Oppo ने हाल ही में एक टीजर में कहा था कि '7,000 mAh नहीं, तो फ्लैगशिप नहीं।' इससे संकेत मिला था कि Oppo Find X9 Ultra में कम से कम 7,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है
यह पिछले वर्ष अप्रैल में लाए गए Oppo Find X8 Ultra की जगह ले सकता है
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo की Oppo Find X9 Ultra को लॉन्च करने की तैयारी है। इस स्मार्टफोन में रेट्रो और रग्ड डिजाइन हो सकता है। Oppo Find X9 Ultra में डिस्प्ले की क्वालिटी, कैमरा के परफॉर्मेंस और बैटरी कैपेसिटी पर फोकस किया जा सकता है। यह पिछले वर्ष अप्रैल में लाए गए Oppo Find X8 Ultra की जगह ले सकता है।
Smartprix की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि Oppo Find X9 Ultra को अलग फिनिशेज के साथ उपलब्ध कराया जा सकता है। इसमें डुअल-टोन फिनिश शामिल हो सकती है। इस स्मार्टफोन में f/1.5 अपार्चर के साथ 200 मेगापिक्सल Sony LYT-901 कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल Samsung JN5 अल्ट्रा-वाइड कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 3X ऑप्टिकल जूम के साथ 200 मेगापिक्सल OmniVision कैमरा और 10X ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल Sony LYT-600 कैमरा के साथ डुअल टेलीफोटो कैमरा भी हो सकते हैं। Oppo Find X9 Ultra के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चल सकता है।
Oppo ने हाल ही में एक टीजर में कहा था कि '7,000 mAh नहीं, तो फ्लैगशिप नहीं।' इससे संकेत मिला था कि Oppo Find X9 Ultra में कम से कम 7,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। आगामी स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 हो सकता है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। Oppo की Find सीरीज के प्रोडक्ट हेड, Zhou Yibao ने एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक यूजर को दिए जवाब में कहा था कि Oppo Find X9 Ultra 'बहुत पावरफुल' होगा। इस स्मार्टफोन में 6.82 इंच 2K AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है।
इस स्मार्टफोन सीरीज के बेस मॉडल में 6.59 इंच AMOLED डिस्प्ले (2,760 × 1,256 पिक्सल्स) 120Hz के रिफ्रेश रेट और 460 ppi की पिक्सल डेंसिटी के साथ है। इसमें MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया गया है। Oppo Find X9 की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा प्राइमरी कैमरा है। इस स्मार्टफोन की 7,025 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड और 50 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत