• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo Find X9, X9 Pro के लॉन्च से पहले प्राइस लीक, मिलेंगे 200MP कैमरा, 7500mAh बैटरी जैसे धांसू फीचर्स

Oppo Find X9, X9 Pro के लॉन्च से पहले प्राइस लीक, मिलेंगे 200MP कैमरा, 7500mAh बैटरी जैसे धांसू फीचर्स

Oppo Find X9, X9 Pro भारत में 18 नवंबर को लॉन्च होने जा रहे हैं।

Oppo Find X9, X9 Pro के लॉन्च से पहले प्राइस लीक, मिलेंगे 200MP कैमरा, 7500mAh बैटरी जैसे धांसू फीचर्स

Photo Credit: Oppo

Find X9 फोन में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • Oppo Find X9 की भारत में कीमत 74,999 रुपये से शुरू हो सकती है।
  • Find X9 फोन में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया गया है।
  • Find X9 Pro में 6.78 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले पैनल मिलने वाला है।
विज्ञापन

Oppo Find X9 सीरीज लॉन्च डेट कंपनी ने कंफर्म कर दी है। सीरीज में कंपनी दो मॉडल्स को पेश करेगी जिसमें Oppo Find X9, X9 Pro का नाम शामिल है। ये दोनों ही स्मार्टफोन लगातार चर्चा में बने हुए हैं। कंपनी ने सीरीज को खासतौर पर कैमरा के लिए प्रोमोट किया है। पोस्टर में भी मेंशन किया गया है कि सीरीज में AI Flagship कैमरा देखने को मिलेगा। इसके अलावा कई और धांसू फीचर्स का दावा इनके लिए किया गया है। अब लॉन्च डेट के बाद सीरीज की प्राइसिंग लीक हो गई है। आइए जानते हैं भारत में किस कीमत में, और किन खास फीचर्स के साथ लॉन्च होंगे ये अपकमिंग स्मार्टफोन। 

Oppo Find X9, X9 Pro भारत में 18 नवंबर को लॉन्च होने जा रहे हैं। कंपनी इस सीरीज के स्मार्टफोन्स में धांसू कैमरा फीचर्स देने का दावा कर रही है। ऐसे में लॉन्च से पहले ही फोन को लेकर चर्चा गर्म हो गई है। अब इनकी प्राइसिंग भी लीक हो गई है। टिप्स्टर अभिषेक यादव ने दोनों ही स्मार्टफोन्स की प्राइसिंग के बारे में खुलासा किया है। 

Oppo Find X9 की भारत में कीमत 74,999 रुपये से शुरू हो सकती है। इसमें फोन का 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट आ सकता है। Find X9 Pro की कीमत के बारे में टिप्स्टर ने कहा है कि यह 99,999 रुपये की कीमत में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। 

जैसा कि फोन के लॉन्च से इसके स्पेसिफिकेशंस को लेकर लगातार चर्चा है, Find X9 फोन में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 2760×1256 रिजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। इसमें 3600 निट्स की पीक ब्राइटनेस हो सकती है। फोन में एल्युमिनियम फ्रेम मिलने वाला है। यह Titanium Grey, Space Black, या Velvet Red कलर वेरिएंट्स में आ सकता है। फोन में IP66, IP68, और IP69 रेटिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। 

कंपनी ने फोन में धांसू कैमरा फीचर्स होने का दावा किया है। इसमें Hasselblad मास्टर कैमरा सिस्टम कंपनी ने दिया है। मेन सेंसर 50MP Sony LYT-808 होगा जिसके साथ में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड, और 50 मेगापिक्सल का टेलीस्कोप लेंस मिलेगा। फोन में एक डेडीकेटेड 2 मेगापिक्सल का ट्रू कलर कैमरा मिलेगा जो एम्बियंट लाइट सेंसिंग के लिए दिया गया है। 

फोन में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया गया है। इसमें 7025mAh की बैटरी होगी जिसके साथ में 80W की वायर्ड चार्जिंग, और 50W की वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट होगा। डिवाइस में 10W रीवर्स वायरलेस चार्जिंग फीचर भी होगा। 

Find X9 Pro में 6.78 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले पैनल मिलने वाला है। फोन में 16 जीबी तक रैम, और 512 जीबी तक स्टोरेज देखने को मिल सकती है। इसमें 7500mAh बैटरी दी जा सकती है। फोन में 200MP का टेलीफोटो कैमरा मिलने वाला है। यह फोन 4K तक वीडियो शूट कर सकेगा। Dolby Vision HDR का सपोर्ट भी इसमें मिलने वाला है। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें। 
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim and compact IP69-rated design
  • Bright and fast AMOLED display
  • Good battery life
  • Capable primary and telephoto cameras
  • Gaming grade hardware
  • Smooth and updated software
  • कमियां
  • Selfie video needs work
डिस्प्ले6.59 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 9500
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता7025 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1256x2760 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Fresh-new IP69-rated design
  • Vibrant display with skinny bezel
  • Smooth software experience
  • Feature-rich software with useful AI add-ons
  • Excellent battery life with fast charging speeds
  • Impressive overall camera performance
  • कमियां
  • Teleconverter mount blocks access to other cameras
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 9500
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 200-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता7500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1272x2772 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  3. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  4. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  5. iPhone Duo से मालामाल होगा Samsung! सैमसंग की जेब में क्यों जा रहे ₹20,000 प्रति फोन?
  6. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  7. iPhone 18 Pro आते ही Samsung Galaxy S26 सीरीज हो रही है महंगी? ₹20 हजार तक बढ़ेंगे दाम
  8. Xiaomi का नया Air Purifier 6C हवा साफ करने के साथ हटाएगा बदबू! इस कीमत में हुआ लॉन्च
  9. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  10. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »