• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus 15T में मिल सकती है 7,000mAh से अधिक कैपेसिटी की बैटरी, जल्द लॉन्च की तैयारी

OnePlus 15T में मिल सकती है 7,000mAh से अधिक कैपेसिटी की बैटरी, जल्द लॉन्च की तैयारी

इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का Samsung JN5 टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है

OnePlus 15T में मिल सकती है 7,000mAh से अधिक कैपेसिटी की बैटरी, जल्द लॉन्च की तैयारी

इस सीरीज के OnePlus 15 में 7,300 mAh की बैटरी है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिल सकता है
  • OnePlus 15T में 7,500 mAh की बैटरी दी जा सकती है
  • भारत में इसे OnePlus 15s के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है
विज्ञापन

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल OnePlus का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus 15T के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जा्नकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 का इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी ने इस सीरीज में OnePlus 15 और OnePlus 15R को लॉन्च किया है। 

चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर Digital Chat Station ने बताया है कि आगामी स्मार्टफोन को मार्च में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 हो सकता है। इस स्मार्टफोन को भारत में OnePlus 15s के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। 

OnePlus 15T में 6.3 इंच LTPS डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 165 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का Samsung JN5 टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 7,500 mAh की बैटरी वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। यह पिछले वर्ष अप्रैल में लाए गए OnePlus 13T की जगह ले सकता है। OnePlus 15T को RAM और स्टोरेज के पांच विकल्पों में उपलब्ध कराया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के लिए 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के अलावा 12 GB + 512 GB, 16 GB + 256 GB, 16 GB + 512 GB और 16 GB + 1 TB के विकल्प मिल सकते हैं। 

इस सीरीज के OnePlus 15 में 6.78 इंच FHD+ (1,272x2,772 पिक्सल्स) 1.5K LTPO AMOLED डिस्‍प्‍ले है, यह 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और Android 840 GPU दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड Color OS 16 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए Ice River वेपर कूलिंग सिस्टम दिया गया है। OnePlus 15 की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्‍ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi का नया Air Purifier 6C हवा साफ करने के साथ हटाएगा बदबू! इस कीमत में हुआ लॉन्च
  2. itel भारत में ला रही itel Zeno 300, फीचर्स में 6,000mAh बैटरी के साथ दो कैमरा!
  3. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
  4. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  5. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  6. 2035 तक इंसानी आबादी के 100 गुना हो जाएंगे AI एजेंट्स!
  7. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  8. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  9. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  10. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »