• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Samsung ने Paytm के साथ मिलाया हाथ, Galaxy स्मार्टफोन यूजर के लिए शुरू हुई ये नई सर्विस

Samsung ने Paytm के साथ मिलाया हाथ, Galaxy स्मार्टफोन यूजर के लिए शुरू हुई ये नई सर्विस

Samsung ने Paytm ब्रांड के मालिक One97 Communications के साथ एक साझेदारी की है, जिसमें अब Samsung Galaxy डिवाइस यूजर्स को Samsung Wallet पर अब Paytm की सर्विस का एक्सेस मिलेगा।

Samsung ने Paytm के साथ मिलाया हाथ, Galaxy स्मार्टफोन यूजर के लिए शुरू हुई ये नई सर्विस
ख़ास बातें
  • Samsung ने Paytm ब्रांड के साथ एक साझेदारी की
  • अब Galaxy यूजर्स Samsung Wallet के जरिए बुक करा सकेंगे टिकट
  • बस और फ्लाइट के साथ मूवी व इवेंट की टिकटें करा सकते हैं बुक
विज्ञापन
इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड Samsung ने गुरुवार, 13 जून को Paytm ब्रांड की पैरेंट कंपनी One97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के साथ एक स्पेशल साझेदारी की घोषणा की। यूजर्स अब Samsung Wallet पर Paytm के जरिए फ्लाइट, बस, फिल्म और इवेंट की टिकट बुक कर सकेंगे। सर्विस को तत्काल रूप से शुरू कर दिया गया है। दोनों कंपनियों का कहना है कि इस साझेदारी का उद्देश्य सीधे सैमसंग वॉलेट के जरिए एक आसान और एकीकृत बुकिंग एक्सपीरिएंस प्रदान करके यूजर्स की सुविधा को बढ़ाना है।

Samsung ने प्रेस रिलीज के जरिए गुरुवार को जानकारी दी कि उसने Paytm ब्रांड के मालिक One97 Communications के साथ एक साझेदारी की है, जिसमें अब Samsung Galaxy डिवाइस यूजर्स को Samsung Wallet पर अब Paytm की सर्विस का एक्सेस मिलेगा। इसमें यूजर्स फ्लाइट और बस बुकिंग, मूवी टिकट खरीदारी और इवेंट बुकिंग कर सकेंगे। सर्विस को शुरू कर दिया गया है। दोनों कंपनियों का मकसद अपने यूजर्स के बिकुंग एक्सपीरिएंस को आसान और सुखद बनाना है। फ्लाइट, बस और मूवी बुकिंग के लिए Paytm ऐप और इवेंट बुकिंग के लिए Paytm Insider ऐप का इस्तेमाल करने वाले Galaxy स्मार्टफोन यूजर्स 'Add to Samsung Wallet' फंक्शनेलिटी का उपयोग करके अपने टिकट सीधे सैमसंग वॉलेट में जोड़ सकेंगे।

इससे Samsung Galaxy डिवाइस यूजर्स हवाई अड्डों, बस टर्मिनलों, सिनेमा हॉल, इवेंट लोकेशन आदि में टिकट काउंटर में लगने वाली लंबी लाइन्स से बचेंगे और सीधा वॉलेट में स्टोर टिकट दिखाकर एंट्री ले सकेंगे। इतना ही नहीं, सैमसंग इंडिया और पेटीएम जल्द ही नई लॉन्च की गई सेवाओं में पहली बुकिंग पर 1,150 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर पेश करेंगे।

क्योंकि पेटीएम ऐप भारतीयों के लिए ट्रैवल और इवेंट बुकिंग के लिए पॉपुलर प्लेटफॉर्म माना जाता है, Samsung के साथ इसकी साझेदारी यूजर्स के लिए Paytm सर्विस तक पहुंचने के नए रास्ते खोलती है।

इस मौके पर सैमसंग इंडिया के एमएक्स बिजनेस के वरिष्ठ निदेशक मधुर चतुर्वेदी ने कहा, “सैमसंग वॉलेट भारत में एक लोकप्रिय मोबाइल टैप एंड पे समाधान है, जो 2017 में लॉन्च होने के बाद से लगातार विकसित हो रहा है। हमें पेटीएम के सहयोग से सैमसंग वॉलेट पर नई सुविधाएं लॉन्च करते हुए खुशी हो रही है। ये सुविधाएं गैलेक्सी स्मार्टफोन यूजर्स को कई ऐप्स के बीच स्विच करने की आवश्यकता के बिना, बस और एयरलाइन टिकटों के साथ-साथ मूवी और इवेंट टिकट आसानी से खरीदने की अनुमति देती हैं। इसके अलावा, यूजर्स अपने गैलेक्सी स्मार्टफोन की होम स्क्रीन पर स्वाइप करके इन टिकटों को एक्सेस कर सकते हैं।”

वहीं, पेटीएम के प्रवक्ता ने कहा, “मोबाइल पेमेंट के अग्रणी के रूप में, हम भारतीयों को सुविधा प्रदान करने और बेहतर यूजर एक्सपीरिएंस सुनिश्चित करने के हमारे निरंतर प्रयास के तहत कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स दिग्गज सैमसंग इंडिया के साथ साझेदारी करने के लिए उत्साहित हैं।"

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung, Paytm, Samsung Paytm, Samsung Wallet, Samsung Wallet app
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  7. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »