Oppo Find X9s Features

Oppo Find X9s Features - ख़बरें

  • Oppo Find X9s हुआ 12GB RAM, 7025mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
    Oppo ने मलेशिया के बाजार में Oppo Find X9s को लॉन्च किया है। Find X9s के 12GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत MYR 3,599 (लगभग 85,000 रुपये) है। यह स्मार्टफोन 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट में भी उपलब्ध होगा। यह फोन फिलहाल Oppo मलेशिया की वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। Find X9s में 7,025mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
  • Oppo Find X9s Pro फोन आया 200MP कैमरा और 7025mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
    Oppo ने चीन में Find X9s Pro स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 5,299 युआन (करीब 73,000 रुपये) है। इसमें 6.32 इंच AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर मिलता है। कंपनी के मुताबिक इसमें 200MP कैमरा और 120x डिजिटल जूम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन में 7,025mAh बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। यह डिवाइस Android 16 बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है और 1TB तक स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है।
  • 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Oppo Find X9 Ultra, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.82 इंच QHD+ (1,440 x 3,168 पिक्सल्स) फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और Adreno 840 GPU दिया गया है। इस स्मार्टफोन की क्वाड रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Oppo Find X9s Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट, जल्द होगा लॉन्च
    Oppo Find X9s Pro को 21 अप्रैल को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए प्री-ऑर्डर्स शुरू हो गए हैं। Oppo Find X9s Pro के लिए 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के अलावा 12 GB + 512 GB, 16 GB + 512 GB और 16 GB + 1 TB के विकल्प होंगे। इस स्मार्टफोन को Free White, Energetic Orange, Native Titanium और Riding the Wind कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा।
  • Oppo Find X10 में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
    Oppo Find X10 में 6.59 इंच फ्लैट OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा दिए जा सकते हैं। Oppo Find X10 में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9600 का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh की बैटरी हो सकती है।
  • Oppo Find X9 Ultra हो रहा 21 अप्रैल को चीन में लॉन्च, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
    Oppo Find X9 Ultra अगले हफ्ते चीन समेत ग्लोबल बाजार में लॉन्च होने जा रहा है। ओप्पो ने Oppo Find X9 Ultra को अपनी चीनी वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। यहां पर फोन के स्टोरेज वेरिएंट और कलर ऑप्शन का पता चला है। इसके अलावा आगामी फ्लैगशिप फोन अब ओप्पो चीन के ऑनलाइन स्टोर के जरिए प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गया है।
  • Oppo Find X9s Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
    Oppo Find X9s Pro में 6.59 इंच 1.5K स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में मेटल का फ्रेम दिया जा सकता है।
  • Upcoming Smartphones April 2026: OnePlus Nord 6, Ai+ Nova 2, Vivo T5 Pro, Oppo Find X9 Ultra जैसे फोन होंगे लॉन्च, जानें सबकुछ
    आने वाले दिनों में कई धांसू स्मार्टफोन्स मार्केट में अपना जलवा बिखेरते दिखेंगे। सबसे पहले इस हफ्ते OnePlus Nord 6 का लॉन्च देखने को मिलेगा जिसकी सबसे अधिक चर्चा है। यह फोन मिडरेंज में बड़ा धमाका कर सकता है। इसके अलावा बजट रेंज के फोन Ai+ Nova 2 सीरीज में लॉन्च होने जा रहे हैं। वहीं, Oppo Find X9 Ultra जैसा धांसू फ्लैगशिप भी ग्लोबल मार्केट में एंट्री करने जा रहा है।
  • 200MP के दो कैमरा वाले Oppo Find X9s Pro में होगी 7000mAh से बड़ी बैटरी! 21 अप्रैल को होगा लॉन्च
    Oppo Find X9s Pro फोन 21 अप्रैल को चीनी मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। फोन के लॉन्च से पहले इसके डिस्प्ले, बैटरी समेत कई स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने फोन के अहम फीचर्स का खुलासा किया है। Oppo Find X9s Pro में 6.32 इंच का कॉम्पेक्ट साइज डिस्प्ले आएगा जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन होगा। फोन 144Hz रिफ्रेश रेट से लैस होकर आ सकता है।
  • Oppo Find X9 Ultra होगा 21 अप्रैल को ग्लोबल स्तर पर लॉन्च, जानें सबकुछ
    Oppo Find X9 Ultra फ्लैगशिप फोन 21 अप्रैल को ग्लोबल स्तर पर लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस फोन को कैमरा फोकस्ड फ्लैगशिप फोन के तौर पर पेश किया है और टैगलाइन दी है कि "योर नेक्स्ट कैमरा इज रेडी टू लॉन्च"। Oppo इसी दिन चीन में स्थानीय समयानुसार शाम 7 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे) Oppo x हैसलब्लैड इमेजिंग नए प्रोडक्ट लॉन्च इवेंट आयोजित करेगा।
  • Oppo Find X9s Pro में हो सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 3C से मिला सर्टिफिकेशन
    इंटरनेशनल मार्केट में इस स्मार्टफोन को चाइनीज वेरिएंट की तुलना में कुछ अलग स्पेसिफिकेशंस के साथ लॉन्च किया जा सकता है। चाइना कंपल्सरी सर्टिफिकेशन (CCC) की वेबसाइट पर एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - PME110 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Oppo Find X9s Pro हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट है।
  • Oppo Find X9s के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 9500s हो सकता है चिपसेट
    आगामी स्मार्टफोन के कुछ फीचर्स चीन में जल्द लॉन्च किए जाने वाले Oppo Find X9s Pro के समान हो सकते हैं। Oppo Find X9s में 6.3 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है।
  • Oppo Find X9 Ultra में मिल सकती है क्वाड रियर कैमरा यूनिट
    इस स्मार्टफोन में f/1.5 अपार्चर के साथ 200 मेगापिक्सल Sony LYT-901 कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल Samsung JN5 अल्ट्रा-वाइड कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 3X ऑप्टिकल जूम के साथ 200 मेगापिक्सल OmniVision कैमरा और 10X ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल Sony LYT-600 कैमरा के साथ डुअल टेलीफोटो कैमरा भी हो सकते हैं।
  • Oppo Find X9s होगा भारत में 200MP के दो कैमरा, 1.5K डिस्प्ले के साथ लॉन्च!
    Oppo Find X9s भारत में कंपनी की ओर से नए स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च हो सकता है। Oppo Find X9s में कथित रूप से 6.3 इंच का 1.5K डिस्प्ले देखने को मिलेगा। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। फोन में फ्लैट OLED डिस्प्ले पैनल का इस्तेमाल कंपनी करने वाली है। कंपनी इस फोन में Dimensity 9500+ चिपसेट देखने को मिल सकता है।
  • Oppo Find X9, X9 Pro के लॉन्च से पहले प्राइस लीक, मिलेंगे 200MP कैमरा, 7500mAh बैटरी जैसे धांसू फीचर्स
    Oppo Find X9, X9 Pro भारत में 18 नवंबर को लॉन्च होने जा रहे हैं। कंपनी इस सीरीज के स्मार्टफोन्स में धांसू कैमरा फीचर्स देने का दावा कर रही है। ऐसे में लॉन्च से पहले ही फोन को लेकर चर्चा गर्म हो गई है। अब इनकी प्राइसिंग भी लीक हो गई है। Oppo Find X9 की भारत में कीमत 74,999 रुपये से शुरू हो सकती है। Find X9 Pro 99,999 रुपये की कीमत में भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »