
कितनी होगी फीस
Zoho Pay अपनी सर्विसेज के लिए एक फीस लगाएगा। इस पर यूपीआई पेमेंट्स पर 0.5 प्रतिशत प्लेटफॉर्म फीस लगेगी। कार्ड, नेट बैंकिंग, और RuPay ट्रांजैक्शंस पर 2% प्लेटफॉर्म फीस लगेगी। बैंक ट्रासफर पर 1% या Rs 10 चार्ज होगा (इनमें से जो भी कम हो)। क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ट्रांजैक्शन पर 2.75% फीस लगेगी। अंतिम सेटलमेंट को यूजर के बैंक खाते में जमा करने से पहले सभी प्लेटफ़ॉर्म फीस ले ली जाएंगीं जिससे प्रक्रिया साफ और पूर्वानुमानित रहेगी।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,862
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,899
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Motorola Edge 70 Neo लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
Motorola Edge 70 Neo मिडरेंज फोन का आज भारत में लॉन्च, बड़ी स्क्रीन, 7000mAh बैटरी समेत क्या होगा खास, जानें
Honor Earbuds Clip हुए लॉन्च, 40 घंटे चलते हैं, AI ट्रांसलेटर जैसे फीचर्स भी
WhatsApp Web इस्तेमाल करने वाले जरा सावधान! सरकार ने जारी किया अलर्ट, लीक हो सकती है प्राइवेट चैट