• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Paytm लाई देश का पहला ‘NFC कार्ड साउंडबॉक्‍स’, दुकानों पर अब क्रेडिट डेबिट कार्ड से कर पाएंगे पेमेंट, जानें पूरी डिटेल

Paytm लाई देश का पहला ‘NFC कार्ड साउंडबॉक्‍स’, दुकानों पर अब क्रेडिट-डेबिट कार्ड से कर पाएंगे पेमेंट, जानें पूरी डिटेल

Paytm NFC card Soundbox : पेटीएम का कहना है कि ‘NFC कार्ड साउंडबॉक्‍स’ देश के लाखों ऑफलाइन दुकानदारों, व्‍यापारियों को कार्ड पेमेंट एक्‍सेप्‍ट करने के लिए एक किफायती डिवाइस प्रदान करेगा।

Paytm लाई देश का पहला ‘NFC कार्ड साउंडबॉक्‍स’, दुकानों पर अब क्रेडिट-डेबिट कार्ड से कर पाएंगे पेमेंट, जानें पूरी डिटेल
ख़ास बातें
  • पेटीएम ने लॉन्‍च किया NFC कार्ड साउंडबॉक्‍स
  • दुकानों पर कार्ड पेमेंट करना होगा मु‍मकिन
  • यूपीआई और कार्ड पेमेंट दोनों का मिलेगा विकल्‍प
विज्ञापन
Paytm NFC card Soundbox Launched : वन97 के मालिकाना हक वाली पेटीएम के सितारे कुछ वक्‍त से गर्दिश में हैं! पर नई टेक्‍नॉलजी को लाने में वह बिलकुल पीछे नहीं है। Paytm ने मंगलवार को भारत में पहला NFC कार्ड साउंडबॉक्‍स पेश किया। यह एक टु-इन-वन मोबाइल क्‍यूआर पेमेंट डिवाइस है और एनएफसी कार्ड पेमेंट टेक्‍नॉलजी व मोबाइल क्‍यूआर पेमेंट दोनों को सपोर्ट करती है। आसान भाषा में समझाएं तो पेटीएम ने भारत का पहला NFC कार्ड साउंडबॉक्स लॉन्च किया है, जो क्रेडिट और डेबिट कार्ड पेमेंट स्वीकार कर सकता है।

पेटीएम का कहना है कि ‘NFC कार्ड साउंडबॉक्‍स' देश के लाखों ऑफलाइन दुकानदारों, व्‍यापारियों को कार्ड पेमेंट एक्‍सेप्‍ट करने के लिए एक किफायती डिवाइस प्रदान करेगा। कंपनी का कहना है कि यह NFC कार्ड साउंडबॉक्स, NFC कार्ड पेमेंट टेक्‍नॉलजी के साथ मोबाइल पेमेंट्स में अगला चैप्‍टर है। यह छोटे दुकानदारों को सेफ NFC कार्ड-रीडिंग टेक्‍नॉलजी का इस्‍तेमाल करने में सक्षम बनाता है। 
 

How to Use Paytm NFC card Soundbox

Paytm NFC कार्ड साउंडबॉक्‍स की मदद से यूजर्स अब दुकानों में यूपीआई के अलावा कार्ड से भी अपना पेमेंट कर पाएंगे। उन्‍हें बस साउंडबॉक्‍स पर अपना कार्ड टैप करना होगा। 
 

Paytm NFC card Soundbox Features 

Paytm NFC कार्ड साउंडबॉक्‍स की बड़ी खूबियों में इसकी बैटरी लाइफ शामिल है। दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 10 दिन चल सकता है। पेमेंट होते ही ऑडियो तो सुनाई देता ही है, डिस्‍प्‍ले पर भी डिटेल मिल जाती है। 

नए साउंडबॉक्‍स पर पेटीएम के प्रवक्ता ने कहा कि हम भारत के छोटे व्यापारियों को लेटेस्‍ट टेक्‍नॉलजी  देकर सभी तरह के पेमेंट्स को स्वीकार करने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस साउंडबॉक्‍स के साथ व्‍यापारी किसी भी UPI ऐप से मोबाइल पेमेंट्स और एनएफसी-बेस्ड डेबिट और क्रेडिट कार्ड पेमेंट  स्वीकार कर सकते हैं।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »