Oneplus 15 Camera

Oneplus 15 Camera - ख़बरें

  • OnePlus 15T में मिल सकती है 7,000mAh से अधिक की बैटरी, जल्द लॉन्च की तैयारी
    इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच 1.5 K फ्लैट AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके डिस्प्ले के लिए 165 Hz का रिफ्रेश रेट हो सकता है। इस टिप्सटर का दाना है कि आगामी स्मार्टफोन के एक्सेसरीज की मैन्युफैक्चरिंग का ट्रायल शुरू कर दिया गया है। इसमें सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है।
  • OnePlus 15s जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
    देश में OnePlus 15 और OnePlus 15R को लॉन्च किया गया है। इस सीरीज में OnePlus 15s को जल्द जोड़ा जा सकता है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में अगले कुछ सप्ताह में जानकारी मिल सकती है। यह पिछले वर्ष जून में पेश किए गए OnePlus 13s की जगह ले सकता है। इस सीरीज के बेस मॉडल को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
  • OnePlus 15T के स्पेसिफिकेशंस लीक, मिल सकती है 7500mAh बैटरी, 120W फास्ट चार्जिंग!
    OnePlus 15T चीन में 2026 की शुरुआत में पेश किया जा सकता है। फोन कॉम्पेक्ट डिवाइस के रूप में लॉन्च किया जाएगा। अब इसके डिस्प्ले, चिपसेट और कैमरा स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। OnePlus 15T में कॉम्पेक्ट 6.31 इंच का BOE X3 डिस्प्ले देखने को मिलेगा। यह एक OLED डिस्प्ले पैनल होगा जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन दिया जा सकता है। फोन में 165Hz का रिफ्रेश रेट बताया गया है। OnePlus 15T फोन दमदार Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से लैस होकर आने वाला है।
  • Realme 16 Pro में मिल सकती है फ्लैट OLED स्क्रीन, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
    चीन की TENAA और MIIT सर्टिफिकेशन साइट्स पर Realme के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - RMX5121 के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में फ्लैट स्क्रीन मिल सकती है। इसके रियर पैनल के ऊपर दाएं कोने में स्क्वेयर कैमरा मॉड्यूल हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा हो सकता है।
  • OnePlus 15 लॉन्च होगा आज, कीमत से लेकर फीचर्स तक जानें सारे अपडेट
    OnePlus 15 का लॉन्च आज भारत में होने जा रहा है। OnePlus 15 कंपनी का लेटेस्ट फ्लैगशिप डिवाइस है जिसमें धांसू डिस्प्ले, प्रोसेसर और कैमरा के साथ एक बड़ी बैटरी शामिल की गई है। इसके खास फीचर्स में सबसे पहले इसका डिस्प्ले आता है जो कि इंडस्ट्री का पहला 1.5K रिजॉल्यूशन वाला 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ एक LTPO डिस्प्ले होगा। OnePlus 15 में सीरीज का अब तक का सबसे पावरफुल चिपसेट Snapdragon 8 Elite Gen 5 मिलने वाला है।
  • OnePlus 15 लॉन्च से पहले कीमत हो गई लीक! 12GB रैम, 7300mAh बैटरी के साथ मिलेगा पावरफुल प्रोसेसर
    OnePlus 15 फ्लैगशिप फोन ग्लोबल मार्केट समेत भारत में 13 नवंबर को दस्तक देने जा रहा है। लॉन्च से पहले फोन की कीमत लीक हो गई है। Reliance Digital वेबसाइट पर इस प्राइस लिस्टिंग को स्पॉट किया गया है। हालांकि पोस्ट अभी हटा दिया गया है लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह लिस्टिंग कैप्चर की गई है जिसे सोशल मीडिया पर भी देखा जा रहा है। लीक के अनुसार, फोन का 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज भारत में 72,999 रुपये में लॉन्च होगा।
  • OnePlus 15 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
    इस स्मार्टफोन को 13 नवंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर एक माइक्रोसाइट से OnePlus 15 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट होने की जानकारी मिली है। यह Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर चलेगा। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट OnePlus के DetailMax इंजन के साथ होगी।
  • OnePlus 15 का प्राइस लीक! OnePlus 13 से होगा इतना सस्ता ...
    OnePlus 15 के लॉन्च से पहले प्राइस लीक हो गया है। लीक हुई जानकारी के अनुसार फोन इससे पहले आए OnePlus 13 से कम कीमत में लॉन्च हो सकता है। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के लेटेस्ट फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन चिपसेट से लैस होगा। वनप्लस 15 में BOE का थर्ड-जेनरेशन 1.5K OLED डिस्प्ले होगा, जिसका रिफ्रेश रेट 165Hz तक बताया गया है।
  • OnePlus Ace 6 में मिल सकती है 7,800mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
    इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। OnePlus Ace 6 में 7,800 mAh की बैटरी दी जाएगी। इसकी बैटरी 120 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर चलेगा। भारत और अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में इस स्मार्टफोन को OnePlus 15R के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है।
  • OnePlus 15 का लॉन्च 27 अक्टूबर को, धांसू फीचर्स के साथ OnePlus Ace 6 भी देगा दस्तक!
    OnePlus 15 का लॉन्च 27 अक्टूबर को होगा जिसके लिए कंपनी ने अधिकारिक रूप से घोषणा कर दी है। OnePlus Ace 6 का लॉन्च भी कंपनी इसके साथ ही करेगी। OnePlus 15 और OnePlus Ace 6 को Oppo e-Shop, JDMall जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर लिस्ट किया गया है। OnePlus 15 कंपनी की ओर से पहला फोन होगा जिसमें Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट है।
  • OnePlus 15, Ace 6 का लॉन्च कंफर्म, 7000mAh बैटरी, 165Hz OLED डिस्प्ले जैसे धांसू फीचर्स से होंगे लैस!
    OnePlus 15 और OnePlus Ace 6 का लॉन्च कंपनी ने 17 अक्टूबर के लिए घोषित कर दिया है। OnePlus 15 में 165Hz का OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन दिया जा सकता है। फोन में स्नैपड्रैगन का दमदार चिपसेट होगा और यह 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा से लैस हो सकता है। OnePlus Ace 6 में 1.5K BOE OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है।
  • OnePlus 15 में हो सकती है 7,000mAh की बैटरी, इंटरनेशनल वेरिएंट को मिला IMDA सर्टिफिकेशन
    इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। OnePlus 15 की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच OLED डिस्प्ले हो सकता है।
  • OnePlus 15s में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, जल्द लॉन्च की तैयारी
    OnePlus 15s में Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। OnePlus 13s में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite का इस्तेमाल किया गया था। OnePlus 15s में 7,000 mAh से अधिक की बैटरी 100 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। OnePlus 13s में 5,850 mAh की बैटरी दी गई है।
  • OnePlus 15 में नए कैमरा डिजाइन के साथ मिलेगी धांसू 120W फास्ट चार्जिंग!
    OnePlus 15 जल्द ही ग्लोबल मार्केट में दस्तक दे सकता है। वनप्लस 15 चीनी मार्केट में इस साल के अंत में दस्तक दे सकता है। जिसके बाद इसका ग्लोबल लॉन्च जनवरी 2026 या इसके आसपास देखने को मिल सकता है। फोन में कंपनी 120W फास्ट चार्जिंग दे सकती है।
  • OnePlus 15 में हो सकता है 120W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट, IECEE सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्टिंग
    यह स्मार्टफोन पिछले वर्ष पेश किए गए OnePlus 13 की जगह ले सकता है। सर्टिफिकेशन साइट IECEE पर OnePlus के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - CPH2747 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह OnePlus 15 हो सकता है। यह स्मार्टफोन 121 W के एडैप्टर के साथ दिखा है। इससे OnePlus 15 में 120 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट होने का संकेत मिला है। OnePlus 13 में 100 W वायर्ड और 50 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट था।

Oneplus 15 Camera - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »